हिसार नगर निगम चुनाव आज:मतदान केंद्रों के बाहर लगी वोटरों की लाइन, थोड़ी देर में शुरु होगी वोटिंग

हिसार नगर निगम चुनाव आज:मतदान केंद्रों के बाहर लगी वोटरों की लाइन, थोड़ी देर में शुरु होगी वोटिंग

हरियाणा की हिसार नगर निगम में मोक पोल होने के बाद अब वोटिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता पहुंचना शुरू हो गए हैं। नगर निगम के 20 वार्ड में 239 बूथों पर 2 लाख 68 हजार 316 मतदाता हैं। इसमें 1 लाख 40 हजार 813 पुरुष और 1 लाख 27 हजार 501 महिला मतदाता हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। इसके बाद 8 बजे से पोलिंग शुरू हो जाएगी। मतदाताओं को अपने साथ वोटिंग आईडी कार्ड या किसी भी आईडी के जरिए मतदान कर सकते हैं। मतदाता सूची के अंदर नाम होना अनिवार्य है। मेयर पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हिसार नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। मगर कांग्रेस और भाजपा में ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम में कुल 116 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को सील करके जमा करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां महाबीर स्टेडियम में शाम को वापस पहुंचेगी। जहां से स्ट्रॉन्ग रूम में 12 मार्च तक ईवीएम को संभाल कर रखा जाएगा। 12 मार्च को काउंटिंग होगी। चुनाव में 1372 कर्मचारी ड्यूटी देंगे
नगर निकाय चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए 1372 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई है। नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर मेयर और पार्षद पद के मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवी पैट सहित चुनावी सामग्री को वापस टेबल पर ही जमा कराएंगी। उसके बाद व्यवस्था के अनुसार मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि 12 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर अलग-अलग स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। मेयर पद के लिए महाबीर स्टेडियम स्थित जिम्नेजियम हॉल (पश्चिमी भाग) और पार्षद पद के 1 से 20 वार्ड के सदस्यों के लिए जिम्नेजियम हॉल (पूर्वी भाग) को सुनिश्चित किया गया है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंची, मॉक पोल करेंगी
नगर निकाय चुनाव क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां रवाना होकर बूथों पर पहुंच गई है। यहां सुबह करीब 7 बजे पोलिंग पार्टियां पोलिंग एजेंटों के सामने मॉक पोल कराएंगी। किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सेक्टर अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित तमाम अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। निकाय चुनाव के तहत हिसार नगर निगम और नारनौंद नगर पालिका के चुनाव होंगे। नगर निगम हिसार के लिए 239 और नगर पालिका नारनौंद के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही 20 प्रतिशत रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी रखी गई हैं। नारनौंद चेयरमैन पद के लिए 10 और 16 वार्डों में 53 पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा
नारनौंद नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर के सभी 16 वार्डों में मतदाताओं की सुविधा के लिए एक एक यानी 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 14082 मतदाता मतदान कर शहर की छोटी सरकार का चुनाव करेंगे। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 14082 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7378 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 6703 है। एक थर्ड जेंडर मतदाता है। चेयरमैन पद के लिए 10 और 16 वार्डों में 53 पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। नारनौंद नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए शमशेर लोहान उर्फ कूकन, भीम सेन गौतम, पूर्व पार्षद कुलदीप गौतम, सुरेश एमसी, दिनेश कुमार ब्यास, अनुराधा, सुमन देवी, मुकेश कुमार, मनीष, प्रदीप कुमार चुनावी रण में अपना भाग्य आजमाने का काम करेंगे। हरियाणा की हिसार नगर निगम में मोक पोल होने के बाद अब वोटिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता पहुंचना शुरू हो गए हैं। नगर निगम के 20 वार्ड में 239 बूथों पर 2 लाख 68 हजार 316 मतदाता हैं। इसमें 1 लाख 40 हजार 813 पुरुष और 1 लाख 27 हजार 501 महिला मतदाता हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। इसके बाद 8 बजे से पोलिंग शुरू हो जाएगी। मतदाताओं को अपने साथ वोटिंग आईडी कार्ड या किसी भी आईडी के जरिए मतदान कर सकते हैं। मतदाता सूची के अंदर नाम होना अनिवार्य है। मेयर पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हिसार नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। मगर कांग्रेस और भाजपा में ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम में कुल 116 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को सील करके जमा करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां महाबीर स्टेडियम में शाम को वापस पहुंचेगी। जहां से स्ट्रॉन्ग रूम में 12 मार्च तक ईवीएम को संभाल कर रखा जाएगा। 12 मार्च को काउंटिंग होगी। चुनाव में 1372 कर्मचारी ड्यूटी देंगे
नगर निकाय चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए 1372 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई है। नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर मेयर और पार्षद पद के मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवी पैट सहित चुनावी सामग्री को वापस टेबल पर ही जमा कराएंगी। उसके बाद व्यवस्था के अनुसार मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि 12 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर अलग-अलग स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। मेयर पद के लिए महाबीर स्टेडियम स्थित जिम्नेजियम हॉल (पश्चिमी भाग) और पार्षद पद के 1 से 20 वार्ड के सदस्यों के लिए जिम्नेजियम हॉल (पूर्वी भाग) को सुनिश्चित किया गया है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंची, मॉक पोल करेंगी
नगर निकाय चुनाव क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां रवाना होकर बूथों पर पहुंच गई है। यहां सुबह करीब 7 बजे पोलिंग पार्टियां पोलिंग एजेंटों के सामने मॉक पोल कराएंगी। किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सेक्टर अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित तमाम अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। निकाय चुनाव के तहत हिसार नगर निगम और नारनौंद नगर पालिका के चुनाव होंगे। नगर निगम हिसार के लिए 239 और नगर पालिका नारनौंद के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही 20 प्रतिशत रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी रखी गई हैं। नारनौंद चेयरमैन पद के लिए 10 और 16 वार्डों में 53 पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा
नारनौंद नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर के सभी 16 वार्डों में मतदाताओं की सुविधा के लिए एक एक यानी 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 14082 मतदाता मतदान कर शहर की छोटी सरकार का चुनाव करेंगे। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 14082 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7378 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 6703 है। एक थर्ड जेंडर मतदाता है। चेयरमैन पद के लिए 10 और 16 वार्डों में 53 पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। नारनौंद नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए शमशेर लोहान उर्फ कूकन, भीम सेन गौतम, पूर्व पार्षद कुलदीप गौतम, सुरेश एमसी, दिनेश कुमार ब्यास, अनुराधा, सुमन देवी, मुकेश कुमार, मनीष, प्रदीप कुमार चुनावी रण में अपना भाग्य आजमाने का काम करेंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर