हिसार के विजयनगर में 29 वर्षीय युवक पर फावड़े(कुदाल) से हमला करने का मामला सामने आया है। हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं 29 वर्षीय घायल विजय को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। घायल के अनुसार हमलावर जादू टोना करता है। इस बात का उन्होंने विरोध किया था जिसके चलते हमला किया गया। विजय नगर के वरुण ने बताया कि वह रेडीमेड कपड़े की दुकान तेलियान पुल पर करता है। 23 जून को करीब रात 8 बजे वह अपने घर के बाहर गली मे अपनी गाड़ी साफ कर रहा था तो उसी समय हमारा पडोसी रवि कुमार आया और आते ही उसके साथ गाली गलौच करने लगा व जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान विरोध किया तो वह अपने घर चला गया। पीड़ित हिसार की सिविल अस्पताल में भर्ती शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर बार रवि अपने फावड़ा लेकर आया और हमला कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर उसके माता-पिता घर से बाहर आई। रवि व उसके पिता ने मां के साथ मारपीट की। दौरान आस पास से लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंची इस दौरान घायल वरुण को हिसार की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि रवि कुमार व उसके पिता रमेश कुमार ने इस वजह से मुझे चोटें मारी है कि रवि कुमार मोहल्ले में जादू टोने करता है। हमने मौहल्ला वाले इसका विरोध किया था। रवि व उसके पिता रमेश के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस ने फिलहाल घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। हिसार के विजयनगर में 29 वर्षीय युवक पर फावड़े(कुदाल) से हमला करने का मामला सामने आया है। हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं 29 वर्षीय घायल विजय को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। घायल के अनुसार हमलावर जादू टोना करता है। इस बात का उन्होंने विरोध किया था जिसके चलते हमला किया गया। विजय नगर के वरुण ने बताया कि वह रेडीमेड कपड़े की दुकान तेलियान पुल पर करता है। 23 जून को करीब रात 8 बजे वह अपने घर के बाहर गली मे अपनी गाड़ी साफ कर रहा था तो उसी समय हमारा पडोसी रवि कुमार आया और आते ही उसके साथ गाली गलौच करने लगा व जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान विरोध किया तो वह अपने घर चला गया। पीड़ित हिसार की सिविल अस्पताल में भर्ती शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर बार रवि अपने फावड़ा लेकर आया और हमला कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर उसके माता-पिता घर से बाहर आई। रवि व उसके पिता ने मां के साथ मारपीट की। दौरान आस पास से लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंची इस दौरान घायल वरुण को हिसार की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि रवि कुमार व उसके पिता रमेश कुमार ने इस वजह से मुझे चोटें मारी है कि रवि कुमार मोहल्ले में जादू टोने करता है। हमने मौहल्ला वाले इसका विरोध किया था। रवि व उसके पिता रमेश के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस ने फिलहाल घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
