हरियाणा के हिसार में एक दुकान से 6 महिलाएं 32 सूट चोरी करके ले गईं। दुकानदार को चोरी के बारे में तब पता चला जब दुकान में रखे थान से कपड़ा कम मिला। तब जाकर दुकानदार को पता चला कि उसका करीब 80 हजार रुपए का कपड़ा महिलाएं ले गईं। आजाद नगर पुलिस ने आर्य नगर पातन मोड़ निवासी कृष्ण बागड़ी की शिकायत पर 6 महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार ने CCTV के माध्यम से सभी महिलाओं की पहचान कर ली है। महिलाएं चोरी के लिए शॉल ओढ़कर आईं। 2 महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझा लिया और 4 महिलाएं 32 सूट शॉल में छिपाकर ले गईं। पुलिस को शक है कि यह महिलाओं का एक गिरोह है जो दुकानों में चोरी से वारदात को अंजाम देता है। चोरी करने वाली महिलाएं दूसरी महिलाओं को इशारा करती हुईं… चोरी की घटना के बाद महिलाएं अलग-अलग दिशा में जाती हुई… दुकानदार ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी आर्य नगर, पातन मोड निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आजाद नगर में कपड़ों की दुकान है। आजाद नगर में 31 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे 6 महिलाएं मेरी दुकान पर कपड़ा खरीदने आई। जो बड़ी चालाकी से 2 महिला मेरे से बात करती रही और 4 अन्य महिलाएं रैक में रखे कपड़े देख रही थी। इसी दौरान महिलाएं 30 से 32 सूट का कपड़ा अपने शॉल में छिपाकर ले गई। उनके जाने के बाद रैक में थान (कपड़ा) चेक किया तो 30 से 32 सूट कम मिले। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी की धारा 305 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के हिसार में एक दुकान से 6 महिलाएं 32 सूट चोरी करके ले गईं। दुकानदार को चोरी के बारे में तब पता चला जब दुकान में रखे थान से कपड़ा कम मिला। तब जाकर दुकानदार को पता चला कि उसका करीब 80 हजार रुपए का कपड़ा महिलाएं ले गईं। आजाद नगर पुलिस ने आर्य नगर पातन मोड़ निवासी कृष्ण बागड़ी की शिकायत पर 6 महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार ने CCTV के माध्यम से सभी महिलाओं की पहचान कर ली है। महिलाएं चोरी के लिए शॉल ओढ़कर आईं। 2 महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझा लिया और 4 महिलाएं 32 सूट शॉल में छिपाकर ले गईं। पुलिस को शक है कि यह महिलाओं का एक गिरोह है जो दुकानों में चोरी से वारदात को अंजाम देता है। चोरी करने वाली महिलाएं दूसरी महिलाओं को इशारा करती हुईं… चोरी की घटना के बाद महिलाएं अलग-अलग दिशा में जाती हुई… दुकानदार ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी आर्य नगर, पातन मोड निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आजाद नगर में कपड़ों की दुकान है। आजाद नगर में 31 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे 6 महिलाएं मेरी दुकान पर कपड़ा खरीदने आई। जो बड़ी चालाकी से 2 महिला मेरे से बात करती रही और 4 अन्य महिलाएं रैक में रखे कपड़े देख रही थी। इसी दौरान महिलाएं 30 से 32 सूट का कपड़ा अपने शॉल में छिपाकर ले गई। उनके जाने के बाद रैक में थान (कपड़ा) चेक किया तो 30 से 32 सूट कम मिले। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी की धारा 305 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में यौन शोषण आरोपों की जांच ADGP के हवाले:SP के बाद DSP और लेडी SHO का भी जिले से बाहर ट्रांसफर, चिट्ठी वायरल हुई थी
हरियाणा में यौन शोषण आरोपों की जांच ADGP के हवाले:SP के बाद DSP और लेडी SHO का भी जिले से बाहर ट्रांसफर, चिट्ठी वायरल हुई थी हरियाणा में SP लेवल के IPS अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण के आरोपों की जांच अब लेडी ADGP को सौंप दी गई है। इसके लिए सरकार ने एडीजीपी ममता सिंह की अगुआई में विशेष जांच टीम (SIT) बना दी है।
वहीं SP के बाद अब आरोपी DSP और महिला SHO का भी जींद से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। यह पूरा मामला 3 पन्नों की चिट्ठी के बाद सुर्खियों में आया। जिसमें IPS अधिकारी पर खूबसूरत महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण और डीएसपी व एसएसओ पर इसमें मदद करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि सरकार की जांच से पहले ही चिट्ठी वायरल करने के आरोप मैं इन अधिकारियों ने केस दर्ज करवाने शुरू कर दिए थे। इससे पहले हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए आईपीएस अधिकारी को छुट्टी पर भेजने की मांग की थी ताकि जांच प्रभावित न हो। हालांकि सरकार ने एसपी को जिले से हटाकर रेलवे में भेज दिया। वायरल चिट्ठी में किस पर क्या आरोप
IPS ऑफिसर सुंदर महिलाओं पर रखता है गंदी नजर
महिला पुलिसकर्मियों ने चिट्ठी में लिखा था कि मैं एक महिला पुलिसकर्मी हूं और अपना काम ईमानदारी से करती हूं। मेरे जिले में तैनात IPS अधिकारी सुंदर महिला पुलिस कर्मचारियों पर गंदी नजर रखते हैं। महिला SHO-DSP ने कहा अफसरों को कोऑपरेट करो
महिला पुलिसकर्मियों ने चिट्ठी ने लिखा था कि मैने महिला SHO मैडम को अंदर की बात बताई तो वह भड़क गईं और कहने लगी अफसरों को कोऑपरेट करना पड़ता है। मैडम की यह बात सुन मैं रोते हुए SP आवास से बाहर निकल गई। फिर मैंने यह बात महिला DSP मैडम को बताई। DSP ने भी कहा कि प्रमोशन के लिए अफसरों को कोऑपरेट करना पड़ता है। इसलिए मेरी बात मानों तो थोड़ा कोऑपरेट करो। इसके बाद देखो तुम्हारा प्रमोशन पक्का और उसके बाद तुम रुपयों में खेलोगी। गिरोह काम कर रहा, अमीर घरों के लड़के फंसाते हैं
महिला पुलिसकर्मियों ने चिट्ठी ने लिखा था कि महिला थाने की SHO मेरे पीछे पड़ गई और मेरी ACR खराब करने की धमकियां देकर मानसिक रूप से टॉर्चर करने लगी। SHO के पुलिस अधिकारी के साथ नाजायज संबंध है और SHO ने एक गिरोह बनाया हुआ है, जिसमें कई युवतियां शामिल हैं। यह अमीर घर के लड़कों पर फर्जी केस दर्ज करवाते हैं और फिर लाखों रुपए लेकर समझौते करवाते हैं। इस खेल में SHO, DSP और SP तीनों मिलकर काम कर रहे हैं। मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
1.नायब सैनी को चिट्ठी लिखी, सोशल मीडिया पर वायरल
महिला पुलिस कर्मियों ने आईपीएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला पुलिस कर्मियों ने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को चिट्ठी लिखा थी। यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें 7 महिला पुलिस कर्मियों के हस्ताक्षर भी हैं। 2.भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जांच करने की बात कही
वायरल चिट्ठी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि एसपी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करवाई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 3.महिला आयोग की चेयरपर्सन से मिला IPS अफसर
महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा था कि मामले का संज्ञान लेकर जांच की जाएगी। आरोप में फंसे IPS अफसर 29 अक्टूबर को फरीदाबाद में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के सामने पेश हुए। उन्होंने चेयरपर्सन से कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं, मैं निर्दोष हूं। 4.19 पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज
फतेहाबाद एसपी आस्था मोदी मामले की जांच सौंपी गई। उन्होंने 19 पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। अभी शिकायत की बात सामने नहीं आई है। आस्था मोदी ने कहा कि साजिश है या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 5. एसपी का तबादला किया
महिला पुलिस कर्मियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी जींद एसपी का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह अब राजेश कुमार जींद एसपी के साथ-साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कार्यभार भी संभालेंगे। एडीजीपी के नेतृत्व में एसआईटी कर ही जांच
जांच टीम में शामिल SP आस्था मोदी ने क्या कहा मामले की जांच के लिए अब एडीजीपी ममता सिंह के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। वे भी उस कमेटी में सदस्य हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला डीएसपी और महिला एसएचओ का तबादला किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार से जांच प्रभावित न हो।
भाजपा का 3 दिवसीय सदस्यता अभियान आज से:CM सैनी करेंगे शुरुआत, 20629 बूथों पर आज कार्यक्रम, पुराने वर्करों के घर-घर देंगे दस्तक
