50 फुट ऊंचे पुल से कूदे लड़का-लड़की:3 महीने की प्रेग्नेंट लड़की की मौत, सहारनपुर में 8 दिन पहले घर से भागे थे

50 फुट ऊंचे पुल से कूदे लड़का-लड़की:3 महीने की प्रेग्नेंट लड़की की मौत, सहारनपुर में 8 दिन पहले घर से भागे थे

सहारनपुर में घर से भागे लड़के-लड़की ने देवबंद के 50 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी। लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़के का इलाज चल रहा है। लड़की नाबालिग और 3 महीने की गर्भवती थी। मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे दोनों कार से भाग रहे थे। पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के बाद उनका पीछा कर रही थी। लड़का हर्षित त्यागी कार ड्राइव कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया। इसके बाद इलाज के लिए CHC लेकर पहुंचे। घटना देवबंद में नेशनल हाईवे-59 की है। अब पूरी कहानी समझिए… 3 साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी, दोनों के परिवार खिलाफ थे
CHC पर मौजूद लोगों ने बताया- लड़के का नाम हर्षित त्यागी है। वह ब्राह्मण है और लड़की खुशबू (बदला हुआ नाम) ठाकुर समाज की है। हर्षित लखनौती का रहने वाला है। दोनों का तीन साल से लव अफेयर था। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। घर छोड़कर भागने के बाद दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर में कुछ दिन रुके थे। लड़की के पिता ने 13 मई को थाने में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से पुलिस दोनों को ट्रेस कर रही थी। मंगलवार को पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। इसके बाद दोनों कार में बैठकर भागने लगे। हर्षित ने कहा- टायर फटा, हम भाग नहीं सके
होश में आने पर हर्षित ने बताया कि पुलिस हमारा पीछा कर रही थी। हम भाग रहे थे, अचानक से कार का टायर फट गया। पकड़े जाने के डर से हम दोनों कार से उतरे। इसके बाद गले लगकर हम लोग पुल से नीचे कूद गए। हमें पता था कि पकड़े जाने पर मुझे जेल जाना होगा। खुशबू को उसके घर जाना होगा। इसलिए पुलिस से डरकर हम दोनों ने पुल से छलांग लगा दी। रोते हुए हर्षित ने कहा- मुझे नहीं पता था कि खुशबू की मौत हो जाएगी। मुझे उसके साथ ही मर जाना चाहिए था। दोनों होटल में खाना खाते, कार में ही सोते थे हर्षित के मुताबिक, हम दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। मैं 12 मई को अपने पिता की गाड़ी से खुशबू को लेकर फरार हो गया। घर से भागने के बाद आज दोपहर तक हम दोनों हरिद्वार में ही रहे। हम दोनों किसी होटल में नहीं रुकते थे। बाहर ही खाना खाते थे और गाड़ी में सो जाया करते थे। खुशबू के पिता ने हमसे कांटेक्ट किया और कहा कि वो मिलना चाहते हैं। हम राजी हो गए जैसे ही हम दोनों कार से मंगलौर चौकी रोड से होते हुए फ्लाईओवर पर चढ़े। तभी पुलिस की दो गाड़ियां हमारे पीछे लग गईं। अर्टिगा और ऑल्टो कार में पुलिस वाले ही थे जो कि बिना वर्दी थे। उन्होंने वार्निंग भी दी। कार तेज भगाने के चक्कर में हमारी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। लड़की के पिता ने FIR में क्या लिखवाया, ये जानिए पिता ने लिखवाया- मेरी बेटी को हर्षित लेकर भागा
मेरी बेटी की उम्र 15 साल है। हम रणखंडी इलाके के रहने वाले है। 12 मई को करीब 5 से 7 के बीच मेरी बेटी कहीं चली गई थी। परिवार के लोगों ने बेटी को काफी तलाश किया, मगर कुछ पता नहीं चला। गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि बेटी को हर्षित त्यागी, जोकि लखनौती का रहने वाला है, उसके साथ देखा है। हमें बताया गया कि वो मेरी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। मैं बता दूं कि इससे पहले भी हर्षित ऐसी कोशिश कर चुका है। तब उसको समझाया गया था। मगर हर्षित का चरित्र अच्छा नहीं है। ये नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है। ………… यह भी पढ़ें : महिला ने 7 महीने में 25 शादी की: कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी; राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल को कुंआरा बताकर भेजा, भोपाल से गिरफ्तार भोपाल के कालापीपल इलाके से पुलिस ने फर्जी शादियों के जरिए लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली एक महिला को भोपाल से गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने की है। आरोपी अनुराधा पासवान अब तक करीब 25 व्यक्तियों से नकली शादी कर उन्हें ठग चुकी है। 23 साल की अनुराधा पासवान मूल रूप से यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। वर्तमान में वो भोपाल में रह रही है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में घर से भागे लड़के-लड़की ने देवबंद के 50 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी। लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़के का इलाज चल रहा है। लड़की नाबालिग और 3 महीने की गर्भवती थी। मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे दोनों कार से भाग रहे थे। पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के बाद उनका पीछा कर रही थी। लड़का हर्षित त्यागी कार ड्राइव कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया। इसके बाद इलाज के लिए CHC लेकर पहुंचे। घटना देवबंद में नेशनल हाईवे-59 की है। अब पूरी कहानी समझिए… 3 साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी, दोनों के परिवार खिलाफ थे
CHC पर मौजूद लोगों ने बताया- लड़के का नाम हर्षित त्यागी है। वह ब्राह्मण है और लड़की खुशबू (बदला हुआ नाम) ठाकुर समाज की है। हर्षित लखनौती का रहने वाला है। दोनों का तीन साल से लव अफेयर था। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। घर छोड़कर भागने के बाद दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर में कुछ दिन रुके थे। लड़की के पिता ने 13 मई को थाने में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से पुलिस दोनों को ट्रेस कर रही थी। मंगलवार को पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। इसके बाद दोनों कार में बैठकर भागने लगे। हर्षित ने कहा- टायर फटा, हम भाग नहीं सके
होश में आने पर हर्षित ने बताया कि पुलिस हमारा पीछा कर रही थी। हम भाग रहे थे, अचानक से कार का टायर फट गया। पकड़े जाने के डर से हम दोनों कार से उतरे। इसके बाद गले लगकर हम लोग पुल से नीचे कूद गए। हमें पता था कि पकड़े जाने पर मुझे जेल जाना होगा। खुशबू को उसके घर जाना होगा। इसलिए पुलिस से डरकर हम दोनों ने पुल से छलांग लगा दी। रोते हुए हर्षित ने कहा- मुझे नहीं पता था कि खुशबू की मौत हो जाएगी। मुझे उसके साथ ही मर जाना चाहिए था। दोनों होटल में खाना खाते, कार में ही सोते थे हर्षित के मुताबिक, हम दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। मैं 12 मई को अपने पिता की गाड़ी से खुशबू को लेकर फरार हो गया। घर से भागने के बाद आज दोपहर तक हम दोनों हरिद्वार में ही रहे। हम दोनों किसी होटल में नहीं रुकते थे। बाहर ही खाना खाते थे और गाड़ी में सो जाया करते थे। खुशबू के पिता ने हमसे कांटेक्ट किया और कहा कि वो मिलना चाहते हैं। हम राजी हो गए जैसे ही हम दोनों कार से मंगलौर चौकी रोड से होते हुए फ्लाईओवर पर चढ़े। तभी पुलिस की दो गाड़ियां हमारे पीछे लग गईं। अर्टिगा और ऑल्टो कार में पुलिस वाले ही थे जो कि बिना वर्दी थे। उन्होंने वार्निंग भी दी। कार तेज भगाने के चक्कर में हमारी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। लड़की के पिता ने FIR में क्या लिखवाया, ये जानिए पिता ने लिखवाया- मेरी बेटी को हर्षित लेकर भागा
मेरी बेटी की उम्र 15 साल है। हम रणखंडी इलाके के रहने वाले है। 12 मई को करीब 5 से 7 के बीच मेरी बेटी कहीं चली गई थी। परिवार के लोगों ने बेटी को काफी तलाश किया, मगर कुछ पता नहीं चला। गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि बेटी को हर्षित त्यागी, जोकि लखनौती का रहने वाला है, उसके साथ देखा है। हमें बताया गया कि वो मेरी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। मैं बता दूं कि इससे पहले भी हर्षित ऐसी कोशिश कर चुका है। तब उसको समझाया गया था। मगर हर्षित का चरित्र अच्छा नहीं है। ये नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है। ………… यह भी पढ़ें : महिला ने 7 महीने में 25 शादी की: कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी; राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल को कुंआरा बताकर भेजा, भोपाल से गिरफ्तार भोपाल के कालापीपल इलाके से पुलिस ने फर्जी शादियों के जरिए लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली एक महिला को भोपाल से गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने की है। आरोपी अनुराधा पासवान अब तक करीब 25 व्यक्तियों से नकली शादी कर उन्हें ठग चुकी है। 23 साल की अनुराधा पासवान मूल रूप से यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। वर्तमान में वो भोपाल में रह रही है। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर