हिसार से अयोध्या फ्लाइट का AC खराब:पूरे रास्ते यात्री रहे परेशान; 10:40 बजे विमान ने एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान

हिसार से अयोध्या फ्लाइट का AC खराब:पूरे रास्ते यात्री रहे परेशान; 10:40 बजे विमान ने एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान

हरियाणा के इकलौते एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मार्च को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू की थी। मगर विमान कंपनी सही तरीके से फ्लाइट का संचालन नहीं कर पा रही है। कभी फ्लाइट लेट हो जाती है, तो कभी विजिबिलिटी की कमी का सामना यात्रियों को करना पड़ता है। सोमवार को फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अयोध्या जाने वाले यात्री गर्मी में परेशान हो रहे हैं। यात्री अखबार से खुद को हवा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हर सोमवार और शुक्रवार को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की गई है। अयोध्या के लिए यात्रा करने वालों में उत्साह है और इस फ्लाइट में ज्यादा बुकिंग हो रही है। इसका जिक्र हाल ही में एविएशन मंत्री विपुल गोयल ने भी किया था। उन्होंने कहा था कि बाकी चार स्थानों – जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। मगर जिस तरह से एलायंस एयर कंपनी फ्लाइट का संचालन कर रही है, यात्री उससे खुश नहीं हैं। अयोध्या जाने वालों में अधिकतर यात्री वरिष्ठ नागरिक हैं। ऐसे में एसी खराब होने से उनको घुटन और उमस का सामना करना पड़ा। दो घंटे की यात्रा में परेशान रहे यात्री हिसार से अयोध्या के लिए विमान सेवा का समय सुबह 10:35 बजे का है। यह विमान दिल्ली होकर अयोध्या के लिए जाता है। अयोध्या में दोपहर करीब 12:30 बजे विमान उतरता है। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे वापसी में यह विमान उड़ता है और दोपहर 3:00 बजे वापस हिसार आता है। इसी तरह हिसार से दिल्ली दोपहर 3:25 बजे विमान सेवा है, जो शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचती है। हरियाणा के इकलौते एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मार्च को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू की थी। मगर विमान कंपनी सही तरीके से फ्लाइट का संचालन नहीं कर पा रही है। कभी फ्लाइट लेट हो जाती है, तो कभी विजिबिलिटी की कमी का सामना यात्रियों को करना पड़ता है। सोमवार को फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अयोध्या जाने वाले यात्री गर्मी में परेशान हो रहे हैं। यात्री अखबार से खुद को हवा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हर सोमवार और शुक्रवार को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की गई है। अयोध्या के लिए यात्रा करने वालों में उत्साह है और इस फ्लाइट में ज्यादा बुकिंग हो रही है। इसका जिक्र हाल ही में एविएशन मंत्री विपुल गोयल ने भी किया था। उन्होंने कहा था कि बाकी चार स्थानों – जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। मगर जिस तरह से एलायंस एयर कंपनी फ्लाइट का संचालन कर रही है, यात्री उससे खुश नहीं हैं। अयोध्या जाने वालों में अधिकतर यात्री वरिष्ठ नागरिक हैं। ऐसे में एसी खराब होने से उनको घुटन और उमस का सामना करना पड़ा। दो घंटे की यात्रा में परेशान रहे यात्री हिसार से अयोध्या के लिए विमान सेवा का समय सुबह 10:35 बजे का है। यह विमान दिल्ली होकर अयोध्या के लिए जाता है। अयोध्या में दोपहर करीब 12:30 बजे विमान उतरता है। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे वापसी में यह विमान उड़ता है और दोपहर 3:00 बजे वापस हिसार आता है। इसी तरह हिसार से दिल्ली दोपहर 3:25 बजे विमान सेवा है, जो शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचती है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर