हिसार में भिवानी की एक बेटी को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें पीड़िता ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने, कुल्हाड़ी से हमला करने और जेवरात छीनने का आरोप लगाया है। भिवानी जिले के गांव बलियाली निवासी बेबी ने महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हिसार के बरवाला निवासी देवेंद्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उसका पति शराब पीकर कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। यहां तक कि उसने उस पर कुल्हाड़ी से भी हमला किया। अन्य ससुराल वाले भी उसके साथ मारपीट करते हैं। जब उसने अपनी सास को इस बारे में बताया तो उसकी सास भी उनका साथ दे रही है। ससुराल वालों ने मारपीट कर छीन लिए गहने पीड़ित बेबी ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। पिछले 2 महीने से वह अपने मायके में रह रही है। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसे परेशान किया है। अब उसका पति और ससुराल वाले उसे जान से मारने पर तुले हुए हैं। उन्होंने उसके सोने के गहने भी छीन लिए। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला सेल की जांच में महिला द्वारा अपने पति पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद बवानीखेड़ा थाने में महिला के पति देवेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हिसार में भिवानी की एक बेटी को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें पीड़िता ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने, कुल्हाड़ी से हमला करने और जेवरात छीनने का आरोप लगाया है। भिवानी जिले के गांव बलियाली निवासी बेबी ने महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हिसार के बरवाला निवासी देवेंद्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उसका पति शराब पीकर कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। यहां तक कि उसने उस पर कुल्हाड़ी से भी हमला किया। अन्य ससुराल वाले भी उसके साथ मारपीट करते हैं। जब उसने अपनी सास को इस बारे में बताया तो उसकी सास भी उनका साथ दे रही है। ससुराल वालों ने मारपीट कर छीन लिए गहने पीड़ित बेबी ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। पिछले 2 महीने से वह अपने मायके में रह रही है। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसे परेशान किया है। अब उसका पति और ससुराल वाले उसे जान से मारने पर तुले हुए हैं। उन्होंने उसके सोने के गहने भी छीन लिए। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला सेल की जांच में महिला द्वारा अपने पति पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद बवानीखेड़ा थाने में महिला के पति देवेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