भाजपा का 3 दिवसीय सदस्यता अभियान आज से:CM सैनी करेंगे शुरुआत, 20629 बूथों पर आज कार्यक्रम, पुराने वर्करों के घर-घर देंगे दस्तक हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने में जुटी BJP आज से अपना 3 दिवसीय सघन सदस्यता अभियान का आगाज करेगी। आज CM नायब सैनी सबसे पहले BJP की मैंबरशिप लेकर अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा हरियाणा के सभी 0629 बूथों पर अभियान चलाएगी। यह अभियान 8, 9 और 10 नवंबर 3 दिन चलेगा। आज मुख्यमंत्री आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट, संगठन मंत्री, प्रदेश महामंत्री सहित अनेक नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि, प्रदेशभर में जिला स्तर और मंडल स्तर पर लगभग 350 से अधिक कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी है और अब तक 4 लाख से अधिक सदस्य प्रदेशभर में बनाए जा चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल ने बताया कि प्रदेश में भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है और कार्यकर्ता भी पूरी लगन से अपने-अपने बूथों पर सदस्य बनाने में जुटे हैं। हर बूथ पर 250 सदस्य बनाने का लक्ष्य
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के मुताबिक सदस्यता अभियान को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां पहले ही तय की जा चुकी हैं और रोजाना कार्यकर्ताओं से इस संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है। 8 नवंबर से शुरू होने वाले 3 दिवसीय सघन अभियान के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में रहने के लिए कहा है और उन्हें सदस्य बनाने के लिए टारगेट दिए हैं। हर सांसद और विधायक को दिया टारगेट
सदस्यता अभियान के लिए हर सांसद और विधायक को टारगेट दिया गया है। सांसद को 30 हजार सदस्य और विधायक को 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि जिस तरह का जोश सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में देखने को मिल रहा है, उससे निर्धारित समय में प्रदेश में पार्टी 50 लाख सदस्य बनाने में कामयाब होगी। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल ने कहा है कि इस अभियान से भाजपा जमीनी स्तर पर ऐतिहासिक रूप से मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर 250 सदस्य बनाने का टारगेट पूरा करने के लिए कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं। वेदपाल एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2016 में सदस्यता अभियान चला था, इसके बाद 2019 में उसे ही बढ़ाया गया था , लेकिन अब 2024 में नए सिरे से सभी को भाजपा की सदस्यता लेनी है।
सोनीपत मारूति आईएमटी में छत से गिरा युवक:मौके पर मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
सोनीपत मारूति आईएमटी में छत से गिरा युवक:मौके पर मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल हरियाणा क़े सोनीपत में आईएमटी खरखौदा स्थित जेबीएम मारुति कंपनी में ठेकेदार के अंडर कार्यरत मजदूर की छत से गिरने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। मौके पर एफएसएल टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं और वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस से जांच कर रही रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे, खरखौदा आईएमटी में मारुति प्लांट में 23 वर्षीय सूरज फिनिशिंग का काम कर रहा था।उसके साथ अन्य मजदूर भी काम कर रहें थे। इस दौरान सूरज का अचानक पैर फिसलने के कारण करीबन 20 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। उत्तर प्रदेश का था सूरज मृतक सूरज बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और डीके कंपनी के माध्यम से जेबीएम मारुति में मजदूर के रूप में कार्यरत था। कंपनी में काफी ऊंचाई पर काम किया जा रहा था, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण यह हादसा हुआ है। सूरज अविवाहित था और खरखौदा आईएमटी में ठेकेदार के अंतर्गत कम कर रहा था। पुलिस मामले को लेकर कर रही जांच घटना की सूचना के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस ने सूरज के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस से आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मृतक के शव को खरखौदा के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम होगा।