हरियाणा में अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले तीन दिन (14 से 16 मई) तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 17 मई को फिर से मौसम बदलेगा। जिसके चलते प्रदेश के 8 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के 9 जिलों (हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत) में बारिश हुई। हिसार और बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में ओले भी गिरे हैं। वहीं अन्य जिलों में भी मौसम परिवर्तनशील रहा और पानीपत, रेवाड़ी व फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली थी। बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 14-16 मई तक प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है लेकिन 17 मई को हरियाणा के 8 जिलों (सिरसा, फतहेबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत व पानीपत) में बारिश की संभावना है, जबकि अन्य 14 जिलों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला मेवात रहा। मेवात जिले में नूंह (एड्ब्ल्यूएस) का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला फरीदाबाद में 1.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा में अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले तीन दिन (14 से 16 मई) तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 17 मई को फिर से मौसम बदलेगा। जिसके चलते प्रदेश के 8 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के 9 जिलों (हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत) में बारिश हुई। हिसार और बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में ओले भी गिरे हैं। वहीं अन्य जिलों में भी मौसम परिवर्तनशील रहा और पानीपत, रेवाड़ी व फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली थी। बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 14-16 मई तक प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है लेकिन 17 मई को हरियाणा के 8 जिलों (सिरसा, फतहेबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत व पानीपत) में बारिश की संभावना है, जबकि अन्य 14 जिलों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला मेवात रहा। मेवात जिले में नूंह (एड्ब्ल्यूएस) का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला फरीदाबाद में 1.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
