हिमाचल में आज से 5 दिन बारिश-बर्फबारी होगी:कल 3 जिलों में भारी स्नोफॉल का अलर्ट; आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी

हिमाचल में आज से 5 दिन बारिश-बर्फबारी होगी:कल 3 जिलों में भारी स्नोफॉल का अलर्ट; आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज से प्रदेश के वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार अगले पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।। IMD के अनुसार 9 मार्च से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WB) एक्टिव होगा। जिसके चलते लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं आगामी 10 और 11 मार्च को राज्य के निम्न व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 3 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग ने आगामी 10 मार्च को प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। वहीं कुल्लू और मंडी में आंधी चलने व बिजली चमकने का अलर्ट है। 12 से 14 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार है। अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के कई जगह माइनस में तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 7.0,भुंतर 5.5, कल्पा -0.4, धर्मशाला 5.1, ऊना 5.9, नाहन 11.5, केलांग -6.9, पालमपुर 6.0, सोलन 7.4, मनाली 2.1, कांगड़ा 8.8, मंडी 8.0, बिलासपुर 7.1, चंबा 7.5, डलहाैजी 7.9, कुकुमसेरी -6.9, जुब्बड़हट्टी 8.5, भरमाैर 4.7, सेऊबाग 2.8, धाैलाकुआं 8.5, बरठीं 6.6, सराहन 5.5 व ताबो में -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज से प्रदेश के वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार अगले पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।। IMD के अनुसार 9 मार्च से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WB) एक्टिव होगा। जिसके चलते लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं आगामी 10 और 11 मार्च को राज्य के निम्न व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 3 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग ने आगामी 10 मार्च को प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। वहीं कुल्लू और मंडी में आंधी चलने व बिजली चमकने का अलर्ट है। 12 से 14 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार है। अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के कई जगह माइनस में तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 7.0,भुंतर 5.5, कल्पा -0.4, धर्मशाला 5.1, ऊना 5.9, नाहन 11.5, केलांग -6.9, पालमपुर 6.0, सोलन 7.4, मनाली 2.1, कांगड़ा 8.8, मंडी 8.0, बिलासपुर 7.1, चंबा 7.5, डलहाैजी 7.9, कुकुमसेरी -6.9, जुब्बड़हट्टी 8.5, भरमाैर 4.7, सेऊबाग 2.8, धाैलाकुआं 8.5, बरठीं 6.6, सराहन 5.5 व ताबो में -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर