रविवार को कुछ जगह हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को 0.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। खैर, इस दौरान दिन के पारे में 0.3 और रात वाले में 0.4 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिन का पारा 35.7 और रात का 28.8 डिग्री रहा। 24 घंटे पहले का पारा उक्त क्रम में 35.4/28.0 डिग्री था। पूर्वानुमान के मुताबिक आगे पूरा सप्ताह बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन का पारा 35 और रात का 27 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार को कुछ जगह हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को 0.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। खैर, इस दौरान दिन के पारे में 0.3 और रात वाले में 0.4 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिन का पारा 35.7 और रात का 28.8 डिग्री रहा। 24 घंटे पहले का पारा उक्त क्रम में 35.4/28.0 डिग्री था। पूर्वानुमान के मुताबिक आगे पूरा सप्ताह बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन का पारा 35 और रात का 27 डिग्री के आसपास रहेगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर में पुल के नीचे महिला का शव मिला:कंबल में लपेटा था, शरीर पर कई घाव, हत्या की आशंका, फोरेंसिक सैंपल लिए गए
जालंधर में पुल के नीचे महिला का शव मिला:कंबल में लपेटा था, शरीर पर कई घाव, हत्या की आशंका, फोरेंसिक सैंपल लिए गए जालंधर में अमृतसर हाईवे पर कालिया कॉलोनी के सामने नहर पुली के नीचे से कंबल में लपेटी हुई एक महिला की लाश बरामद की गई है। मृतक महिला की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव करीब तीन से ज्यादा पुराना है, क्योंकि उससे बदबू आ रही थी। शव को एक कूड़ा उठा रहे व्यक्ति ने सबसे पहले देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। जांच के लिए पहुंची कमिश्नरेट पुलिस के डिवीजन नंबर-1 के एसएचओ अजायब सिंह ने कहा- हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं, जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। हत्या कर शव को कंबल में लपेट फेंके जाने का शक मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़की के शरीर पर कई घाव थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त शव को हत्या के बाद कंबल में लपेट कर नहर में फेंका गया था। पुलिस ने मामले में फोरेंसिक सेंपल लिए हैं, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ अजायब सिंह ने कहा- रात में सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर किसी व्यक्ति का शव मिला है। मगर जब जांच के लिए टीमें पहुंची तो पता चला कि शव महिला का है। शव एकदम पुल ने नीचे पड़ा था। फ्लाइंग ड्यूटी पर मौजूद एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा- महिला की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसकी मौत के कारणों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का असल कारण स्पष्ट होगा।

गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत:आया हार्ट अटैक, फिंगर प्रिंट ब्रांच में था तैनात, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत:आया हार्ट अटैक, फिंगर प्रिंट ब्रांच में था तैनात, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के एएसआई की ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद उनके पैतृक गांव धूत में अंतिम संस्कार कर दिया गया। भीषण गर्मी के चलते मौत का कारण बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए मृतक के भाई अश्वनी शर्मा ने बताया कि उसका भाई एएसआई सतपाल शर्मा (50) गुरदासपुर में एसएसपी कार्यालय में फिंगर प्रिंट ब्रांच में तैनात था। रोजाना की तरह आज भी सुबह घर से गुरदापुर अपने कार्यालय में गया। दोपहर के समय उन्हें कार्यालय से कर्मचारियों का फोन आया कि सतपाल शर्मा को अचानक ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक आने से बेहोश हो गया है। जिसे तुरंत मुलाजिमों ने सिविल अस्पताल में ले जाया गया, मगर वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। इसके बाद आज उसका पोस्टमार्टम होने के बाद उसके पैतृक गांव धूत में पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी देकर सरकारी सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। अचानक से मौत होने के कारण पूरे इलाके में शौक को लहर पाई जा रही है। जानकारी अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक लड़का व एक लड़की छोड़ गए हैं।

तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंची अनमोल गगन मान:पति और ससुराल वाले भी रहे साथ, नतमस्तक हुआ दंपती, मैनेजर ने श्रद्धालुओं की परेशानी बताई
तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंची अनमोल गगन मान:पति और ससुराल वाले भी रहे साथ, नतमस्तक हुआ दंपती, मैनेजर ने श्रद्धालुओं की परेशानी बताई पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शादी के बाद आज अपने पति और ससुराल वालों के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंची और माथा टेका। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और उनके ससुराल वालों का स्वागत तख्त साहिब के मैनेजर रणजीत सिंह ने स्वागत किया। अपने पति और ससुराल वालों के साथ तख्त साहिब पहुंची अनमोल गगन मान ने माथा टेका और अरदास लगाई। इस दौरान तख्त साहिब के मैनेजर रणजीत सिंह ने तख्त साहिब के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तख्त साहिब में श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों के बारे में भी बताया और तख्त साहिब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खंडहर बन रही इमारतों को ठीक करने की मांग की। आपको बता दें कि करीब छह दिन पूर्व पंजाब की कैबिनेट मंत्री एवं सिंगर अनमोल गगन मान शादी की शादी हुई थी। जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में एडवोकेट शाहबाज सिंह के साथ उन्होंने लावां (आनंद कारज) फेरे लिए थे। इस शादी समारोह में सीएम भगवंत मान, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन के साथ शामिल हुए। इसके अलावा पार्टी में कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, पंजाबी एक्टर गुग्गू, सिंगर बब्बू मान, अफसाना खान व उनके पति साज भी पहुंचे थे। यहां देखिए अनमोल गगन मान के फोटो …