हरियाणा BJP ने निकाय चुनाव के लिए जिला संयोजक बनाए:विज और नवीन जिंदल के साथ उनके विरोधी नेता लगाए, ड्रैमेज कंट्रोल का प्रयास

हरियाणा BJP ने निकाय चुनाव के लिए जिला संयोजक बनाए:विज और नवीन जिंदल के साथ उनके विरोधी नेता लगाए, ड्रैमेज कंट्रोल का प्रयास

हरियाणा BJP ने 28 निकायों मे जिला संयोजक लगाए हैं। निकाय चुनाव में गुटबाजी कहीं भारी ना पड़ जाए इसको लेकर धड़ों को आपस में साथ लाने का प्रयास किया है। हिसार में सांसद नवीन जिंदल के साथ उनके धुर विरोधी पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को संयोजक बनाया है। इसी तरह अंबाला नगर निगम में मंत्रा अनिल विज के साथ उनके धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री असीम गोयल को लगाया गया है। वहीं अंबाला कैंट नगर परिषद में अकेले विज को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर को लगाया है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को शहर की राजनीति से दूर रखने का प्रयास किया गया है। इसी तरह पानीपत में कृष्ण लाल पंवार के साथ विधायक प्रमोद विज को लगाया है। रोहतक में अरविंद शर्मा के साथ मनीष ग्रोवर को लगाया गया है। सोनीपत में मंत्री डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा के साथ विधायक निखिल मदान को जिम्मेदारी दी गई है। यमुनानगर में कंवरपाल गुर्जर के साथ घनश्याम दास अरोड़ा, गुरुग्राम में राव नरबीर के साथ मुकेश शर्मा, मानेसर में आरती राव और सत्यप्रकाश जरावता को संयोजक बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी जिला संयोजकों की सूची… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा BJP ने 28 निकायों मे जिला संयोजक लगाए हैं। निकाय चुनाव में गुटबाजी कहीं भारी ना पड़ जाए इसको लेकर धड़ों को आपस में साथ लाने का प्रयास किया है। हिसार में सांसद नवीन जिंदल के साथ उनके धुर विरोधी पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को संयोजक बनाया है। इसी तरह अंबाला नगर निगम में मंत्रा अनिल विज के साथ उनके धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री असीम गोयल को लगाया गया है। वहीं अंबाला कैंट नगर परिषद में अकेले विज को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर को लगाया है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को शहर की राजनीति से दूर रखने का प्रयास किया गया है। इसी तरह पानीपत में कृष्ण लाल पंवार के साथ विधायक प्रमोद विज को लगाया है। रोहतक में अरविंद शर्मा के साथ मनीष ग्रोवर को लगाया गया है। सोनीपत में मंत्री डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा के साथ विधायक निखिल मदान को जिम्मेदारी दी गई है। यमुनानगर में कंवरपाल गुर्जर के साथ घनश्याम दास अरोड़ा, गुरुग्राम में राव नरबीर के साथ मुकेश शर्मा, मानेसर में आरती राव और सत्यप्रकाश जरावता को संयोजक बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी जिला संयोजकों की सूची… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर