हिमाचल में 2 दिन तूफान-ओलावृष्टि की चेतावनी:31 मई तक बारिश के आसार, बीते 24 घंटे में 9 डिग्री तक गिरा तापमान

हिमाचल में 2 दिन तूफान-ओलावृष्टि की चेतावनी:31 मई तक बारिश के आसार, बीते 24 घंटे में 9 डिग्री तक गिरा तापमान

हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। खासकर कल और परसों बारिश के साथ ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को दी गई है। इनमें 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। प्रदेश के कुछ भागों में आज भी हल्की बारिश और तूफान चल सकता है। 29 मई को मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों तथा 30 व 31 मई को पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान है। कई शहरों में 9 डिग्री तक गिरा तापमान बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में तेज बारिश हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। कई शहरों का तापमान 9 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हुआ है। बीते 24 घंटे में किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपियों के तापमान में सबसे ज्यादा 8.9 डिग्री की कमी के बाद यहां का पारा 20.3 डिग्री रह गया है। सोलन का तापमान 24 घंटे में 7.5 डिग्री कम कल्पा का पारा 24 घंटे में 8.6 डिग्री कम होने के बाद 16.4 डिग्री, कुफरी का तापमान 5.7 डिग्री कम होने के बाद 15.3 डिग्री, नारकंडा का 6.3 डिग्री कम होने के बाद 14.7 डिग्री, धौलाकुंआ का 6.3 डिग्री कम होने के बाद 28.1डिग्री, ताबो का 6 डिग्री गिरने के बाद 19.9 डिग्री, शिमला का 2.6 डिग्री कम होने के बाद 23.0 डिग्री, सोलन का 7.5 डिग्री की गिरावट के बाद 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रह गया है। अगले छह दिन तक भी बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम रहेगा। इससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। खासकर कल और परसों बारिश के साथ ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को दी गई है। इनमें 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। प्रदेश के कुछ भागों में आज भी हल्की बारिश और तूफान चल सकता है। 29 मई को मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों तथा 30 व 31 मई को पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान है। कई शहरों में 9 डिग्री तक गिरा तापमान बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में तेज बारिश हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। कई शहरों का तापमान 9 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हुआ है। बीते 24 घंटे में किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपियों के तापमान में सबसे ज्यादा 8.9 डिग्री की कमी के बाद यहां का पारा 20.3 डिग्री रह गया है। सोलन का तापमान 24 घंटे में 7.5 डिग्री कम कल्पा का पारा 24 घंटे में 8.6 डिग्री कम होने के बाद 16.4 डिग्री, कुफरी का तापमान 5.7 डिग्री कम होने के बाद 15.3 डिग्री, नारकंडा का 6.3 डिग्री कम होने के बाद 14.7 डिग्री, धौलाकुंआ का 6.3 डिग्री कम होने के बाद 28.1डिग्री, ताबो का 6 डिग्री गिरने के बाद 19.9 डिग्री, शिमला का 2.6 डिग्री कम होने के बाद 23.0 डिग्री, सोलन का 7.5 डिग्री की गिरावट के बाद 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रह गया है। अगले छह दिन तक भी बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम रहेगा। इससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर