हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के दौरे से पार्टी में हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि नया संगठन बनाने से पहले अध्यक्ष को बदला जा सकता है। कांग्रेस का एक धड़ा प्रतिभा सिंह को हटाना चाह रहा है,क्योंकि अप्रैल 2025 में उनका तीन साल का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। मगर हॉली लॉज समर्थक प्रतिभा सिंह को कंटीन्यू अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रतिभा सिंह को हटाने या फिर पद पर बनाए रखने का फैसला अब रजनी पाटिल की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। पाटिल दो दिन से शिमला में कांग्रेस के नए संगठन को लेकर पार्टी नेताओं से फीडबैक ले रही हैं। कल वह वापस दिल्ली लौटेंगी और हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष का फैसला निर्भर करेगा। माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक नए कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी हो सकती है। यदि अध्यक्ष बदलना होगा तो पहले अध्यक्ष की ताजपोशी होगी। इसके बाद कार्यकारिणी बनेगी। पार्टी हाईकमान यदि प्रतिभा सिंह का कार्यकाल बढ़ाती है तो सीधे कार्यकारिणी का गठन होगा। अध्यक्ष की रेस में ये 5 नाम वहीं कांग्रेस में नए अध्यक्ष की रेस में ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर को सबसे आगे माना जा रहा है। अर्की से विधायक संजय अवस्थी, धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर, कौल सिंह और राम लाल ठाकुर का नाम भी चर्चा में है। सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला जिला से बनाए गए तीन कैबिनेट मंत्रियों में से किसी एक को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। आखिर में अध्यक्ष का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। CM-अध्यक्ष के साथ कर चुकी मीटिंग बता दें कि रजनी पाटिल ने बीते कल हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों के साथ मीटिंग की। आज उन्होंने पार्टी के सभी विधायक, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुखों को मीटिंग के लिए शिमला बुला रखा है। फिलहाल रजनी पाटिल ने संगठन और सरकार में तालमेल बनाकर आगे बढ़ने की सबको सलाह दी है। प्रदेश प्रभारी कुछ देर बाद शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और अगले कल वह वापस दिल्ली लौटेंगी। जाखू और हॉली लॉज गई रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग से पहले रजनी पाटिल आज सुबह शिमला के मशहूर जाखू मंदिर पहुंचीं। इसके बाद वह होली लॉज गई। कुछ देर होलीलॉज में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के साथ गुप्तगू के बाद वह कांग्रेस ऑफिस गईं। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के दौरे से पार्टी में हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि नया संगठन बनाने से पहले अध्यक्ष को बदला जा सकता है। कांग्रेस का एक धड़ा प्रतिभा सिंह को हटाना चाह रहा है,क्योंकि अप्रैल 2025 में उनका तीन साल का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। मगर हॉली लॉज समर्थक प्रतिभा सिंह को कंटीन्यू अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रतिभा सिंह को हटाने या फिर पद पर बनाए रखने का फैसला अब रजनी पाटिल की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। पाटिल दो दिन से शिमला में कांग्रेस के नए संगठन को लेकर पार्टी नेताओं से फीडबैक ले रही हैं। कल वह वापस दिल्ली लौटेंगी और हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष का फैसला निर्भर करेगा। माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक नए कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी हो सकती है। यदि अध्यक्ष बदलना होगा तो पहले अध्यक्ष की ताजपोशी होगी। इसके बाद कार्यकारिणी बनेगी। पार्टी हाईकमान यदि प्रतिभा सिंह का कार्यकाल बढ़ाती है तो सीधे कार्यकारिणी का गठन होगा। अध्यक्ष की रेस में ये 5 नाम वहीं कांग्रेस में नए अध्यक्ष की रेस में ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर को सबसे आगे माना जा रहा है। अर्की से विधायक संजय अवस्थी, धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर, कौल सिंह और राम लाल ठाकुर का नाम भी चर्चा में है। सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला जिला से बनाए गए तीन कैबिनेट मंत्रियों में से किसी एक को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। आखिर में अध्यक्ष का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। CM-अध्यक्ष के साथ कर चुकी मीटिंग बता दें कि रजनी पाटिल ने बीते कल हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों के साथ मीटिंग की। आज उन्होंने पार्टी के सभी विधायक, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुखों को मीटिंग के लिए शिमला बुला रखा है। फिलहाल रजनी पाटिल ने संगठन और सरकार में तालमेल बनाकर आगे बढ़ने की सबको सलाह दी है। प्रदेश प्रभारी कुछ देर बाद शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और अगले कल वह वापस दिल्ली लौटेंगी। जाखू और हॉली लॉज गई रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग से पहले रजनी पाटिल आज सुबह शिमला के मशहूर जाखू मंदिर पहुंचीं। इसके बाद वह होली लॉज गई। कुछ देर होलीलॉज में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के साथ गुप्तगू के बाद वह कांग्रेस ऑफिस गईं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
