हिमाचल में 12 तक बारिश की चेतावनी:कांगड़ा में सुबह से गिरा पानी, तापमान में गिरावट; 60KMPH से चलेंगी हवाएं

हिमाचल में 12 तक बारिश की चेतावनी:कांगड़ा में सुबह से गिरा पानी, तापमान में गिरावट; 60KMPH से चलेंगी हवाएं

हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा जिला में बुधवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो चुका है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों मंडी, सोलन , सिरमौर, कुल्लू,शिमला में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल में आगामी 12 मई तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। IMD का पूर्ववानुमान है कि प्रदेश में मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है । जिसका असर आगामी 12 मई तक दिखने वाला है। प्रदेश में आज 40 से 60 किलोमीटर से चलेगी हवाएं IMD के अनुसार प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों में आज मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए इन जिलों में आगामी कुछ घंटे के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के सोलन, चंबा, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। प्रदेश के तापमानों में गिरावट हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊना जिला में 34.6 डिग्री अभी सबसे अधिक तापमान बना हुआ है। वही चंबा में 36.9 डिग्री, भरमौर 21.1 डिग्री, धर्मशाला 28 डिग्री, कांगड़ा में 31.8 डिग्री, केलोंग 24.7 डिग्री और मनाली में 20 डिग्री तापमान रहा। बिलासपुर 33.5 डिग्री,सोलन में 27 डिग्री व नाहन में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा जिला में बुधवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो चुका है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों मंडी, सोलन , सिरमौर, कुल्लू,शिमला में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल में आगामी 12 मई तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। IMD का पूर्ववानुमान है कि प्रदेश में मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है । जिसका असर आगामी 12 मई तक दिखने वाला है। प्रदेश में आज 40 से 60 किलोमीटर से चलेगी हवाएं IMD के अनुसार प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों में आज मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए इन जिलों में आगामी कुछ घंटे के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के सोलन, चंबा, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। प्रदेश के तापमानों में गिरावट हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊना जिला में 34.6 डिग्री अभी सबसे अधिक तापमान बना हुआ है। वही चंबा में 36.9 डिग्री, भरमौर 21.1 डिग्री, धर्मशाला 28 डिग्री, कांगड़ा में 31.8 डिग्री, केलोंग 24.7 डिग्री और मनाली में 20 डिग्री तापमान रहा। बिलासपुर 33.5 डिग्री,सोलन में 27 डिग्री व नाहन में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर