भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सदर की पुलिस ने लोहड़ी वाले दिन डीजे पर भोजपुरी गाना लगाकर नाचते हुए हुल्लड़बाजी करने को रोकने पर व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोप में 7 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दलीप कुमार, अंश और ब्रिजेश कुमार निवासी राम नगर कॉलोनी के रूप में हुई है। जबकि 4 आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस को दी शिकायत में गुरभेज सिंह निवासी राम नगर कॉलोनी ने बताया कि 14 जनवरी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने घर की छत पर मौजूद था। वहीं साथ किराये पर रहने वाले युवकों ने छत पर डीजे लगाकर भोजपुरी गाना चला रहे थे। इस दौरान आरोपी हुल्लड़बाजी कर रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उस पर हमला करते हुए जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सदर की पुलिस ने लोहड़ी वाले दिन डीजे पर भोजपुरी गाना लगाकर नाचते हुए हुल्लड़बाजी करने को रोकने पर व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोप में 7 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दलीप कुमार, अंश और ब्रिजेश कुमार निवासी राम नगर कॉलोनी के रूप में हुई है। जबकि 4 आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस को दी शिकायत में गुरभेज सिंह निवासी राम नगर कॉलोनी ने बताया कि 14 जनवरी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने घर की छत पर मौजूद था। वहीं साथ किराये पर रहने वाले युवकों ने छत पर डीजे लगाकर भोजपुरी गाना चला रहे थे। इस दौरान आरोपी हुल्लड़बाजी कर रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उस पर हमला करते हुए जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब पुलिस का थानों में ब्लास्ट रोकने का प्लान:78 चौकी-थाने आइडेंटिफाई, चारदीवारी के साथ कंटीले तार लगेंगे; असुरक्षित बिल्डिंग गिराई जाएंगी
पंजाब पुलिस का थानों में ब्लास्ट रोकने का प्लान:78 चौकी-थाने आइडेंटिफाई, चारदीवारी के साथ कंटीले तार लगेंगे; असुरक्षित बिल्डिंग गिराई जाएंगी पंजाब में बॉर्डर एरिया में पड़ने वाले पुलिस थानों पर हो रहे हमलों के बाद पंजाब पुलिस ने ‘थिंक टैंक’ स्ट्रेटजी बनाई है। इसके लिए 78 थानों और चौकी को आइडेंटिफाई किया गया है। इन सभी थानों की चारदीवारी की जाएगी। साथ ही ऊपर कंटीले तार भी लगाए जाएंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जो बिल्डिंग सुरक्षित नहीं है उन्हें गिराया जाएगा, ताकि कोई नुकसान न पहुंचा पाए। यह सारा काम 4 महीने में पूरा होगा। इस महीने से ही काम शुरू हो जाएगा। दरअसल, नवंबर और दिसंबर महीने में पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, नवांशहर के पुलिस थाने और चौकी में ब्लास्ट हुए थे। जिसके बाद पुलिस मुस्तैद हो गई है। DSP को विशेष चेकिंग का जिम्मा, SHO को मॉडर्न गाड़ियां दीं
पुलिस स्टेशनों पर हमले के बाद पुलिस ने सरकारी इमारतों व थानों की सुरक्षा में थोड़ा बदलाव किया है। सभी पुलिस थानों में अस्थाई जाली व हरे रंग की चादर लगाई गई है, ताकि बाहर से यदि कोई चीज फेंके तो अंदर न पहुंच पाए। रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। DSP स्तर के अधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है, ताकि रात को विशेष चेकिंग की जाए। इसके अलावा सीनियर अफसर भी फिल्ड में एक्टिव हैं। पुलिस व लोगों का तालमेल बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है, ताकि उन तक तुरंत सूचना पहुंच जाए। बार्डर एरिया के सभी थानों के SHO को मॉडर्न गाड़ियां दी गई हैं। DGP गौरव यादव ने कुछ दिन पहले पंजाब का दौरा किया। गवर्नर पंजाब गुलाब चंद कटारिया भी कह चुके हैं कि पाकिस्तान माहौल बिगाड़ने में लगा है। देश के ही युवाओं का सहारा ले रहे आतंकी
पंजाब पुलिस का कहना है कि गत 9 साल से पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आतंकी अभी तक कामयाब नहीं हो पाए। इतना जरूर है कि अब वह बाहरी आदमी भेजने की अपेक्षा हमारे ही देश के युवाओं का सहारा ले रहे हैं। 2 जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला हुआ था। इसमें 2 सेना के जवानों समेत 5 लोग शहीद हुए। तब आतंकी पाकिस्तान से आए थे। इसके बाद 9 मई 2022 मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला हुआ। इसमें जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद दिसंबर 2022 में सहराली थाने पर ग्रेनेड अटैक हुआ था, इसमें बचाव हो गया था। इन मामलों की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है।

