हापुड़ में STF ने बदमाश को मार गिराया:लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर था; हत्या-अपहरण के दर्ज थे 20 मुकदमे

हापुड़ में STF ने बदमाश को मार गिराया:लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर था; हत्या-अपहरण के दर्ज थे 20 मुकदमे

हापुड़ में बुधवार रात नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में 1 बदमाश को ढेर कर दिया। बदमाश की पहचान नवीन कुमार निवासी लोनी (गाजियाबाद) के रूप में हुई है। नवीन दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के केस में फरार था। पुलिस के अनुसार, नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था। बुधवार रात STF ने उसे पकड़ा, उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। STF की जवाबी फायरिंग में बदमाश नवीन को गोली लग गई। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 20 संगीन आपराधिक मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से दिल्ली के 2 मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, नवीन की कई दिनों से तलाश की जा रही थी। उसके मूवमेंट पर निगरानी रखी जा रही थी। बुधवार रात उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश में जुट गई हैं। जानिए कौन था बदमाश नवीन कुमार
कुख्यात नवीन कुमार लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गे हाशिम बाबा के साथ मिलकर दिल्ली और यूपी में संगीन अपराधों को अंजाम देता था। वह बिश्नोई गैंग की शूटिंग टीम का हिस्सा था। कई हाई-प्रोफाइल लोगों को उसने टारगेट किया था। पुलिस और STF से मुठभेड़ के दौरान नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने इस घटना की पुष्टि की है। बिश्नोई गैंग पर कसता जा रहा शिकंजा
पिछले कुछ समय से देशभर में लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। नवीन की मौत इसमें एक अहम कड़ी मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे गैंग के अंदरूनी तंत्र और फंडिंग नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी। —————————— यह खबर भी पढ़ें…. शादी से मना करने पर लड़की को गोली मारी, मैनपुरी में रिश्ता फाइनल करने गए; लड़का-लड़की को अलग कमरे में भेजा गया मैनपुरी में बुधवार को शादी से इनकार करने पर युवक ने लड़की के सिर में गोली मार दी। मैरिज हॉल में दोनों पक्ष रिश्ते की बात फाइनल करने आए थे। लड़का-लड़की को अलग कमरे में बात करने के लिए भेजा गया। उसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। पढ़ें पूरी खबर… हापुड़ में बुधवार रात नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में 1 बदमाश को ढेर कर दिया। बदमाश की पहचान नवीन कुमार निवासी लोनी (गाजियाबाद) के रूप में हुई है। नवीन दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के केस में फरार था। पुलिस के अनुसार, नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था। बुधवार रात STF ने उसे पकड़ा, उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। STF की जवाबी फायरिंग में बदमाश नवीन को गोली लग गई। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 20 संगीन आपराधिक मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से दिल्ली के 2 मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, नवीन की कई दिनों से तलाश की जा रही थी। उसके मूवमेंट पर निगरानी रखी जा रही थी। बुधवार रात उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश में जुट गई हैं। जानिए कौन था बदमाश नवीन कुमार
कुख्यात नवीन कुमार लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गे हाशिम बाबा के साथ मिलकर दिल्ली और यूपी में संगीन अपराधों को अंजाम देता था। वह बिश्नोई गैंग की शूटिंग टीम का हिस्सा था। कई हाई-प्रोफाइल लोगों को उसने टारगेट किया था। पुलिस और STF से मुठभेड़ के दौरान नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने इस घटना की पुष्टि की है। बिश्नोई गैंग पर कसता जा रहा शिकंजा
पिछले कुछ समय से देशभर में लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। नवीन की मौत इसमें एक अहम कड़ी मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे गैंग के अंदरूनी तंत्र और फंडिंग नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी। —————————— यह खबर भी पढ़ें…. शादी से मना करने पर लड़की को गोली मारी, मैनपुरी में रिश्ता फाइनल करने गए; लड़का-लड़की को अलग कमरे में भेजा गया मैनपुरी में बुधवार को शादी से इनकार करने पर युवक ने लड़की के सिर में गोली मार दी। मैरिज हॉल में दोनों पक्ष रिश्ते की बात फाइनल करने आए थे। लड़का-लड़की को अलग कमरे में बात करने के लिए भेजा गया। उसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर