हिमाचल में युवकों ने की टोल कर्मी से मारपीट:पंजाब के रहने वाले, तलवार निकाली, पत्थर से वार, एक घायल

हिमाचल में युवकों ने की टोल कर्मी से मारपीट:पंजाब के रहने वाले, तलवार निकाली, पत्थर से वार, एक घायल

हिमाचल प्रदेश के टकोली टोल प्लाजा पर रविवार देर रात पंजाब से आए युवकों ने टोल टैक्स देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की। पंजाब के युवकों ने टोल कर्मचारियों पर न केवल गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, बल्कि तलवार निकाल कर एक कर्मचारी के सिर पर हमला कर दिया। टोल प्लाजा इंचार्ज शिवम गौर ने बताया कि एक काली थार और सफेद फॉर्च्यूनर भुंतर से मंडी की तरफ आईं। थार में फास्टैग था, लेकिन फॉर्च्यूनर में नहीं। कर्मचारी आशीष अटल ने फॉर्च्यूनर के चालक से 220 रुपए टोल टैक्स मांगा। टोल टैक्स मांगने पर की गाली-गलौज चालक द्वारा टोल टैक्स दिए जाने से मना करने पर शिवम ने उन्हें रोका। दोनों गाड़ियों से उतरे 7-8 युवक टोल कर्मचारियों से गाली- गलौज गालियां करने लगे। कर्मचारी विपिन कुमार के बचाव में आने पर आरोपी युवक उग्र हो गए। एक युवक ने गाड़ी से तलवार निकाली। दूसरे ने पत्थर से विपिन के सिर पर वार किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थार में सवार गुरविंदर सिंह, साहिल सिधू, एजमवीर और वरुणदीप सिंह हमले में शामिल थे। हमलावरों ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। विपिन कुमार के सिर और आंख में चोट आई। उनके सिर से खून बहने लगा। स्थानीय पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर ने तुरंत औट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के टकोली टोल प्लाजा पर रविवार देर रात पंजाब से आए युवकों ने टोल टैक्स देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की। पंजाब के युवकों ने टोल कर्मचारियों पर न केवल गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, बल्कि तलवार निकाल कर एक कर्मचारी के सिर पर हमला कर दिया। टोल प्लाजा इंचार्ज शिवम गौर ने बताया कि एक काली थार और सफेद फॉर्च्यूनर भुंतर से मंडी की तरफ आईं। थार में फास्टैग था, लेकिन फॉर्च्यूनर में नहीं। कर्मचारी आशीष अटल ने फॉर्च्यूनर के चालक से 220 रुपए टोल टैक्स मांगा। टोल टैक्स मांगने पर की गाली-गलौज चालक द्वारा टोल टैक्स दिए जाने से मना करने पर शिवम ने उन्हें रोका। दोनों गाड़ियों से उतरे 7-8 युवक टोल कर्मचारियों से गाली- गलौज गालियां करने लगे। कर्मचारी विपिन कुमार के बचाव में आने पर आरोपी युवक उग्र हो गए। एक युवक ने गाड़ी से तलवार निकाली। दूसरे ने पत्थर से विपिन के सिर पर वार किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थार में सवार गुरविंदर सिंह, साहिल सिधू, एजमवीर और वरुणदीप सिंह हमले में शामिल थे। हमलावरों ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। विपिन कुमार के सिर और आंख में चोट आई। उनके सिर से खून बहने लगा। स्थानीय पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर ने तुरंत औट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर