हिसार के हांसी शहर में बीत रात को एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वह श्याम बाबा मंदिर में जागरण से लौट रहा था। परिजनों के अनुसार उसकी कुछ युवकों से 3 महीने से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में रखा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी अनुसार, हांसी में दयाल सिंह कॉलोनी निवासी नरेश गोयत ने बताया कि उनका भतीजा सुरेंद्र शनिवार रात को जागरण में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात करीब 12 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सुरेंद्र पर हमला हुआ है। सुरेंद्र ने हमलावरों की पहचान कुतुब गेट के कुछ युवकों के रूप में की थी। सुरेंद्र के के शरीर पर छह जगह चाकू के गहरे घाव पाए गए। बीए प्रथम में पढ़ रहा था चाचा नरेश ने बताया कि सुरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता दयाल सिंह कॉलोनी में किराना की दुकान चलाते हैं। हांसी सिटी थाना प्रभारी सदानंद के अनुसार, सुरेंद्र जागरण से निकलने के बाद अपनी बाइक लेने मंदिर के मुख्य द्वार की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से 5-6 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। सुरेंद्र जान बचाने के लिए मंदिर के अंदर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर उस पर चाकू से वार किए। सुरेंद्र को गंभीर हालत में पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हिसार रेफर किया गया। हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीन महीने पहले हुए एक झगड़े के कारण यह हमला किया गया हो सकता है। पुलिस मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिसार के हांसी शहर में बीत रात को एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वह श्याम बाबा मंदिर में जागरण से लौट रहा था। परिजनों के अनुसार उसकी कुछ युवकों से 3 महीने से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में रखा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी अनुसार, हांसी में दयाल सिंह कॉलोनी निवासी नरेश गोयत ने बताया कि उनका भतीजा सुरेंद्र शनिवार रात को जागरण में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात करीब 12 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सुरेंद्र पर हमला हुआ है। सुरेंद्र ने हमलावरों की पहचान कुतुब गेट के कुछ युवकों के रूप में की थी। सुरेंद्र के के शरीर पर छह जगह चाकू के गहरे घाव पाए गए। बीए प्रथम में पढ़ रहा था चाचा नरेश ने बताया कि सुरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता दयाल सिंह कॉलोनी में किराना की दुकान चलाते हैं। हांसी सिटी थाना प्रभारी सदानंद के अनुसार, सुरेंद्र जागरण से निकलने के बाद अपनी बाइक लेने मंदिर के मुख्य द्वार की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से 5-6 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। सुरेंद्र जान बचाने के लिए मंदिर के अंदर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर उस पर चाकू से वार किए। सुरेंद्र को गंभीर हालत में पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हिसार रेफर किया गया। हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीन महीने पहले हुए एक झगड़े के कारण यह हमला किया गया हो सकता है। पुलिस मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
