भास्कर न्यूज | जालंधर शिक्षा विभाग द्वारा प्री-प्राइमरी क्लास में एलकेजी और यूकेजी के लिए बेसलाइन असेस्मेंट और इसके लिए तैयार होने वाले रिपोर्ट कार्ड को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत 10 अगस्त तक बच्चों की इवेल्युएशन करवानी होगी। विभाग द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों की ऑब्जर्वेशन के बाद उनका रिजल्ट तैयार होगा, ताकि स्टूडेंट्स को बेहतर करने का लिए काम किया जा सके। इवेल्युएशन और रिपोर्ट कार्ड तैयार होने के बाद पेरेंट्स के साथ ही रिजल्ट्स को साझा किया जाएगा। बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक व भावनात्मक, अंग्रेजी व भाषाई विकास की जांच की जाएगी। एक भाग की जांच के लिए तीन स्तर पर ऑब्जर्वेशन की जाएगी। इनमें अगर स्टूडेंट्स पहले स्तर की गतिविधि नहीं कर पाएंगे तो उन्हें नौ अंक िमलेंगे। एक स्तर को सफलतापूर्वक करने पर दूसरा स्तर जांचा जाएगा। इसी तरह दूसरा स्तर पूरा होने पर तीसरा स्तर जांचा जाएगा। तीनों स्तर पूरे होने पर टीचर द्वारा रिपोर्ट कार्ड में अपनी टिप्पणी दी जाएगी। टिप्पणी में सुनिश्चित करना होगा कि सिर्फ पॉजिटिव बातें ही लिखी जाएं। सभी स्कूलों को 16 अगस्त तक रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। रिपोर्ट कार्ड के पहले पेज पर स्टूडेंट का नाम, उम्र, क्लास, शरीर का भार, बच्चे की उंचाई, स्कूल का पूरा नाम समेत कई जानकारी देनी होंगी। इसके साथ ही कार्ड में स्टूडेंट्स के कितने हेल्थ चेकअप हुए हैं, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। स्कूल में अगर आंगनबाड़ी है तो इसकी भी जानकारी देनी होगी। भास्कर न्यूज | जालंधर शिक्षा विभाग द्वारा प्री-प्राइमरी क्लास में एलकेजी और यूकेजी के लिए बेसलाइन असेस्मेंट और इसके लिए तैयार होने वाले रिपोर्ट कार्ड को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत 10 अगस्त तक बच्चों की इवेल्युएशन करवानी होगी। विभाग द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों की ऑब्जर्वेशन के बाद उनका रिजल्ट तैयार होगा, ताकि स्टूडेंट्स को बेहतर करने का लिए काम किया जा सके। इवेल्युएशन और रिपोर्ट कार्ड तैयार होने के बाद पेरेंट्स के साथ ही रिजल्ट्स को साझा किया जाएगा। बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक व भावनात्मक, अंग्रेजी व भाषाई विकास की जांच की जाएगी। एक भाग की जांच के लिए तीन स्तर पर ऑब्जर्वेशन की जाएगी। इनमें अगर स्टूडेंट्स पहले स्तर की गतिविधि नहीं कर पाएंगे तो उन्हें नौ अंक िमलेंगे। एक स्तर को सफलतापूर्वक करने पर दूसरा स्तर जांचा जाएगा। इसी तरह दूसरा स्तर पूरा होने पर तीसरा स्तर जांचा जाएगा। तीनों स्तर पूरे होने पर टीचर द्वारा रिपोर्ट कार्ड में अपनी टिप्पणी दी जाएगी। टिप्पणी में सुनिश्चित करना होगा कि सिर्फ पॉजिटिव बातें ही लिखी जाएं। सभी स्कूलों को 16 अगस्त तक रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। रिपोर्ट कार्ड के पहले पेज पर स्टूडेंट का नाम, उम्र, क्लास, शरीर का भार, बच्चे की उंचाई, स्कूल का पूरा नाम समेत कई जानकारी देनी होंगी। इसके साथ ही कार्ड में स्टूडेंट्स के कितने हेल्थ चेकअप हुए हैं, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। स्कूल में अगर आंगनबाड़ी है तो इसकी भी जानकारी देनी होगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

