हिमाचल CM विदेश दौरे पर रवाना:परिवार के साथ मालद्वीप गए; आज दिल्ली से भरी उड़ान, 24 फरवरी को लौटेंगे

हिमाचल CM विदेश दौरे पर रवाना:परिवार के साथ मालद्वीप गए; आज दिल्ली से भरी उड़ान, 24 फरवरी को लौटेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज विदेश दौरे पर रवाना हुए। उन्होंने दोपहर बाद दिल्ली से मालद्वीप के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री सुक्खू का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। वह अपने परिवार के साथ मालद्वीप गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सुक्खू का यह पहला निजी दौरा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू अगले तीन चार दिन मालद्वीप में परिवार के साथ छुट्टियां बिताएंगे। सीएम सुक्खू 24 फरवरी को वापस दिल्ली लौट सकते हैं और 25 फरवरी तक शिमला लौट सकते हैं। जाहिर है कि मुख्यमंत्री सुक्खू अगले कुछ दिन शिमला में नहीं मिलेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज विदेश दौरे पर रवाना हुए। उन्होंने दोपहर बाद दिल्ली से मालद्वीप के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री सुक्खू का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। वह अपने परिवार के साथ मालद्वीप गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सुक्खू का यह पहला निजी दौरा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू अगले तीन चार दिन मालद्वीप में परिवार के साथ छुट्टियां बिताएंगे। सीएम सुक्खू 24 फरवरी को वापस दिल्ली लौट सकते हैं और 25 फरवरी तक शिमला लौट सकते हैं। जाहिर है कि मुख्यमंत्री सुक्खू अगले कुछ दिन शिमला में नहीं मिलेंगे।   हिमाचल | दैनिक भास्कर