हरियाणा मेयर चुनाव में BJP-कांग्रेस के 13 करोड़पति कैंडिडेट:38 करोड़ वाले कांग्रेस के दीवान सबसे अमीर, भाजपा के रामअवतार पर संपत्ति से ज्यादा कर्ज

हरियाणा मेयर चुनाव में BJP-कांग्रेस के 13 करोड़पति कैंडिडेट:38 करोड़ वाले कांग्रेस के दीवान सबसे अमीर, भाजपा के रामअवतार पर संपत्ति से ज्यादा कर्ज

हरियाणा के 9 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में 13 करोड़पति मेयर उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे अमीर सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान हैं। जिनकी संपत्ति 38 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मानेसर से भाजपा के सुंदर लाल हैं, जिनके पास 9.82 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर 6.51 करोड़ की संपत्ति वाले करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा हैं। सबसे कम 13.21 लाख संपत्ति यमुनानगर से कांग्रेस उम्मीदवार किरणा देवी की है। इसके बाद फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार प्रवीन जोशी हैं, जिनके पास 28.42 लाख की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राज रानी की संपत्ति 36.82 लाख रुपए है। इनके अलावा 2 और लखपति उम्मीदवार हैं। जिनमें मानेसर से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज यादव की 44.35 लाख और अंबाला से भाजपा उम्मीदवार सैलजा सचदेवा की संपत्ति 65 लाख रुपए है। इनके अलावा सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। कर्जाई उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ज्यादा 5.71 करोड़ का कर्जा रोहतक से भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि पर है। खास बात यह है कि उनकी संपत्ति इस कर्जे से कम यानी 5.45 करोड़ है। दूसरे नंबर पर सोनीपत से कांग्रेस के कमल दीवान पर 4.60 करोड़ का कर्जा है। तीसरे नंबर पर 3.42 करोड़ कर्ज वाली गुरुग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा हैं। बता दें कि 9 निगम समेत 40 निकायों में चुनाव-उपचुनाव में 3062 नेताओं ने नामांकन किया है। इनमें 9 निगमों में मेयर के लिए 57 ने नामांकन भरा है। नगर पालिका-परिषद के प्रेजिडेंट के लिए 271 और पार्षद के लिए 2,734 लोगों ने नामांकन भरा है। अब सिलसिलेवार ढंग से निगम वाइज मेयर उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में जानिए… ******************** ये खबर भी पढ़ें :- BJP ने HSVP ऑफिस के दलाल को पार्षद टिकट दी:पानीपत कार्यालय में एंट्री पर लगी थी रोक; जिलाध्यक्ष बोले- उनका हक बनता है हरियाणा के पानीपत में भाजपा ने एक व्यक्ति को पार्षद का टिकट दिया है, जो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ऑफिस की दलालों की लिस्ट में शामिल है। 2023 में उसकी ऑफिस में एंट्री पर रोक लगाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा के 9 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में 13 करोड़पति मेयर उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे अमीर सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान हैं। जिनकी संपत्ति 38 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मानेसर से भाजपा के सुंदर लाल हैं, जिनके पास 9.82 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर 6.51 करोड़ की संपत्ति वाले करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा हैं। सबसे कम 13.21 लाख संपत्ति यमुनानगर से कांग्रेस उम्मीदवार किरणा देवी की है। इसके बाद फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार प्रवीन जोशी हैं, जिनके पास 28.42 लाख की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राज रानी की संपत्ति 36.82 लाख रुपए है। इनके अलावा 2 और लखपति उम्मीदवार हैं। जिनमें मानेसर से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज यादव की 44.35 लाख और अंबाला से भाजपा उम्मीदवार सैलजा सचदेवा की संपत्ति 65 लाख रुपए है। इनके अलावा सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। कर्जाई उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ज्यादा 5.71 करोड़ का कर्जा रोहतक से भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि पर है। खास बात यह है कि उनकी संपत्ति इस कर्जे से कम यानी 5.45 करोड़ है। दूसरे नंबर पर सोनीपत से कांग्रेस के कमल दीवान पर 4.60 करोड़ का कर्जा है। तीसरे नंबर पर 3.42 करोड़ कर्ज वाली गुरुग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहुजा हैं। बता दें कि 9 निगम समेत 40 निकायों में चुनाव-उपचुनाव में 3062 नेताओं ने नामांकन किया है। इनमें 9 निगमों में मेयर के लिए 57 ने नामांकन भरा है। नगर पालिका-परिषद के प्रेजिडेंट के लिए 271 और पार्षद के लिए 2,734 लोगों ने नामांकन भरा है। अब सिलसिलेवार ढंग से निगम वाइज मेयर उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में जानिए… ******************** ये खबर भी पढ़ें :- BJP ने HSVP ऑफिस के दलाल को पार्षद टिकट दी:पानीपत कार्यालय में एंट्री पर लगी थी रोक; जिलाध्यक्ष बोले- उनका हक बनता है हरियाणा के पानीपत में भाजपा ने एक व्यक्ति को पार्षद का टिकट दिया है, जो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ऑफिस की दलालों की लिस्ट में शामिल है। 2023 में उसकी ऑफिस में एंट्री पर रोक लगाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर   हरियाणा | दैनिक भास्कर