चंडीगढ़ में गर्मी और उमस से परेशान लोग:अभी कुछ दिन राहत की उम्मीद कम, तापमान पहुंचा 37 डिग्री पार
चंडीगढ़ में गर्मी और उमस से परेशान लोग:अभी कुछ दिन राहत की उम्मीद कम, तापमान पहुंचा 37 डिग्री पार चंडीगढ़ में लोगों को अभी गर्मी और उमस से राहत नहीं है। पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण अब रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मानसून सक्रिय होने के बाद भी शहर में रात का तापमान लगभग 30 डिग्री के आसपास चल रहा है। अभी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 22 जुलाई के बाद अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। 18 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती हैं। लेकिन गर्मी और उमस से राहत वाली बारिश के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। शहर में मानसून मौजूद, लेकिन बारिश नहीं मौसम विभाग के अनुसार शहर में मानसून पूरी तरह से मौजूद है। क्योंकि दिन और रात के समय में जो उमस हो रही है, वह मानसून की मौजूदगी का संकेत है। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। लेकिन आगे बारिश होने की अच्छी संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों में भीषण बारिश की उम्मीद कम है। तीन-चार दिन बाद अच्छी बारिश के संकेत हैं। अगले चार-पांच दिन अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। जुलाई महीने में हुई 128 एमएम बारिश मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में अब तक 128 एमएम बारिश हो चुकी है। यह बारिश अभी सामान्य से कम है। जुलाई 2023 में मूसलाधार और रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई थी। लेकिन इस बार आधा जुलाई बीतने के बाद भी सूखा पड़ा है। मानसून एक्टिव है। लेकिन हवाओं के दबाव की वजह से इन दिनों पहले पश्चिम और अब मध्य भारत में अच्छी बारिश हो रही है। उत्तर भारत में मानसून को इन दोनों सक्रिय रखने के लिए बंगाल की खाड़ी में बनने वाला दबाव मजबूत नहीं है। जब बंगाल की खाड़ी में हवाओं का दबाव बनेगा तो यहां पर बारिश होगी।

जालंधर में गर्लफ्रेंड के साथ भागा 3-बच्चों का पिता पकड़ा:परिवार सहित महिला का हंगामा, 8 साल पहले हुई थी दोनों की लव मैरिज
जालंधर में गर्लफ्रेंड के साथ भागा 3-बच्चों का पिता पकड़ा:परिवार सहित महिला का हंगामा, 8 साल पहले हुई थी दोनों की लव मैरिज पंजाब के जालंधर में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां बस्ती नौं का रहने वाला एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया था। जिसके बाद देर रात उक्त व्यक्ति को उसकी पत्नी ने उसे बस्ती गुजां के पास से रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के साथ बस्ती गुजां पहुंचकर हंगामा कर दिया और उस पर गंभीर आरोप लगाए। देर रात हुए हंगामे के बाद मौके पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला ने कहा- मेरे तीन बच्चे हैं। महिला की 8 साल पहले हुई थी लव मैरिज पीड़ित महिला ने कहा- वह बस्ती गुजां में स्थित बर्फ वाले कारखाने के बाद रहती है। करीब आठ साल पहले उसकी लव मैरिज उक्त व्यक्ति के साथ हुई थी। कुछ समय तो सब कुछ सही चला, मगर फिर उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हो गए और वह अक्सर उसके साथ घूमता था। इस बारे में कई बार उसे लोगों ने पता चला। उसने बताया कि बीते सोमवार को उसका पति कई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं चला गया। एक हफ्ते से उसकी तलाश जारी थी, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। रविवार रात पता चली पति की लोकेशन रविवार को रात पीड़िता के भाई के किसी दोस्त ने उसे देखा तो सारे मामले की जानकारी पीड़िता को दी गई। बस्ती गुजां पहुंच महिला ने उक्त जगह पर हंगामा कर दिया। पीड़ित ने कहा- जब उसका पति घर से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हुआ तो उसे मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही थी। पुलिस उक्त व्यक्ति को ढूंढती इससे पहले महिला ने खुद ही उसे पकड़ लिया।