करनाल के घरौंडा में जीटी रोड स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित हो रहे 11वें मेगा वेजिटेबल एक्सपो का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री मेले में प्रवेश करते ही विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे, जहां वे खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद वे किसानों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। मेले के मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री किसानों को संबोधित करेंगे और उनके लिए शुरू की जाने वाली नई योजनाओं की जानकारी देंगे। लकी ड्रा से किसानों को मिलेगा इनाम इस मेले में लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस ड्रा के तहत एक किसान को मिनी ट्रैक्टर, एक किसान को पावर वीडर और 10 अन्य किसानों को स्प्रे पंप जीतने का मौका मिलेगा। इन विजेताओं को खुद मुख्यमंत्री पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसके चलते किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान इस अवसर का लाभ उठाने के लिए मेले में पहुंच रहे हैं। हजारों किसान ले रहे जानकारी हरियाणा बागवानी विभाग द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय मेला किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। यहां प्रतिदिन करीब 5 से 6 हजार किसान आकर सब्जियों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों व अन्य उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं। इस मेले में सब्जियों के साथ-साथ आलू व शहद की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जहां किसान अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने की जानकारी ले रहे हैं। बड़ी कंपनियों की मशीनों का प्रदर्शन मेले में कई बड़ी कंपनियों ने अपनी मशीनें प्रदर्शित की हैं। इन मशीनों से किसानों को किस तरह सुविधा मिल सकती है, किस तरह कम मेहनत व कम समय में बेहतर उत्पादन कर सकते हैं, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कई किसान इन मशीनों में रुचि दिखा रहे हैं और अपने खेतों के लिए सही मशीनरी का चयन कर रहे हैं। उद्यान विभाग के विशेषज्ञ दे रहे हैं मार्गदर्शन उद्यान विभाग के उपनिदेशक एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी डॉ. बिल्लू यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य किसानों को बागवानी की नई तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें उन्नत खेती के लिए प्रेरित करना है। इस मेले में किसानों को उनके सवालों के जवाब मिल रहे हैं और वे नई कृषि तकनीकों के बारे में जान रहे हैं। पॉली हाउस खेती और जैविक खेती को लेकर भी किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किसानों में उत्साह इस मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। किसान उनकी घोषणाओं और नई योजनाओं की जानकारी लेने के लिए उत्सुक हैं। इससे पहले भी सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं लागू की हैं और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी किए जाने की संभावना है। करनाल के घरौंडा में जीटी रोड स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित हो रहे 11वें मेगा वेजिटेबल एक्सपो का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री मेले में प्रवेश करते ही विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे, जहां वे खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद वे किसानों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। मेले के मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री किसानों को संबोधित करेंगे और उनके लिए शुरू की जाने वाली नई योजनाओं की जानकारी देंगे। लकी ड्रा से किसानों को मिलेगा इनाम इस मेले में लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस ड्रा के तहत एक किसान को मिनी ट्रैक्टर, एक किसान को पावर वीडर और 10 अन्य किसानों को स्प्रे पंप जीतने का मौका मिलेगा। इन विजेताओं को खुद मुख्यमंत्री पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसके चलते किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान इस अवसर का लाभ उठाने के लिए मेले में पहुंच रहे हैं। हजारों किसान ले रहे जानकारी हरियाणा बागवानी विभाग द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय मेला किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। यहां प्रतिदिन करीब 5 से 6 हजार किसान आकर सब्जियों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों व अन्य उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं। इस मेले में सब्जियों के साथ-साथ आलू व शहद की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जहां किसान अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने की जानकारी ले रहे हैं। बड़ी कंपनियों की मशीनों का प्रदर्शन मेले में कई बड़ी कंपनियों ने अपनी मशीनें प्रदर्शित की हैं। इन मशीनों से किसानों को किस तरह सुविधा मिल सकती है, किस तरह कम मेहनत व कम समय में बेहतर उत्पादन कर सकते हैं, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कई किसान इन मशीनों में रुचि दिखा रहे हैं और अपने खेतों के लिए सही मशीनरी का चयन कर रहे हैं। उद्यान विभाग के विशेषज्ञ दे रहे हैं मार्गदर्शन उद्यान विभाग के उपनिदेशक एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी डॉ. बिल्लू यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य किसानों को बागवानी की नई तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें उन्नत खेती के लिए प्रेरित करना है। इस मेले में किसानों को उनके सवालों के जवाब मिल रहे हैं और वे नई कृषि तकनीकों के बारे में जान रहे हैं। पॉली हाउस खेती और जैविक खेती को लेकर भी किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किसानों में उत्साह इस मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। किसान उनकी घोषणाओं और नई योजनाओं की जानकारी लेने के लिए उत्सुक हैं। इससे पहले भी सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं लागू की हैं और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी किए जाने की संभावना है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
