भास्कर न्यूज |लुधियाना विदेश भेजने के नाम पर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में शहर के दो थानों में 8 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पर्चे दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पीडितों से कुल 27.10 लाख रुपये की ठगी की गई है। इसके तहत पहला थाना मॉडल टाउन में पर्चा दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता रुपिंदर वासी बरनाला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2023 में पॉस्प्रो ओवरसीज सर्विसिस दुगरी रोड, मॉडल टाउन से संपर्क किया था। इनमें आरोपी माही शर्मा वासी शिवपुरी और जगवीर सिंह वासी जुगियाना से उन्होंने न्यूजीलैंड जाने के लिए बात की थी। उसके बाद शुरुआत काम करने के लिए पीड़ित ने 1,65 लाख ऑनलाइन और 30 हजार रुपये नकद दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क नहीं किया। जब पीड़ित आरोपियों को फोन करता तो वह बात नहीं करते थे। फिर पीड़ित की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पर्चा दर्ज हुआ। दूसरा मामला भी थाना मॉडल टाउन में दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता जोसफ चांद ने बताया कि उनके कुछ जानकारी इंग्लैंड में रहते है। साल 2023 में उन्होंने इंग्लैंड जाने के लिए आरोपियों से 19,60 लाख रुपये में सौदा तह किया। लेकिन आरोपियों ने रुपए लेने के बाद पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने सुखमनप्रीत कौर, अमन मसीह, शबनम शाहरुख इक़बाल, शिवानी, पलेट कुएर पर पर्चा दर्ज किया है। तीसरा मामला थाना डिवीजन- 8 में सी.एस कंसल्टेंसी स्थित घुमार मंडी के मालिक पर हुआ है। मामले में केस जांच अधिकारी बिबलपाल कौर ने बताया कि उनके पास वकील वरिंदर सिंह गिल वासी गांव पखोवाल की शिकायत आई। इसमें आरोप था कि आरोपी चिराग कपूर पुत्र प्रदीप कपूर वासी बावा कॉलोनी, बड़ी हैबोवाल के पास पीड़ित ने विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेकर उनका कनाडा का वीजा नहीं लगवाया। बता दें कि पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। भास्कर न्यूज |लुधियाना विदेश भेजने के नाम पर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में शहर के दो थानों में 8 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पर्चे दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पीडितों से कुल 27.10 लाख रुपये की ठगी की गई है। इसके तहत पहला थाना मॉडल टाउन में पर्चा दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता रुपिंदर वासी बरनाला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2023 में पॉस्प्रो ओवरसीज सर्विसिस दुगरी रोड, मॉडल टाउन से संपर्क किया था। इनमें आरोपी माही शर्मा वासी शिवपुरी और जगवीर सिंह वासी जुगियाना से उन्होंने न्यूजीलैंड जाने के लिए बात की थी। उसके बाद शुरुआत काम करने के लिए पीड़ित ने 1,65 लाख ऑनलाइन और 30 हजार रुपये नकद दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क नहीं किया। जब पीड़ित आरोपियों को फोन करता तो वह बात नहीं करते थे। फिर पीड़ित की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पर्चा दर्ज हुआ। दूसरा मामला भी थाना मॉडल टाउन में दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता जोसफ चांद ने बताया कि उनके कुछ जानकारी इंग्लैंड में रहते है। साल 2023 में उन्होंने इंग्लैंड जाने के लिए आरोपियों से 19,60 लाख रुपये में सौदा तह किया। लेकिन आरोपियों ने रुपए लेने के बाद पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने सुखमनप्रीत कौर, अमन मसीह, शबनम शाहरुख इक़बाल, शिवानी, पलेट कुएर पर पर्चा दर्ज किया है। तीसरा मामला थाना डिवीजन- 8 में सी.एस कंसल्टेंसी स्थित घुमार मंडी के मालिक पर हुआ है। मामले में केस जांच अधिकारी बिबलपाल कौर ने बताया कि उनके पास वकील वरिंदर सिंह गिल वासी गांव पखोवाल की शिकायत आई। इसमें आरोप था कि आरोपी चिराग कपूर पुत्र प्रदीप कपूर वासी बावा कॉलोनी, बड़ी हैबोवाल के पास पीड़ित ने विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेकर उनका कनाडा का वीजा नहीं लगवाया। बता दें कि पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

मोगा में 20 वर्षीय युवक ने सुसाइड किया:घर पर अकेला था, फंदे से लटका मिला, पुलिस बोली- मानसिक तनाव में था
मोगा में 20 वर्षीय युवक ने सुसाइड किया:घर पर अकेला था, फंदे से लटका मिला, पुलिस बोली- मानसिक तनाव में था पंजाब के मोगा में एक 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक पिछले 6 महीने से नौकरी न मिलने के कारण मानसिक तनाव में था और घर पर ही रहता था। मामले में जांच जारी है। मृतक की पहचान अमृतसर रोड पर रहने वाले देव राज के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना के समय देव राज घर में अकेला था, क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। मृतक के पिता जै इंदर ने पुलिस को बताया कि उनके 5 बेटों में से एक देव राज था, जो लंबे समय से रोजगार की तलाश में था। नौकरी न मिलने से वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाविप जालंधर समर्पण ने पौधे लगाए
भाविप जालंधर समर्पण ने पौधे लगाए जालंधर | भारत विकास परिषद जालंधर समर्पण शाखा ने सेवा और संस्कार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शाखा अध्यक्ष अशोक चड्डा की अगुवाई में वातावरण की संभाल के लिए पौधे लगाए। वहीं मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉ. मुकेश खन्ना ने 57 मरीजों का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर चेक किया। मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके अलावा बैठक में नव निर्वाचित टीम की ताजपोशी के बारे भी चर्चा हुई। मौके पर शाखा के कोषाध्यक्ष सतीश कोहली, सुमित गौतम, काली घई, संजीव कैरम, अनिल शर्मा, सुधीर कपूर, राजू मदान, डिंपा, खोसला और मेहताब आदि मौजूद रहे।

अमृतसर में बम जैसी वस्तु मिली:अजनाला थाने के बाहर हंगामा, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, इलाका सील किया गया
अमृतसर में बम जैसी वस्तु मिली:अजनाला थाने के बाहर हंगामा, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, इलाका सील किया गया पंजाब के अमृतसर में अजनाला थाने के बाहर एक संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने के बाहर के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वस्तु असली बम है या किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से इसे वहां रखा था। इस मामले की अभी जांच चल रही है और विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।