हिसार में लॉरेंस गैंग ने युवती का अपहरण किया:माता-पिता ने महिला आयोग के समक्ष गुहार लगाई, गुर्गा भी सफाई देने पहुंचा

हिसार में लॉरेंस गैंग ने युवती का अपहरण किया:माता-पिता ने महिला आयोग के समक्ष गुहार लगाई, गुर्गा भी सफाई देने पहुंचा

हिसार जिले में लॉरेंस गैंग से जुड़े एक गुर्गे पर एक लड़की का अपहरण करने का आरोप लगा है। यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग की महिला जनसुनवाई में सामने आया। पीड़िता के माता-पिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के समक्ष पेश होकर अपनी बेटी को ढूंढकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। खास बात यह रही कि अपहरण का आरोपी गुर्गा पंकज भी महिला आयोग के सामने बेखौफ बैठा रहा। उसने आयोग को बताया कि खुशबू घर से अकेली गई थी। वह बार-बार आयोग सदस्य को उंगली दिखाकर बात कर रहा था। इस पर आयोग सदस्य ने उसे फटकार लगाई और अपनी सीट पर जाकर बैठने को कहा। आयोग सदस्य अनीता देवी ने कहा कि लड़की कहां है? पुलिस ने क्या कार्रवाई की? पुलिस ने बताया कि लड़की और उसकी मां का फोन ट्रेस कर लिया गया है और समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दे दी गई है। अभी तक नहीं मिला है। इस पर आयोग सदस्य ने पुलिस को उसे जल्द ढूंढ़कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए। आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं दरअसल, आरोपी पंकज पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जब इस बारे में पंकज से भी बात की गई तो कहा कि खुशबू की पहले उसके साथ बातचीत होती थी, पर अब काफी समय से कोई संपर्क नहीं हुआ। उसने पुलिस को भी यह बात बताई, पर एक न सुनीं। बता दें कि आज बुधवार दोपहर को हिसार के जिला सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी और हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया की अध्यक्षता में महिलाओं से जुड़े मामलों एवं शिकायतों के समाधान के लिए जन सुनवाई आयोजित हुई। उसी दौरान आदमपुर निवासी लड़की के माता-पिता भी पहुंचे और आयोग सदस्य को मामले से अवगत कराया। शिकायत में कहा- पंकज पर कई मुकदमे दर्ज
आयोग सदस्य को दी शिकायत में आदमपुर निवासी अनीता देवी ने बताया कि उसकी बेटी खुशबू आरोपी पंकज के साथ अगस्त 2021 से उसके घर पर लिव इन रिलेशनशिप में रही थी। कुछ दिनों तक तो ठीक रहा। बाद में 14 अक्टूबर 2021 को उसकी बेटी वहां से गायब हो गई। इसकी शिकायत आजाद नगर थाना में दर्ज है। इसकी सूचना उनको रिश्तेदारों से मिली। शिकायत में यह भी लिखा कि उनको पता चला कि उक्त पंकज बदमाश व आवारा किस्म का है। इस पर मुकदमे भी दर्ज है। पंकज नशेड़ी किस्म का है। आरोप लगाया कि पंकज ने उसकी लड़की को गायब या जान माल की हानि या उसके कोई अनहोनी ना कर दी हो। परिवार को जान का खतरा बताया
इस मामले में एसपी हिसार को शिकायत दी है। आजाद नगर थाने में कई चक्कर काट चुकी है। पंकज उसे व उसके परिवार को केस वापस लेने और जान से मार देने की धमकी दे रहा है। उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और जान का खतरा बना है। इसलिए मांग है कि इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसके परिवार की सुरक्षा की जाए। उसकी लड़की को तलाश कर बरामद किया जाए।
इन मामलों में संलिप्त पंकज
– आजाद नगर थाना की टीम ने छापेमारी में अवैध पिस्तौल बरामद किया।
– सीआईए टीम ने सिविल अस्पताल मोड़ से अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा।
– बठिंडा में व्यापारी लूटने की साजिश में लॉरेंस गैंग के चार गिरफ्तार बदमाशों में यह भी पकड़ा गया था। सुनवाई में कई मामले पहुंचे बुधवार को जिला सभागार में महिला जनसुनवाई के दौरान महिला से जुड़े घरेलू हिंसा या दहेज प्रताड़ना व मारपीट के कई मामले पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने पुलिस थानों में लंबित और प्रक्रियाधीन हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद जिले के कुल 68 मामलों की सुनवाई की, जिनमें से 25 हिसार जिले के थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतें और तय समय सीमा में निष्पक्ष जांच पूरी करें। ममता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार के भय या दबाव में