2 इंजीनियरों की जान लेने की आरोपी डॉक्टर का सरेंडर:कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद हुई थी मौत; 18 दिन से फरार थी

2 इंजीनियरों की जान लेने की आरोपी डॉक्टर का सरेंडर:कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद हुई थी मौत; 18 दिन से फरार थी

कानपुर में सिर पर बाल उगाने के नाम पर दो इंजीनियरों की जान लेने की आरोपी महिला डॉक्टर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अनुष्का तिवारी 18 दिनों से फरार थी। उसकी तलाश में यूपी-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस छापेमारी कर रही थी। अनुष्का तिवारी ने इंजीनियर विनीत दुबे और मयंक कटियार का हेयर ट्रांसप्लांट किया था। ट्रांसप्लांट के कुछ ही घंटों के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों का मुंह गुब्बारे की तरह सूज गया था और 24 घंटे में दोनों इंजीनियरों ने दम तोड़ दिया था। मामला तब सुर्खियों में आया, जब विनीत दुबे की पत्नी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस अफसर एक्टिव हुए और डॉक्टर अनुष्का के खिलाफ FIR दर्ज की गई। अब विनीत दुबे और मयंक कटियार के हेयर ट्रीटमेंट और मौत की कहानियों को भी जानिए… मौत 1. ट्रांसप्लांट के बाद चेहरे पर सूजन, सीने में दर्द, 24 घंटे में मौत
फतेहगढ़ में रहने वाली प्रमोदनी कटियार कहती हैं- बेटा मयंक कटियार (32) प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) से बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह अपना व्यवसाय कानपुर में ही सेटअप करने की तैयारी में था। 18 नवंबर, 2024 को मयंक हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए केशवपुरम के द इंपायर क्लिनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी के पास गया था। उसे सुबह 8 बजे बुलाया गया, डॉ. अनुष्का ने उसे 2 बजे अपनी क्लिनिक से छोड़ा। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद छोटा बेटा कुशाग्र शाम 5 बजे मयंक को फतेहगढ़ स्थित पैतृक घर लेकर आया। रात करीब 12 बजे उसके सिर में तेज दर्द हुआ। डॉ. अनुष्का से बात की तो उन्होंने इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा। इंजेक्शन लगवाने के बाद भी उसका दर्द ठीक नहीं हुआ। इस पर उन्होंने पट्टी ढीली करने को कहा। वह सारी रात दर्द से कराहता रहा। अगले दिन डॉ. अनुष्का से दोबारा संपर्क किया। बताया कि मयंक के चेहरे पर सूजन आ गई और सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने कहा कि उसे हृदयरोग विशेषज्ञ के पास लेकर जाओ। हम जिस डॉक्टर के पास पहुंचे, उन्होंने कहा कि दिल से संबंधित कोई दिक्कत नहीं है। जहां पर हेयर ट्रांसप्लांट कराया है, वहीं पर बात करिए। इस दौरान 19 नवंबर को मयंक की मौत हो गई। इसके बाद करीब 6 महीने से इंजीनियर के परिजन थाने से लेकर उच्चाधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को मयंक की मां ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलकर FIR दर्ज करने की मांग की। मौत 2. ट्रीटमेंट के बाद आंखें बाहर आईं, चेहरे पर सूजन, मौत
पनकी पावर प्लांट में इंजीनियर विनीत कुमार दुबे (37) ने 13 मार्च को इंपायर वाराही क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराया। ट्रांसप्लांट के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 14 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही डॉ. अनुष्का तिवारी क्लिनिक बंद करके और फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गईं। इंजीनियर की पत्नी जया मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना, चौकी, एसीपी और डीसीपी के दफ्तर से लेकर पुलिस कमिश्नर तक के चक्कर काटती रहीं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सभी ऑडियो-वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ CM पोर्टल पर शिकायत की। तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की। ————————– ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में इंजीनियर की मौत, हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खतरा?:शादी से पहले सर्जरी कराने वाले जवान की गई थी जान; क्या सावधानियां रखनी चाहिए… कानपुर में पनकी पावर प्लांट के असिस्टेंट इंजीनियर विनीत की हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी जया के मुताबिक, हेयर ट्रांसप्लांट के बाद उनके चेहरे पर इतनी सूजन आ गई थी कि चेहरा गुब्बारे की तरह हो गया था। आंखें बाहर आ गई थीं। वे पहचान में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने 54 दिन बाद FIR दर्ज की। