हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। बीते 24 घंटे के दौरान भी कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। इससे मई महीने में पहली बार पहाड़ों पर गर्मी का एहसास हुआ है। तापमान में अचानक बढ़ौतरी के बाद प्रदेश के 8 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। ऊना का तापमान 39.6 डिग्री और हमीरपुर का 39 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हमीरपुर में इस सीजन का मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम वहीं प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का तापमान 26.5 डिग्री, मनाली का 24 डिग्री, नारकंडा 19.9 डिग्री, धर्मशाला का 31.1 डिग्री, कुफरी 20.2 डिग्री और कसौली का 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान है। 19 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 मई तक प्रदेश के ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। इस दौरान प्रदेश में इक्का-दुक्का स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 19 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस जरूर एक्टिव हो रहा है। इससे ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले पांच दिन सताएगी गर्मी मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिन तक पहाड़ों पर लोगों को गर्मी सताएगी। बीते 24 घंटे के दौरान मनाली के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री का उछाल आया है। इसके बाद मनाली का पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। भुंतर के तापमान में 5.2 डिग्री का उछाल भुंतर के तापमान में 24 घंटे में 5.2 डिग्री का उछाल, रिकांगपियों के तापमान में 5.3 डिग्री, कुल्लू के बजौरा के तापमान में 4 डिग्री और शिमला के तापमान में 2.7 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। एक दिन पहले तक प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम था। अब यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक हो गया है। हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। बीते 24 घंटे के दौरान भी कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। इससे मई महीने में पहली बार पहाड़ों पर गर्मी का एहसास हुआ है। तापमान में अचानक बढ़ौतरी के बाद प्रदेश के 8 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। ऊना का तापमान 39.6 डिग्री और हमीरपुर का 39 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हमीरपुर में इस सीजन का मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम वहीं प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का तापमान 26.5 डिग्री, मनाली का 24 डिग्री, नारकंडा 19.9 डिग्री, धर्मशाला का 31.1 डिग्री, कुफरी 20.2 डिग्री और कसौली का 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान है। 19 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 मई तक प्रदेश के ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। इस दौरान प्रदेश में इक्का-दुक्का स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 19 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस जरूर एक्टिव हो रहा है। इससे ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले पांच दिन सताएगी गर्मी मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिन तक पहाड़ों पर लोगों को गर्मी सताएगी। बीते 24 घंटे के दौरान मनाली के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री का उछाल आया है। इसके बाद मनाली का पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। भुंतर के तापमान में 5.2 डिग्री का उछाल भुंतर के तापमान में 24 घंटे में 5.2 डिग्री का उछाल, रिकांगपियों के तापमान में 5.3 डिग्री, कुल्लू के बजौरा के तापमान में 4 डिग्री और शिमला के तापमान में 2.7 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। एक दिन पहले तक प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम था। अब यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक हो गया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
