हरियाणा के फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा से कांग्रेस कि टिकट पर विधायक बने ललित नागर ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि फरीदाबाद में देश की सबसे पुरानी पार्टी को मेयर तो क्या पार्षद के उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के चुनाव में हुई कांग्रेस की हार को लेकर चुटकी लेते हुए कहा था कि देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश में एक भी सीट जीतना दूर, 67 सीटों पर ज़मानत ज़ब्त करा बैठी। गौरतलब है कि फरीदाबाद में कांग्रेस मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार चुन नहीं पाई है। जबकि पार्टी ने 8 नगर निगमों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हुड्डा के करीबी रहे हैं पूर्व MLA ललित नागर तिगांव विधानसभा से कांग्रेस कि टिकट पर विधायक बने ललित नागर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिहं हुड्डा के करीबी रहे हैं। 2014 में कांग्रेस ने ललित नागर को तिगांव विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार राजेश नागर को हराकर जीत हासिल की थी। 2024 में कांग्रेस ने उनका विधानसभा का टिकट काट दिया ,जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिहं हुड्डा और कांग्रेस से उन्होंने दूरी बना ली। कौन हैं ललित नागर ललित नागर का जन्म 15 अप्रैल 1965 में तिगांव के बुआपुर गांव में हुआ। साल 2005 में किसान कांग्रेस में शामिल होकर ललित नागर ने अपनी राजनीति की शुरुआत की। 2009 में कांग्रेस ने उनको तिगांव से अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन कृष्णपाल गुर्जर ने उन्हें हरा दिया। 2014 में एक बार फिर से उनको कांग्रेस ने तिगांव से उतारा। इस बार उन्होंने भाजपा के राजेश नागर को हरा दिया और विधायक बन गए। 2019 में तीसरी बार कांग्रेस ने उनको टिकट दिया, लेकिन इस बार भाजपा के उम्मीदवार राजेश नागर ने ललित नागर को हरा दिया। 2024 में कांग्रेस ने ललित नागर को झटका देते हुए उनका टिकट काट कर किसी और को दे दिया। इस बार वो आजाद उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़े, लेकिन इस बार भी उनको राजेश नागर ने हरा दिया। आज होगी नाम की घोषणा कांग्रेस की तरफ से फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के इंचार्ज बनाए गए, नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि मेयर के लिए उम्मीदवार की घोषणा आज शाम तक की जाएगी। सभी नेताओं की सहमति के बाद उम्मीदवार का नाम चयन कर लिया गया है। 17 फरवरी आखिरी तारीख नगर निगम चुनाव में नामांकन के लिए 17 फरवरी आखिरी तारीख रखी गई है। 11 फरवरी को नामांकन के लिए प्रकिया शुरू की गई थी। बीजेपी के तरफ से भी मेयर उम्मीदवार घोषित प्रवीण जोशी ने अपना नामांकन नही भरा है। कांग्रेस आज अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करने वाली है। सोमवार को दोनों की पार्टीयों के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। हरियाणा के फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा से कांग्रेस कि टिकट पर विधायक बने ललित नागर ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि फरीदाबाद में देश की सबसे पुरानी पार्टी को मेयर तो क्या पार्षद के उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के चुनाव में हुई कांग्रेस की हार को लेकर चुटकी लेते हुए कहा था कि देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश में एक भी सीट जीतना दूर, 67 सीटों पर ज़मानत ज़ब्त करा बैठी। गौरतलब है कि फरीदाबाद में कांग्रेस मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार चुन नहीं पाई है। जबकि पार्टी ने 8 नगर निगमों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हुड्डा के करीबी रहे हैं पूर्व MLA ललित नागर तिगांव विधानसभा से कांग्रेस कि टिकट पर विधायक बने ललित नागर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिहं हुड्डा के करीबी रहे हैं। 2014 में कांग्रेस ने ललित नागर को तिगांव विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार राजेश नागर को हराकर जीत हासिल की थी। 2024 में कांग्रेस ने उनका विधानसभा का टिकट काट दिया ,जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिहं हुड्डा और कांग्रेस से उन्होंने दूरी बना ली। कौन हैं ललित नागर ललित नागर का जन्म 15 अप्रैल 1965 में तिगांव के बुआपुर गांव में हुआ। साल 2005 में किसान कांग्रेस में शामिल होकर ललित नागर ने अपनी राजनीति की शुरुआत की। 2009 में कांग्रेस ने उनको तिगांव से अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन कृष्णपाल गुर्जर ने उन्हें हरा दिया। 2014 में एक बार फिर से उनको कांग्रेस ने तिगांव से उतारा। इस बार उन्होंने भाजपा के राजेश नागर को हरा दिया और विधायक बन गए। 2019 में तीसरी बार कांग्रेस ने उनको टिकट दिया, लेकिन इस बार भाजपा के उम्मीदवार राजेश नागर ने ललित नागर को हरा दिया। 2024 में कांग्रेस ने ललित नागर को झटका देते हुए उनका टिकट काट कर किसी और को दे दिया। इस बार वो आजाद उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़े, लेकिन इस बार भी उनको राजेश नागर ने हरा दिया। आज होगी नाम की घोषणा कांग्रेस की तरफ से फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के इंचार्ज बनाए गए, नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि मेयर के लिए उम्मीदवार की घोषणा आज शाम तक की जाएगी। सभी नेताओं की सहमति के बाद उम्मीदवार का नाम चयन कर लिया गया है। 17 फरवरी आखिरी तारीख नगर निगम चुनाव में नामांकन के लिए 17 फरवरी आखिरी तारीख रखी गई है। 11 फरवरी को नामांकन के लिए प्रकिया शुरू की गई थी। बीजेपी के तरफ से भी मेयर उम्मीदवार घोषित प्रवीण जोशी ने अपना नामांकन नही भरा है। कांग्रेस आज अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करने वाली है। सोमवार को दोनों की पार्टीयों के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