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में सिर पर बाल उगाने के नाम पर दो इंजीनियरों की जान लेने की आरोपी महिला डॉक्टर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अनुष्का तिवारी 18 दिनों से फरार थी। उसकी तलाश में यूपी-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस छापेमारी कर रही थी। अनुष्का तिवारी ने इंजीनियर विनीत दुबे और मयंक कटियार का हेयर ट्रांसप्लांट किया था। ट्रांसप्लांट के कुछ ही घंटों के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों का मुंह गुब्बारे की तरह सूज गया था और 24 घंटे में दोनों इंजीनियरों ने दम तोड़ दिया था। मामला तब सुर्खियों में आया, जब विनीत दुबे की पत्नी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस अफसर एक्टिव हुए और डॉक्टर अनुष्का के खिलाफ FIR दर्ज की गई। अब विनीत दुबे और मयंक कटियार के हेयर ट्रीटमेंट और मौत की कहानियों को भी जानिए… मौत 1. ट्रांसप्लांट के बाद चेहरे पर सूजन, सीने में दर्द, 24 घंटे में मौत
फतेहगढ़ में रहने वाली प्रमोदनी कटियार कहती हैं- बेटा मयंक कटियार (32) प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) से बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह अपना व्यवसाय कानपुर में ही सेटअप करने की तैयारी में था। 18 नवंबर, 2024 को मयंक हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए केशवपुरम के द इंपायर क्लिनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी के पास गया था। उसे सुबह 8 बजे बुलाया गया, डॉ. अनुष्का ने उसे 2 बजे अपनी क्लिनिक से छोड़ा। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद छोटा बेटा कुशाग्र शाम 5 बजे मयंक को फतेहगढ़ स्थित पैतृक घर लेकर आया। रात करीब 12 बजे उसके सिर में तेज दर्द हुआ। डॉ. अनुष्का से बात की तो उन्होंने इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा। इंजेक्शन लगवाने के बाद भी उसका दर्द ठीक नहीं हुआ। इस पर उन्होंने पट्टी ढीली करने को कहा। वह सारी रात दर्द से कराहता रहा। अगले दिन डॉ. अनुष्का से दोबारा संपर्क किया। बताया कि मयंक के चेहरे पर सूजन आ गई और सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने कहा कि उसे हृदयरोग विशेषज्ञ के पास लेकर जाओ। हम जिस डॉक्टर के पास पहुंचे, उन्होंने कहा कि दिल से संबंधित कोई दिक्कत नहीं है। जहां पर हेयर ट्रांसप्लांट कराया है, वहीं पर बात करिए। इस दौरान 19 नवंबर को मयंक की मौत हो गई। इसके बाद करीब 6 महीने से इंजीनियर के परिजन थाने से लेकर उच्चाधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को मयंक की मां ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलकर FIR दर्ज करने की मांग की। मौत 2. ट्रीटमेंट के बाद आंखें बाहर आईं, चेहरे पर सूजन, मौत
पनकी पावर प्लांट में इंजीनियर विनीत कुमार दुबे (37) ने 13 मार्च को इंपायर वाराही क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराया। ट्रांसप्लांट के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 14 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही डॉ. अनुष्का तिवारी क्लिनिक बंद करके और फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गईं। इंजीनियर की पत्नी जया मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना, चौकी, एसीपी और डीसीपी के दफ्तर से लेकर पुलिस कमिश्नर तक के चक्कर काटती रहीं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सभी ऑडियो-वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ CM पोर्टल पर शिकायत की। तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की। ————————– ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में इंजीनियर की मौत, हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खतरा?:शादी से पहले सर्जरी कराने वाले जवान की गई थी जान; क्या सावधानियां रखनी चाहिए… कानपुर में पनकी पावर प्लांट के असिस्टेंट इंजीनियर विनीत की हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी जया के मुताबिक, हेयर ट्रांसप्लांट के बाद उनके चेहरे पर इतनी सूजन आ गई थी कि चेहरा गुब्बारे की तरह हो गया था। आंखें बाहर आ गई थीं। वे पहचान में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने 54 दिन बाद FIR दर्ज की। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर