200 करोड़ के घोटाले को कांग्रेस बनाएगी मुद्दा:फरीदाबाद में उदयभान बोले- भूपेंद्र सिंह हुड्डा-कुमारी सैलजा प्रचार करने आएंगे, निकाय चुनाव प्राथमिकता

200 करोड़ के घोटाले को कांग्रेस बनाएगी मुद्दा:फरीदाबाद में उदयभान बोले- भूपेंद्र सिंह हुड्डा-कुमारी सैलजा प्रचार करने आएंगे, निकाय चुनाव प्राथमिकता

फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक की। सेक्टर 12 स्थित सेंट्रल पार्क वाटिका में उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उदयभान ने कहा कि नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपए के घोटाले को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। यह एक बड़ा घोटाला है, जिसे दबाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार अब तक इस घोटाले की एक रुपए की भी रिकवरी क्यों नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है। चुनाव के बाद संगठन का पुनर्गठन होगा
कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला जरूरत पड़ने पर प्रचार के लिए आएंगे। उदयभान ने कहा कि फिलहाल नगर निगम चुनाव पार्टी की प्राथमिकता है। चुनाव के बाद संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। डिपोर्ट को हथकड़ियों में लाना शर्मनाक
विदेश से लौटे भारतीयों के मुद्दे पर भी उदयभान ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को हथकड़ियों में लाना शर्मनाक है। क्योंकि ये हमारे अपने हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है। यह हरियाणा और पंजाब को बदनाम करने की साजिश है। फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक की। सेक्टर 12 स्थित सेंट्रल पार्क वाटिका में उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उदयभान ने कहा कि नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपए के घोटाले को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। यह एक बड़ा घोटाला है, जिसे दबाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार अब तक इस घोटाले की एक रुपए की भी रिकवरी क्यों नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है। चुनाव के बाद संगठन का पुनर्गठन होगा
कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला जरूरत पड़ने पर प्रचार के लिए आएंगे। उदयभान ने कहा कि फिलहाल नगर निगम चुनाव पार्टी की प्राथमिकता है। चुनाव के बाद संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। डिपोर्ट को हथकड़ियों में लाना शर्मनाक
विदेश से लौटे भारतीयों के मुद्दे पर भी उदयभान ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को हथकड़ियों में लाना शर्मनाक है। क्योंकि ये हमारे अपने हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है। यह हरियाणा और पंजाब को बदनाम करने की साजिश है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर