होशियारपुर में आज सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना हरियाणा में तैनात एएसआई कुलदीप सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। घगियाल गांव के रॉबिन कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। रॉबिन ने बताया कि उसके खिलाफ एक पुलिस केस दर्ज किया गया था। इस केस की जांच एएसआई कुलदीप सिंह को सौंपी गई थी। एएसआई ने विरोधी पक्ष से मिलकर शिकायतकर्ता, उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ जवाबी केस दर्ज कर दिया। एएसआई ने रॉबिन से 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी। उसने धमकी दी कि अगर रिश्वत नहीं दी तो उसकी मां को सोने की चेन चोरी के झूठे केस में फंसा देगा। रॉबिन के अनुरोध पर रिश्वत की राशि 30,000 रुपए तय हुई। एएसआई पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए ले चुका था। शिकायतकर्ता ने एएसआई की रिश्वत मांगने की बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीसरी किश्त के 15,000 रुपए लेते पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। होशियारपुर में आज सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना हरियाणा में तैनात एएसआई कुलदीप सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। घगियाल गांव के रॉबिन कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। रॉबिन ने बताया कि उसके खिलाफ एक पुलिस केस दर्ज किया गया था। इस केस की जांच एएसआई कुलदीप सिंह को सौंपी गई थी। एएसआई ने विरोधी पक्ष से मिलकर शिकायतकर्ता, उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ जवाबी केस दर्ज कर दिया। एएसआई ने रॉबिन से 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी। उसने धमकी दी कि अगर रिश्वत नहीं दी तो उसकी मां को सोने की चेन चोरी के झूठे केस में फंसा देगा। रॉबिन के अनुरोध पर रिश्वत की राशि 30,000 रुपए तय हुई। एएसआई पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए ले चुका था। शिकायतकर्ता ने एएसआई की रिश्वत मांगने की बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीसरी किश्त के 15,000 रुपए लेते पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
