रोहतक में नगर निगम चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। कुल 22 वार्डों में 121 पार्षद उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मेयर पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग के लिए शहर में 285 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां प्रति बूथ औसतन 1130 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रोहतक निगम के 22 वार्डों में 11 आरक्षित नगर निगम क्षेत्र में 22 वार्ड हैं, जिनमें से 11 वार्डों को आरक्षित किया गया है। 23 दिसंबर 2024 को ड्रा के माध्यम से 11 आरक्षित वार्डों की सूची जारी की गई थी। इनमें वार्ड 2,3,4,5 अनुसूचित जाति, बीसी-ए व बी के लिए वार्ड 8, 18, 21 आरक्षित है। वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड 6, 10, 14 व 22 आरक्षित किए गए। ये हैं अनारक्षित वार्ड प्रशासन की तरफ से निकाले गए ड्रा के बाद अनारक्षित वार्डों में वार्ड 1, 7, 9, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19 व 20 शामिल है। 22 वार्डों में से 8 वार्ड महिला आरक्षित हैं, जिनमें अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड 3 व 4 और बीसी ए महिला के लिए वार्ड 18 और बीसी बी महिला के लिए वार्ड 8 आरक्षित है। चार वार्ड अनारक्षित महिलाओं के लिए आरक्षित है। रोहतक में नगर निगम चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। कुल 22 वार्डों में 121 पार्षद उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मेयर पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग के लिए शहर में 285 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां प्रति बूथ औसतन 1130 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रोहतक निगम के 22 वार्डों में 11 आरक्षित नगर निगम क्षेत्र में 22 वार्ड हैं, जिनमें से 11 वार्डों को आरक्षित किया गया है। 23 दिसंबर 2024 को ड्रा के माध्यम से 11 आरक्षित वार्डों की सूची जारी की गई थी। इनमें वार्ड 2,3,4,5 अनुसूचित जाति, बीसी-ए व बी के लिए वार्ड 8, 18, 21 आरक्षित है। वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड 6, 10, 14 व 22 आरक्षित किए गए। ये हैं अनारक्षित वार्ड प्रशासन की तरफ से निकाले गए ड्रा के बाद अनारक्षित वार्डों में वार्ड 1, 7, 9, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19 व 20 शामिल है। 22 वार्डों में से 8 वार्ड महिला आरक्षित हैं, जिनमें अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड 3 व 4 और बीसी ए महिला के लिए वार्ड 18 और बीसी बी महिला के लिए वार्ड 8 आरक्षित है। चार वार्ड अनारक्षित महिलाओं के लिए आरक्षित है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
