हरियाणा के हिसार में प्रॉपर्टी डीलरों की धोखाधड़ी से परेशान होकर 40 वर्षीय ठेकेदार ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। विराट नगर एक्सटेंशन के रहने वाले अनिल ने शुक्रवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर कर्ण सिंह के घर जाकर सल्फॉस की गोलियां खा लीं। परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद देर शाम उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पास से मिले एक पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर कर्ण सिंह और राजू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई कृष्ण कुमार के अनुसार, अनिल ने अप्रैल 2024 में कर्ण सिंह और उसके पार्टनर राजू से एक प्लॉट और दुकान खरीदने के लिए क्रमशः 31 लाख और 33 लाख रुपए दिए थे। इसके अतिरिक्त 14.15 लाख रुपए नकद भी दिए गए थे। हालांकि इकरारनामा करने के बावजूद दोनों आरोपियों ने न तो प्लॉट और न ही दुकान का नामांतरण किया। पैसे देने के बजाय जान से मारने की धमकी देने लगे पीड़ित के भाई ने बताया कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे और उल्टे जान से मारने की धमकियां देने लगे। साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी भी देते थे। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच की जा रही है। हरियाणा के हिसार में प्रॉपर्टी डीलरों की धोखाधड़ी से परेशान होकर 40 वर्षीय ठेकेदार ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। विराट नगर एक्सटेंशन के रहने वाले अनिल ने शुक्रवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर कर्ण सिंह के घर जाकर सल्फॉस की गोलियां खा लीं। परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद देर शाम उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पास से मिले एक पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर कर्ण सिंह और राजू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई कृष्ण कुमार के अनुसार, अनिल ने अप्रैल 2024 में कर्ण सिंह और उसके पार्टनर राजू से एक प्लॉट और दुकान खरीदने के लिए क्रमशः 31 लाख और 33 लाख रुपए दिए थे। इसके अतिरिक्त 14.15 लाख रुपए नकद भी दिए गए थे। हालांकि इकरारनामा करने के बावजूद दोनों आरोपियों ने न तो प्लॉट और न ही दुकान का नामांतरण किया। पैसे देने के बजाय जान से मारने की धमकी देने लगे पीड़ित के भाई ने बताया कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे और उल्टे जान से मारने की धमकियां देने लगे। साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी भी देते थे। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच की जा रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![हिसार में परेशान ठेकेदार ने दी जान:प्रॉपर्टी डीलरों ने लाखों हड़पे, पैसे लेकर रजिस्ट्री नहीं की, सुसाइड नोट में दो को ठहराया जिम्मेदार](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/509aff1a-1379-4622-bd66-ae9871f7069d_1739023854824.jpg)