हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से सास और दामाद की मौत हो गई। यह हादसा बीती शाम चार बजे तीसा में हुआ। इसमें सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान खेमराज (36) पुत्र देवीचंद निवासी थनेईकोठी और उसकी सास देई देवी (55) पत्नी किशनचंद निवासी लठरुंड के तौर पर हुई है। दोनों मृतकों के शवों का आज चंबा मेडिकल कालेज में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। 150 फीट नीचे गई कार जानकारी के अनुसार, पहाड़ी से बड़ा पत्थर आकर गाड़ी पर गिरा। इससे गाड़ी सड़क से करीब 150 फीट नीचे पलट गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पहले सड़क तक लाया। इसके बाद तीसा अस्पताल ले जाया गया। यहां से दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए चंबा भेजे गए। बेटी से मिलना चाहती थी देई देवी पुलिस के अनुसार, खेमराज सास को अपने घर ले जा रहा था। देई देवी कई दिन से बेटी से मिलना चाह रही थी। मगर बीते कल हादसे की वजह से उनकी यह चाहत अधूरी रह गई। पत्नी व तीन बच्चों को पीछे छोड़ गए खेमराज बताया जा रहा है कि खेमराज ट्रेजरी में सरकारी नौकरी करता था। वह भी अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से सास और दामाद की मौत हो गई। यह हादसा बीती शाम चार बजे तीसा में हुआ। इसमें सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान खेमराज (36) पुत्र देवीचंद निवासी थनेईकोठी और उसकी सास देई देवी (55) पत्नी किशनचंद निवासी लठरुंड के तौर पर हुई है। दोनों मृतकों के शवों का आज चंबा मेडिकल कालेज में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। 150 फीट नीचे गई कार जानकारी के अनुसार, पहाड़ी से बड़ा पत्थर आकर गाड़ी पर गिरा। इससे गाड़ी सड़क से करीब 150 फीट नीचे पलट गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पहले सड़क तक लाया। इसके बाद तीसा अस्पताल ले जाया गया। यहां से दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए चंबा भेजे गए। बेटी से मिलना चाहती थी देई देवी पुलिस के अनुसार, खेमराज सास को अपने घर ले जा रहा था। देई देवी कई दिन से बेटी से मिलना चाह रही थी। मगर बीते कल हादसे की वजह से उनकी यह चाहत अधूरी रह गई। पत्नी व तीन बच्चों को पीछे छोड़ गए खेमराज बताया जा रहा है कि खेमराज ट्रेजरी में सरकारी नौकरी करता था। वह भी अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
