कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश में दो जनसभाएं करेंगी। इसके लिए प्रियंका गांधी बीती शाम को ही शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी आज से अगले चार दिन हिमाचल में डेरा डालेगी। प्रियंका गांधी की पहली जनसभा आज कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा में होगी। चंबा में पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के समर्थन में जनसभा संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी कांगड़ा लौटेंगी और धर्मशाला में भी जनसभा करेंगी। यहां पर आनंद शर्मा के साथ साथ प्रियंका गांधी धर्मशाला विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी के लिए भी वोट की अपील करेंगी। धर्मशाला से शिमला लौटेंगी प्रियंका धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करके प्रियंका गांधी वापस शिमला लौटेंगी। यहां पर प्रियंका गांधी छराबड़ा स्थित अपने घर पर ठहरी हुई हैं। अगले कल यानी 28 मई को प्रियंका गांधी पहले ऊना जिला के गगरेट, उसके बाद कुटहैहड़ विधानसभा में दो जनसभा करेंगी। इसके बाद हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया के समर्थन में रोड शो करेंगी। 29 मई को पहले कुल्लू में जनसभा और दोपहर बाद मंडी में रोड शो करेंगी। सोलन और नेरवा में भी जनसभा प्रस्तावित 30 मई को प्रियंका गांधी शिमला लोकसभा के अंतर्गत सोलन और नेरवा में जनसभा कर सकती हैं। हालांकि 30 मई की प्रियंका की जनसभा अभी फाइनल नहीं है, लेकिन पार्टी ने इन्हें प्रस्तावित बताकर रैली की तैयारियां शुरू कर दी है। 30 मई को थमेगा चुनाव प्रचार का शोर बता दें कि 30 मई की शाम पांच बजे हिमाचल में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले प्रियंका गांधी हिमाचल में प्रचार में जान फूंकेंगी। मात्र चार लोकसभा सीटों वाले छोटे से राज्य हिमाचल में प्रियंका गांधी 9 जनसभाएं और रोड शो करेंगी। लोकसभा के साथ साथ हिमाचल में चार विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव है। इसे जिताने की कमान भी प्रियंका गांधी पर है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश में दो जनसभाएं करेंगी। इसके लिए प्रियंका गांधी बीती शाम को ही शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी आज से अगले चार दिन हिमाचल में डेरा डालेगी। प्रियंका गांधी की पहली जनसभा आज कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा में होगी। चंबा में पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के समर्थन में जनसभा संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी कांगड़ा लौटेंगी और धर्मशाला में भी जनसभा करेंगी। यहां पर आनंद शर्मा के साथ साथ प्रियंका गांधी धर्मशाला विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी के लिए भी वोट की अपील करेंगी। धर्मशाला से शिमला लौटेंगी प्रियंका धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करके प्रियंका गांधी वापस शिमला लौटेंगी। यहां पर प्रियंका गांधी छराबड़ा स्थित अपने घर पर ठहरी हुई हैं। अगले कल यानी 28 मई को प्रियंका गांधी पहले ऊना जिला के गगरेट, उसके बाद कुटहैहड़ विधानसभा में दो जनसभा करेंगी। इसके बाद हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया के समर्थन में रोड शो करेंगी। 29 मई को पहले कुल्लू में जनसभा और दोपहर बाद मंडी में रोड शो करेंगी। सोलन और नेरवा में भी जनसभा प्रस्तावित 30 मई को प्रियंका गांधी शिमला लोकसभा के अंतर्गत सोलन और नेरवा में जनसभा कर सकती हैं। हालांकि 30 मई की प्रियंका की जनसभा अभी फाइनल नहीं है, लेकिन पार्टी ने इन्हें प्रस्तावित बताकर रैली की तैयारियां शुरू कर दी है। 30 मई को थमेगा चुनाव प्रचार का शोर बता दें कि 30 मई की शाम पांच बजे हिमाचल में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले प्रियंका गांधी हिमाचल में प्रचार में जान फूंकेंगी। मात्र चार लोकसभा सीटों वाले छोटे से राज्य हिमाचल में प्रियंका गांधी 9 जनसभाएं और रोड शो करेंगी। लोकसभा के साथ साथ हिमाचल में चार विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव है। इसे जिताने की कमान भी प्रियंका गांधी पर है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
