जगातखाना में बाढ़ से 60 लाख का नुकसान:9 गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 13 को आंशिक नुकसान; 9 मकान और 5 दुकान भी प्रभावित

जगातखाना में बाढ़ से 60 लाख का नुकसान:9 गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 13 को आंशिक नुकसान; 9 मकान और 5 दुकान भी प्रभावित

कुल्लू के जगातखाना में दो नालों में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से लगभग 60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नुकसान की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि 9 गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 13 गाड़ियों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 9 मकान और 5 दुकानों में रखा सामान भी प्रभावित हुआ है। सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मलबे में फंसी गाड़ियों को निकालने के लिए मशीनरी बुलाई जा रही है। उप-मंडलाधिकारी को बीमा एजेंसी के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाकर गाड़ियों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान की भरपाई करेगी सरकार : जगत सिंह नेगी प्रभावित लोगों ने मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं और सरकारी सहायता की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि मकानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। गाड़ियों के नुकसान के लिए बीमा कंपनियों से मदद दिलाई जाएगी। मंत्री ने लोगों से नदी-नालों में कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़े से पानी का बहाव रुकता है, जिससे भारी बारिश के दौरान बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इस दौरान उप-मंडलाधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह, उप-मंडल पुलिस अधिकारी आनी चंद्रशेखर, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी और पार्टी पदाधिकारी प्रताप नेगी भी मौजूद रहे। कुल्लू के जगातखाना में दो नालों में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से लगभग 60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नुकसान की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि 9 गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 13 गाड़ियों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 9 मकान और 5 दुकानों में रखा सामान भी प्रभावित हुआ है। सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मलबे में फंसी गाड़ियों को निकालने के लिए मशीनरी बुलाई जा रही है। उप-मंडलाधिकारी को बीमा एजेंसी के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाकर गाड़ियों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान की भरपाई करेगी सरकार : जगत सिंह नेगी प्रभावित लोगों ने मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं और सरकारी सहायता की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि मकानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। गाड़ियों के नुकसान के लिए बीमा कंपनियों से मदद दिलाई जाएगी। मंत्री ने लोगों से नदी-नालों में कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़े से पानी का बहाव रुकता है, जिससे भारी बारिश के दौरान बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इस दौरान उप-मंडलाधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह, उप-मंडल पुलिस अधिकारी आनी चंद्रशेखर, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी और पार्टी पदाधिकारी प्रताप नेगी भी मौजूद रहे।   हिमाचल | दैनिक भास्कर