कपूरथला में बैंक अधिकारी के घर चोरी:50 हजार रुपए और गहने गायब, अलमारी खुली हुई मिली
कपूरथला में बैंक अधिकारी के घर चोरी:50 हजार रुपए और गहने गायब, अलमारी खुली हुई मिली कपूरथला के अजीत नगर क्षेत्र में एक बैंक अधिकारी के घर से हजारों रुपए की नगदी, लैपटॉप, टेबलेट, महंगे कपड़े और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना सिटी पुलिस ने चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। ASI एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे CCTV में भी चोर की गतिविधि कैद हुई है। जिसके आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। सिटी थाना में दर्ज FIR के अनुसार, पीड़ित बैंक अधिकारी दीपक शर्मा निवासी हाउस नं. 669 शिकारा कॉलोनी हरियाणा हाल निवासी अजीत नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे वह अपने घर को ताला लगाकर जालंधर किसी काम से चला गया था। लेकिन 23 नवंबर को वह सुबह जालंधर से वापिस घर लौट रहा था। तो उसके पड़ोसी जतिंदरपाल सिंह ने फोन कर बताया कि तुम्हारे घर में चोरी हो गई है। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि चोरों ने रसोई की ग्रिल उखाड़ी हुई थी। रसोई का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब घर का ताला खोलकर अंदर देखा तो घर का सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। अलमारी खुली हुई थी। जिसमें 52 हजार रुपए की नगदी, 5 घड़ियां, 4 चांदी की चूड़िया, दूसरे कमरे से एक लैपटॉप, एक टेबलेट भी गायब था। इसके अलावा महंगे कपड़े, 5 परफ्यूम, 2 जोड़े बूट, बच्चों के खिलौने व बैंक के लॉकर की चाबियां चोरी थी। पीड़ित ने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का काफी प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने पीड़ित बैंक अधिकारी दीपक शर्मा की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए आसपास लगे CCTV से मिली फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।

हड़ताल पर गए पंजाब के तहसीलदारों को सीएम की वार्निंग:बोले- छुट्टी मुबारक हो, लेकिन दोबारा कहां जॉइन करना होगा लोग तय करेंगे
हड़ताल पर गए पंजाब के तहसीलदारों को सीएम की वार्निंग:बोले- छुट्टी मुबारक हो, लेकिन दोबारा कहां जॉइन करना होगा लोग तय करेंगे पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने शुक्रवार तक काम न करने का फैसला लिया है। वहीं, इस मामले में अब सीएम भगवंत मान भी एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सीएम भगवंत मान ने तहसीलदारों को चेतावनी दी है कि तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी मुबारक। अब लोग तय करेंगे कि छुट्टी के बाद वह कहां जॉइन करेंगे। वहीं, आज सीएम भगवंत मान, खरड़ समेत कुछ अन्य तहसीलों का दौरा करेंगे। CM ने पोस्ट में यह चेतावनी दी है
CM भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, तहसीलदार अपने भ्रष्ट साथियों के पक्ष में हड़ताल पर जा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार रिश्वतखोरी के खिलाफ है। आम लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए तहसीलों के दूसरे अधिकारियों को कामों की जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि लोगों के काम न रुकें। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी की शुभकामनाएं, लेकिन छुट्टी के बाद कब और कहां जॉइन करना है, यह तो ये लोग तय करेंगे।

हरियाणा में AAP-कांग्रेस के गठबंधन पर बोले बाजवा:इनसे जितना दूर रहोगे, उतना ही अच्छा; लोकसभा चुनाव में रिजल्ट रहा जीरो
हरियाणा में AAP-कांग्रेस के गठबंधन पर बोले बाजवा:इनसे जितना दूर रहोगे, उतना ही अच्छा; लोकसभा चुनाव में रिजल्ट रहा जीरो हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक तरफ चर्चा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इनसे जितना दूर रहोंगे, उतना ही अच्छा है। वह बुधवार को पंजाब विधानसभा में सेशन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उनसे जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या आप इस मुद्दे पर पार्टी को सुझाव देंगे। तो उनका कहना था कि यह उनका पर्सनल व्यू है। आपके माध्यम से मैने अपनी बात रखी है। हो सकता है पार्टी का फैसला ऑल इंडिया लेवल का है। लेकिन हमारी सोच स्टेट लेवल की है। जहां इनके साथ लड़े रिजल्ट रहा जीरो इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने पंजाब में साबित कर दिया। आम आदमी पार्टी वाले 92 से 32 पर आ गए हैं। हमने हरियाणा, गुजरात, दिल्ली में इनके साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन नतीजा जीरो रहा है। कुरूक्षेत्र की सीट इनके लिए छोड़ी गई थी। अगर वहां पर हमारा कैंडिडेट होता है तो पार्टी को जीत मिलती। वहीं, दिल्ली लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने का कि वहां पर AAP लड़ी थी। लेकिन अगर वहां पर कांग्रेस लड़ी होती तो 2 से 3 सीटें जरूर जीतते। सीएम बोले तारीख बदलने से काम नहीं चलेगा इससे पहले विधानसभा में सीएम भगवंत मान ने बीजेपी के विधायकों के सेशन में न आने के मुद्दे पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अब वह तो यहां आने से भी पीछे हट रहे। कल भी नहीं आए थे। अब वह यहां से नहीं सब जगह से भाग रहे हैं। अब तारीखे बदलने से काम नहीं चलेगा। एक की बजाय 5 काे पड़ जाएगी। लेकिन जहां लोगों ने सोची है, वोटें वहीं पड़ेगी। मैं तो संसद में इस बारे बोल चुका है। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि चाय बनाने भी आती है की नहीं। सच के आधार पर लोगों को गारंटियां देकर आए हैं।