हिमाचल बजट से पहले विधानसभा में BJP करेगी प्रदर्शन:पूर्व MLA पर हुए हमले पर सरकार को घेरेगी; कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएगी

हिमाचल बजट से पहले विधानसभा में BJP करेगी प्रदर्शन:पूर्व MLA पर हुए हमले पर सरकार को घेरेगी; कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएगी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में आज कानून व्यवस्था को लेकर सियासत गरमाने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तीसरे बजट की पेश करने से पहले भाजपा विधायक दल प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक सुबह 10:15 बजे विधानसभा परिसर में धरना देंगे। इस प्रदर्शन का मुख्य कारण होली के दिन बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनके आवास पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद से भाजपा लगातार प्रदेश सरकार को घेर रही है। विपक्षी दल का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। होली के दिन हुआ था पूर्व विधायक पर हमला दरअसल होली के दिन बिलासपुर में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात शूटरों ने उन पर उनके आवास में ही ताबड़तोड़ गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार करीब 24 ,25 राउंड फायरिंग हुई है। जिसमें बंबर ठाकुर व उनके PSO घायल हो गए थे। बंबर ठाकुर IGMC में और उनका PSO एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। पुलिस ने अब तक मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। जिन पर रैकी करने का आरोप है, लेकिन गोलीबारी करने वाले 4 शूटर अभी भी फ़रार है। पुलिस उनको धरने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने घटना की जांच के लिए एस आईटी का गठन कर दिया है जो मामले की जांच करेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में आज कानून व्यवस्था को लेकर सियासत गरमाने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तीसरे बजट की पेश करने से पहले भाजपा विधायक दल प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक सुबह 10:15 बजे विधानसभा परिसर में धरना देंगे। इस प्रदर्शन का मुख्य कारण होली के दिन बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनके आवास पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद से भाजपा लगातार प्रदेश सरकार को घेर रही है। विपक्षी दल का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। होली के दिन हुआ था पूर्व विधायक पर हमला दरअसल होली के दिन बिलासपुर में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात शूटरों ने उन पर उनके आवास में ही ताबड़तोड़ गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार करीब 24 ,25 राउंड फायरिंग हुई है। जिसमें बंबर ठाकुर व उनके PSO घायल हो गए थे। बंबर ठाकुर IGMC में और उनका PSO एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। पुलिस ने अब तक मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। जिन पर रैकी करने का आरोप है, लेकिन गोलीबारी करने वाले 4 शूटर अभी भी फ़रार है। पुलिस उनको धरने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने घटना की जांच के लिए एस आईटी का गठन कर दिया है जो मामले की जांच करेगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर