हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर दर्ज गैंगरेप केस खारिज हो जाएगा। इस मामले में शुक्रवार को हिमाचल की सोलन पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट (CR) नालागढ़ कोर्ट में फाइल की। पुलिस को इस केस में सबूत नहीं मिले हैं। इसके बाद कसौली पुलिस ने चार्जशीट फाइल किए बगैर ही क्लोजर रिपोर्ट देने का फैसला लिया है। इस केस में पीड़ित महिला की याचिका पर 30 जनवरी को पुलिस ने कसौली कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट रखी थी। तब कसौली कोर्ट ने पुलिस को दूसरी रिपोर्ट देने को कहा था। कसौली कोर्ट में 18 फरवरी तक छुट्टियां हैं। लिहाजा कसौली कोर्ट के जज का अतिरिक्त कार्यभार नालागढ़ कोर्ट जज के पास है। ऐसे में कसौली पुलिस ने नालागढ़ कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट देकर केस को खत्म करने की सिफारिश की। बता दें कि पुलिस को जब आरोपों के सबूत नहीं मिलते या आरोप सत्य नहीं पाए जाते हैं तो कैंसिलेशन रिपोर्ट दी जाती है। महिला पर हनीट्रैप का केस दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में हनीट्रैप एंगल सामने आया है। रॉकी मित्तल की शिकायत पर पीड़ित महिला, उसकी सहेली और अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस FIR में 3 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पढ़िए मामले में कब क्या हुआ… 13 दिसंबर को FIR दर्ज, 14 जनवरी को कॉपी सामने आई
बड़ौली व रॉकी पर 13 दिसंबर 2024 को एफआईआर हुई। 14 जनवरी 2025 को कॉपी सामने आई। इसमें महिला ने कहा ‘मैं सहेली व बॉस अमित बिंदल के साथ कसौली घूमने गई थी। 23 जुलाई 2024 को होटल में बड़ौली व रॉकी ने जबरन शराब पिलाई और सहेली के सामने ही गैंगरेप किया। 15 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सहेली ने घटना से इनकार किया
15 जनवरी को महिला की सहेली ने कहा ‘मैं, सहेली व उसके बॉस कसौली में होटल के एक कमरे में ठहरे थे। होटल में न किसी ने शराब पिलाई, न मेरे सामने रेप हुआ। नाश्ते के समय लॉबी में रॉकी मित्तल मिले थे। न बड़ौली को जानती और न वहां देखा। 16 को बिंदल ने कहा- गवाह खरीदे व डराए भी जा सकते हैं
16 जनवरी को अमित बिंदल ने कहा, ‘गवाह खरीदे और डराए-धमकाए भी जा सकते हैं। होटल में 2 कमरे बुक कराए थे। उसी फ्लोर पर बड़ौली और रॉकी भी ठहरे हुए थे। महिला से उनकी मुलाकात संज्ञान में नहीं है। पीड़िता सामने आएगी तो खुलासा हो जाएगा।
20 को महिला बोली- सहेली से डरा-धमकाकर बयान दिलाए
20 जनवरी को महिला ने वीडियो जारी कर कहा, ‘बड़ौली व रॉकी ने सहेली से डरा-धमकाकर बयान दिलाए। बेनकाब करूंगी। अब पढ़िए गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला, उसकी सहेली और अमित बिंदल ने क्या कहा… हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर दर्ज गैंगरेप केस खारिज हो जाएगा। इस मामले में शुक्रवार को हिमाचल की सोलन पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट (CR) नालागढ़ कोर्ट में फाइल की। पुलिस को इस केस में सबूत नहीं मिले हैं। इसके बाद कसौली पुलिस ने चार्जशीट फाइल किए बगैर ही क्लोजर रिपोर्ट देने का फैसला लिया है। इस केस में पीड़ित महिला की याचिका पर 30 जनवरी को पुलिस ने कसौली कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट रखी थी। तब कसौली कोर्ट ने पुलिस को दूसरी रिपोर्ट देने को कहा था। कसौली कोर्ट में 18 फरवरी तक छुट्टियां हैं। लिहाजा कसौली कोर्ट के जज का अतिरिक्त कार्यभार नालागढ़ कोर्ट जज के पास है। ऐसे में कसौली पुलिस ने नालागढ़ कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट देकर केस को खत्म करने की सिफारिश की। बता दें कि पुलिस को जब आरोपों के सबूत नहीं मिलते या आरोप सत्य नहीं पाए जाते हैं तो कैंसिलेशन रिपोर्ट दी जाती है। महिला पर हनीट्रैप का केस दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में हनीट्रैप एंगल सामने आया है। रॉकी मित्तल की शिकायत पर पीड़ित महिला, उसकी सहेली और अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस FIR में 3 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पढ़िए मामले में कब क्या हुआ… 13 दिसंबर को FIR दर्ज, 14 जनवरी को कॉपी सामने आई
बड़ौली व रॉकी पर 13 दिसंबर 2024 को एफआईआर हुई। 14 जनवरी 2025 को कॉपी सामने आई। इसमें महिला ने कहा ‘मैं सहेली व बॉस अमित बिंदल के साथ कसौली घूमने गई थी। 23 जुलाई 2024 को होटल में बड़ौली व रॉकी ने जबरन शराब पिलाई और सहेली के सामने ही गैंगरेप किया। 15 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सहेली ने घटना से इनकार किया
15 जनवरी को महिला की सहेली ने कहा ‘मैं, सहेली व उसके बॉस कसौली में होटल के एक कमरे में ठहरे थे। होटल में न किसी ने शराब पिलाई, न मेरे सामने रेप हुआ। नाश्ते के समय लॉबी में रॉकी मित्तल मिले थे। न बड़ौली को जानती और न वहां देखा। 16 को बिंदल ने कहा- गवाह खरीदे व डराए भी जा सकते हैं
16 जनवरी को अमित बिंदल ने कहा, ‘गवाह खरीदे और डराए-धमकाए भी जा सकते हैं। होटल में 2 कमरे बुक कराए थे। उसी फ्लोर पर बड़ौली और रॉकी भी ठहरे हुए थे। महिला से उनकी मुलाकात संज्ञान में नहीं है। पीड़िता सामने आएगी तो खुलासा हो जाएगा।
20 को महिला बोली- सहेली से डरा-धमकाकर बयान दिलाए
20 जनवरी को महिला ने वीडियो जारी कर कहा, ‘बड़ौली व रॉकी ने सहेली से डरा-धमकाकर बयान दिलाए। बेनकाब करूंगी। अब पढ़िए गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला, उसकी सहेली और अमित बिंदल ने क्या कहा… हरियाणा | दैनिक भास्कर
![हरियाणा BJP अध्यक्ष पर दर्ज गैंगरेप केस खारिज होगा:हिमाचल पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की, महिला पर हनीट्रैप केस दर्ज हो चुका](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/07/2-3_1738904127.gif)