नहीं रहना चाहिए। आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया भी उपस्थित रहीं। हिसार जिले में लॉरेंस गैंग से जुड़े एक गुर्गे पर एक लड़की का अपहरण करने का आरोप लगा है। यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग की महिला जनसुनवाई में सामने आया। पीड़िता के माता-पिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के समक्ष पेश होकर अपनी बेटी को ढूंढकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। खास बात यह रही कि अपहरण का आरोपी गुर्गा पंकज भी महिला आयोग के सामने बेखौफ बैठा रहा। उसने आयोग को बताया कि खुशबू घर से अकेली गई थी। वह बार-बार आयोग सदस्य को उंगली दिखाकर बात कर रहा था। इस पर आयोग सदस्य ने उसे फटकार लगाई और अपनी सीट पर जाकर बैठने को कहा। आयोग सदस्य अनीता देवी ने कहा कि लड़की कहां है? पुलिस ने क्या कार्रवाई की? पुलिस ने बताया कि लड़की और उसकी मां का फोन ट्रेस कर लिया गया है और समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दे दी गई है। अभी तक नहीं मिला है। इस पर आयोग सदस्य ने पुलिस को उसे जल्द ढूंढ़कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए। आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं दरअसल, आरोपी पंकज पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जब इस बारे में पंकज से भी बात की गई तो कहा कि खुशबू की पहले उसके साथ बातचीत होती थी, पर अब काफी समय से कोई संपर्क नहीं हुआ। उसने पुलिस को भी यह बात बताई, पर एक न सुनीं। बता दें कि आज बुधवार दोपहर को हिसार के जिला सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी और हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया की अध्यक्षता में महिलाओं से जुड़े मामलों एवं शिकायतों के समाधान के लिए जन सुनवाई आयोजित हुई। उसी दौरान आदमपुर निवासी लड़की के माता-पिता भी पहुंचे और आयोग सदस्य को मामले से अवगत कराया। शिकायत में कहा- पंकज पर कई मुकदमे दर्ज
आयोग सदस्य को दी शिकायत में आदमपुर निवासी अनीता देवी ने बताया कि उसकी बेटी खुशबू आरोपी पंकज के साथ अगस्त 2021 से उसके घर पर लिव इन रिलेशनशिप में रही थी। कुछ दिनों तक तो ठीक रहा। बाद में 14 अक्टूबर 2021 को उसकी बेटी वहां से गायब हो गई। इसकी शिकायत आजाद नगर थाना में दर्ज है। इसकी सूचना उनको रिश्तेदारों से मिली। शिकायत में यह भी लिखा कि उनको पता चला कि उक्त पंकज बदमाश व आवारा किस्म का है। इस पर मुकदमे भी दर्ज है। पंकज नशेड़ी किस्म का है। आरोप लगाया कि पंकज ने उसकी लड़की को गायब या जान माल की हानि या उसके कोई अनहोनी ना कर दी हो। परिवार को जान का खतरा बताया
इस मामले में एसपी हिसार को शिकायत दी है। आजाद नगर थाने में कई चक्कर काट चुकी है। पंकज उसे व उसके परिवार को केस वापस लेने और जान से मार देने की धमकी दे रहा है। उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और जान का खतरा बना है। इसलिए मांग है कि इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसके परिवार की सुरक्षा की जाए। उसकी लड़की को तलाश कर बरामद किया जाए।
इन मामलों में संलिप्त पंकज
– आजाद नगर थाना की टीम ने छापेमारी में अवैध पिस्तौल बरामद किया।
– सीआईए टीम ने सिविल अस्पताल मोड़ से अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा।
– बठिंडा में व्यापारी लूटने की साजिश में लॉरेंस गैंग के चार गिरफ्तार बदमाशों में यह भी पकड़ा गया था। सुनवाई में कई मामले पहुंचे बुधवार को जिला सभागार में महिला जनसुनवाई के दौरान महिला से जुड़े घरेलू हिंसा या दहेज प्रताड़ना व मारपीट के कई मामले पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने पुलिस थानों में लंबित और प्रक्रियाधीन हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद जिले के कुल 68 मामलों की सुनवाई की, जिनमें से 25 हिसार जिले के थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतें और तय समय सीमा में निष्पक्ष जांच पूरी करें। ममता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार के भय या दबाव में नहीं रहना चाहिए। आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया भी उपस्थित रहीं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर