हरियाणा के हिसार में 2 भाइयों ने अपने 6 बेटा-बेटियों की एक साथ शादी की। गावड़ गांव के रहने वाले किसान राजेश पूनिया और अमर सिंह पूनिया के दोनों बेटों की शादी 18 अप्रैल और चारों बेटियों की शादी 19 अप्रैल को हुई। ये शादियां अलग-अलग 4 परिवारों में हुई। एक युवक गुरुग्राम की कपंनी में लगा हुआ है, जबकि एक युवती प्राइवेट टीचर है। परिवार के लोगों से जब बच्चों की एक साथ शादी करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि आज के दौर में महंगाई बहुत बढ़ गई है। एक शादी करने में लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं। दूसरा टाइम की भी बर्बादी होती है। उन्होंने पैसे और टाइम की कीमत को देखते हुए सभी बच्चों की एक साथ शादी करने का फैसला किया। इसमें पैसे भी बच गए और टाइम का भी सदुपयोग हुआ। शादी की रस्मों के PHOTOS… किसकी शादी कहां हुई और क्या काम करते हैं, जानिए…. राजेश के 3 बच्चे, बेटा गुरुग्राम की कंपनी में
राजेश पूनिया के 3 बच्चे हैं। संदीप ने 12वीं के बाद ITI का कोर्स किया हुआ है। वह गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में लगा हुआ है। उसकी शादी रेनू के साथ हुई है। राजेश की बेटी कविता ने BA की हुई है। वह कहीं नौकरी नहीं करती। उसकी शादी नवीन के साथ हुई है। तीसरी बेटी प्रियंका ने भी BA की हुई है। उसकी शादी मनजीत के साथ हुई है। अमर के भी 3 बच्चे, बेटी प्राइवेट टीचर
वहीं अमर सिंह के बेटे संजय ने BA की हुई है। फिलहाल वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। संजय की शादी मीना के साथ हुई है। बेटी मोनिका ने BA, BEd की हुई है। उसका CTET भी क्लियर है। वह बडवा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। उसकी शादी जयप्रकाश के साथ हुई है। अमर की तीसरी बेटी प्रीति भी BA तक पढ़ी है। उसकी शादी सुनिल के साथ हुई है। परिवार ने कार्ड भी एक ही छपवाया परिवार की एक साथ शादी पर 2 अहम बातें… 1. बार-बार शादियां करने पर खर्च बढ़ता है
राजेश और अमर सिंह के चचेरे भाई रमेश हवलदार ने बताया कि वे गावड़ गांव की ढाणियों (खेतों में बने घर) में रहते हैं। राजेश और अमर दोनों खेती करते हैं। इस महंगाई के दौर में एक ही घर में बार-बार शादियां करने से खर्च बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में दोनों भाइयों ने मिलकर फैसला लिया कि सभी बच्चों की शादी एक साथ करेंगे। 2. समाज में अच्छा संदेश गया
उन्होंने सभी बच्चों के एक-एक कर रिश्ते तय किए। इनमें संजय और संदीप व मोनिका और प्रीति की एक ही परिवार में शादी हुई। कविता और प्रियंका की अलग-अलग घरों में शादी हुई है। एक साथ शादी करने से न केवल धन की बचत हुई, बल्कि समाज में भाईचारे का संदेश भी गया। भविष्य में लोग भी महंगाई और समय की बचत के लिए एक साथ शादी के फैसले लेकर समाज में अच्छा संदेश दे सकते हैं। ================= ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में 4 फीट से छोटे दूल्हा-दुल्हन की कहानी:3 साल से था इंतजार, एक-दूसरे को देखा तो 10 दिन में बिना दहेज शादी कर ली हरियाणा में अंबाला के 3.8 फीट के दूल्हे नितिन और 3.6 फीट की दुल्हन आरुषि का चट मंगनी-पट ब्याह हुआ। 26 मार्च को दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। पहली नजर में इस अनोखी जोड़ी ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। इसके 10 दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा के हिसार में 2 भाइयों ने अपने 6 बेटा-बेटियों की एक साथ शादी की। गावड़ गांव के रहने वाले किसान राजेश पूनिया और अमर सिंह पूनिया के दोनों बेटों की शादी 18 अप्रैल और चारों बेटियों की शादी 19 अप्रैल को हुई। ये शादियां अलग-अलग 4 परिवारों में हुई। एक युवक गुरुग्राम की कपंनी में लगा हुआ है, जबकि एक युवती प्राइवेट टीचर है। परिवार के लोगों से जब बच्चों की एक साथ शादी करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि आज के दौर में महंगाई बहुत बढ़ गई है। एक शादी करने में लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं। दूसरा टाइम की भी बर्बादी होती है। उन्होंने पैसे और टाइम की कीमत को देखते हुए सभी बच्चों की एक साथ शादी करने का फैसला किया। इसमें पैसे भी बच गए और टाइम का भी सदुपयोग हुआ। शादी की रस्मों के PHOTOS… किसकी शादी कहां हुई और क्या काम करते हैं, जानिए…. राजेश के 3 बच्चे, बेटा गुरुग्राम की कंपनी में
राजेश पूनिया के 3 बच्चे हैं। संदीप ने 12वीं के बाद ITI का कोर्स किया हुआ है। वह गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में लगा हुआ है। उसकी शादी रेनू के साथ हुई है। राजेश की बेटी कविता ने BA की हुई है। वह कहीं नौकरी नहीं करती। उसकी शादी नवीन के साथ हुई है। तीसरी बेटी प्रियंका ने भी BA की हुई है। उसकी शादी मनजीत के साथ हुई है। अमर के भी 3 बच्चे, बेटी प्राइवेट टीचर
वहीं अमर सिंह के बेटे संजय ने BA की हुई है। फिलहाल वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। संजय की शादी मीना के साथ हुई है। बेटी मोनिका ने BA, BEd की हुई है। उसका CTET भी क्लियर है। वह बडवा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। उसकी शादी जयप्रकाश के साथ हुई है। अमर की तीसरी बेटी प्रीति भी BA तक पढ़ी है। उसकी शादी सुनिल के साथ हुई है। परिवार ने कार्ड भी एक ही छपवाया परिवार की एक साथ शादी पर 2 अहम बातें… 1. बार-बार शादियां करने पर खर्च बढ़ता है
राजेश और अमर सिंह के चचेरे भाई रमेश हवलदार ने बताया कि वे गावड़ गांव की ढाणियों (खेतों में बने घर) में रहते हैं। राजेश और अमर दोनों खेती करते हैं। इस महंगाई के दौर में एक ही घर में बार-बार शादियां करने से खर्च बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में दोनों भाइयों ने मिलकर फैसला लिया कि सभी बच्चों की शादी एक साथ करेंगे। 2. समाज में अच्छा संदेश गया
उन्होंने सभी बच्चों के एक-एक कर रिश्ते तय किए। इनमें संजय और संदीप व मोनिका और प्रीति की एक ही परिवार में शादी हुई। कविता और प्रियंका की अलग-अलग घरों में शादी हुई है। एक साथ शादी करने से न केवल धन की बचत हुई, बल्कि समाज में भाईचारे का संदेश भी गया। भविष्य में लोग भी महंगाई और समय की बचत के लिए एक साथ शादी के फैसले लेकर समाज में अच्छा संदेश दे सकते हैं। ================= ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में 4 फीट से छोटे दूल्हा-दुल्हन की कहानी:3 साल से था इंतजार, एक-दूसरे को देखा तो 10 दिन में बिना दहेज शादी कर ली हरियाणा में अंबाला के 3.8 फीट के दूल्हे नितिन और 3.6 फीट की दुल्हन आरुषि का चट मंगनी-पट ब्याह हुआ। 26 मार्च को दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। पहली नजर में इस अनोखी जोड़ी ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। इसके 10 दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा | दैनिक भास्कर
