भास्कर न्यूज |लुधियाना विदेश भेजने के नाम पर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में शहर के दो थानों में 8 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पर्चे दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पीडितों से कुल 27.10 लाख रुपये की ठगी की गई है। इसके तहत पहला थाना मॉडल टाउन में पर्चा दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता रुपिंदर वासी बरनाला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2023 में पॉस्प्रो ओवरसीज सर्विसिस दुगरी रोड, मॉडल टाउन से संपर्क किया था। इनमें आरोपी माही शर्मा वासी शिवपुरी और जगवीर सिंह वासी जुगियाना से उन्होंने न्यूजीलैंड जाने के लिए बात की थी। उसके बाद शुरुआत काम करने के लिए पीड़ित ने 1,65 लाख ऑनलाइन और 30 हजार रुपये नकद दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क नहीं किया। जब पीड़ित आरोपियों को फोन करता तो वह बात नहीं करते थे। फिर पीड़ित की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पर्चा दर्ज हुआ। दूसरा मामला भी थाना मॉडल टाउन में दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता जोसफ चांद ने बताया कि उनके कुछ जानकारी इंग्लैंड में रहते है। साल 2023 में उन्होंने इंग्लैंड जाने के लिए आरोपियों से 19,60 लाख रुपये में सौदा तह किया। लेकिन आरोपियों ने रुपए लेने के बाद पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने सुखमनप्रीत कौर, अमन मसीह, शबनम शाहरुख इक़बाल, शिवानी, पलेट कुएर पर पर्चा दर्ज किया है। तीसरा मामला थाना डिवीजन- 8 में सी.एस कंसल्टेंसी स्थित घुमार मंडी के मालिक पर हुआ है। मामले में केस जांच अधिकारी बिबलपाल कौर ने बताया कि उनके पास वकील वरिंदर सिंह गिल वासी गांव पखोवाल की शिकायत आई। इसमें आरोप था कि आरोपी चिराग कपूर पुत्र प्रदीप कपूर वासी बावा कॉलोनी, बड़ी हैबोवाल के पास पीड़ित ने विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेकर उनका कनाडा का वीजा नहीं लगवाया। बता दें कि पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। भास्कर न्यूज |लुधियाना विदेश भेजने के नाम पर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में शहर के दो थानों में 8 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पर्चे दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पीडितों से कुल 27.10 लाख रुपये की ठगी की गई है। इसके तहत पहला थाना मॉडल टाउन में पर्चा दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता रुपिंदर वासी बरनाला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2023 में पॉस्प्रो ओवरसीज सर्विसिस दुगरी रोड, मॉडल टाउन से संपर्क किया था। इनमें आरोपी माही शर्मा वासी शिवपुरी और जगवीर सिंह वासी जुगियाना से उन्होंने न्यूजीलैंड जाने के लिए बात की थी। उसके बाद शुरुआत काम करने के लिए पीड़ित ने 1,65 लाख ऑनलाइन और 30 हजार रुपये नकद दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क नहीं किया। जब पीड़ित आरोपियों को फोन करता तो वह बात नहीं करते थे। फिर पीड़ित की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पर्चा दर्ज हुआ। दूसरा मामला भी थाना मॉडल टाउन में दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता जोसफ चांद ने बताया कि उनके कुछ जानकारी इंग्लैंड में रहते है। साल 2023 में उन्होंने इंग्लैंड जाने के लिए आरोपियों से 19,60 लाख रुपये में सौदा तह किया। लेकिन आरोपियों ने रुपए लेने के बाद पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने सुखमनप्रीत कौर, अमन मसीह, शबनम शाहरुख इक़बाल, शिवानी, पलेट कुएर पर पर्चा दर्ज किया है। तीसरा मामला थाना डिवीजन- 8 में सी.एस कंसल्टेंसी स्थित घुमार मंडी के मालिक पर हुआ है। मामले में केस जांच अधिकारी बिबलपाल कौर ने बताया कि उनके पास वकील वरिंदर सिंह गिल वासी गांव पखोवाल की शिकायत आई। इसमें आरोप था कि आरोपी चिराग कपूर पुत्र प्रदीप कपूर वासी बावा कॉलोनी, बड़ी हैबोवाल के पास पीड़ित ने विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेकर उनका कनाडा का वीजा नहीं लगवाया। बता दें कि पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब पुलिस पमुख केंद्र में डीजीपी पद पर इंपैनल:स्थाई डीजीपी पद पर नियुक्ति की राह हुई आसान, कई अधिकारियों को पछाड़ा
पंजाब पुलिस पमुख केंद्र में डीजीपी पद पर इंपैनल:स्थाई डीजीपी पद पर नियुक्ति की राह हुई आसान, कई अधिकारियों को पछाड़ा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को केंद्रीय सुरक्षा बल/एजेंसी के महानिदेशक पद के लिए पैनल में शामिल किया गया है। वे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर के 1992 बैच के एकमात्र अधिकारी हैं। वहीं, उन्होंने पैनल में आकर राज्य और केंद्र सरकार में शीर्ष पदों के कई अधिकारियों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पंजाब पुलिस बल के प्रमुख के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है। ऐसे बने थे पंजाब डीजीपी कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सोमवार को केंद्र में शीर्ष पदों के लिए पांच आईपीएस अधिकारियों के पैनल को मंजूरी दे दी। वह पंजाब के एकमात्र अधिकारी है, जिनका नाम पैनल में शामिल है। इसके साथ ही अब उनका पंजाब के स्थाई डीजीपी का रास्ता साफ हो गया। चार जून 2022 को उन्हें पंजाब का कार्यकारी डीजीपी लगाया गया था। उसके बाद वह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि इस मामले को लेकर बीके भंवरा कैट भी गए थे। राज्य में 16 डीजीपी है पंजाब में अब डीजीपी पद पर मौजूद अधिकारियों की संख्या 16 हो गई है। वहीं, गौरव यादव अब उनमें सबसे सीनियर अधिकारी है। वहीं, एक सीनियर अधिकारी इस महीने रिटायर होने वाले है। जहां तक गौरव यादव की बात है तो वह काबिल अफसरों में गिने जाते है। साथ ही वह फील्ड में ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वहीं, उन्होंने पंजाब में अपराधों पर नकेल कसने के लिए बडे़ कई कदम उठाए हैं।

पटियाला में युवक की मौत मामले में एक गिरफ्तार:स्मार्ट वॉच बिकवाकर खरीदा था नशा, ओवरडोज लेने पर तोड़ा दम
पटियाला में युवक की मौत मामले में एक गिरफ्तार:स्मार्ट वॉच बिकवाकर खरीदा था नशा, ओवरडोज लेने पर तोड़ा दम घग्गा थाना क्षेत्र में रहने वाले 22 साल के गुरदास नामक युवक ने स्मार्ट वॉच बेचने के बाद खुद के लिए मौत का सामान खरीदा था। नशे की ओवरडोज से मरने वाले गुरदास वर्मा के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर करने के बाद लवप्रीत सिंह नामक युवक को अरेस्ट कर लिया है। लवप्रीत सिंह के जरिए ही मृतक गुरदास ने अपनी स्मार्ट वॉच आरोपी महिला मेलो कौर को बेची थी। स्मार्ट वॉच के बदले में महिला ने इन दोनों को चिट्टा बेचा था, जिसका इंजेक्शन लगाने के बाद गुरदास की मौत हो गई। नशा छोड़ गुरुद्वारा साहिब जाने लगा था गुरदास मृतक गुरदास वर्मा के पिता दलजीत के अनुसार, कुछ महीने पहले गुरदास को नशे की लत लग गई थी, लेकिन अब वह नशा छोड़ने के बाद रोजाना गुरुद्वारा साहिब में जाने लगा था। 23 तारीख को भी वह गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। घर के लोग तलाश के लिए निकले तो गुरदास बेहोशी की हालत में अनाज मंडी में मिला। गुरदास ने अपने पिता को बताया कि लवप्रीत ने उसे स्मार्ट वॉच एक महिला को बेचने के बाद नशा दिलाया था। यह नशा इंजेक्शन के रुप में लेने के बाद उसकी हालत खराब हुई थी और परिवार के लोगों ने उसे राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान गुरदास ने दम तोड़ दिया। आरोपी को कल अदालत में पेश करेंगे: एसएचओ घग्गा थाना के एसएचओ दर्शन सिंह ने कहा कि गुरदास वर्मा की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया जिसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।

जगराओं में 8वीं की छात्रा के साथ रेप:घर के बाहर से अपहरण कर ले गया था खेत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जगराओं में 8वीं की छात्रा के साथ रेप:घर के बाहर से अपहरण कर ले गया था खेत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार जगराओं के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला युवक जबरदस्ती अपने साथ खेत में मोटर वाले कमरे में ले गया। वहां आरोपी युवक ने बच्ची के साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को गांव के नजदीक छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घटना के बाद जैसे तैसे कर वह अपने घर पहुंची और मामले सबंधी पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला नाबालिग बच्ची के साथ जुड़ा होने के कारण तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी। आरोपी की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है। पहले से आरोपी करता था छेड़छाड़ इस मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर की एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया। वह मूल रूप से विहार की रहने वाली है। लेकिन वह और उसका परिवार पिछले 12 सालों से गांव डांगिया में किराए के घर में रहते है। गांव में उसके पिता नौकरी करते है। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता ने बताया कि उन के घर के नजदीक रहने वाला युवक आते जाते उसके साथ छेडछाड़ करने के साथ साथ अश्लील इशारे भी करता था। जिसको उसने कई बार नजर अंदाज किया। पिटाई करके ले गया साथ लेकिन जब रात को वह घर के पास सैर कर रही थी। तो आरोपी बाइक लेकर उसके पास आकर उसे कहने लगा कि बाइक पर बैठ। जब उसने बाइक पर बैठने से इंकार कर दिया तो आरोपी उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए इस से पहले कि वह शोर मचाती आरोपी ने उसके मुंह को कपड़े से बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवक जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाकर खेतों में बने मोटर वाले कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने जबरदस्ती करते हुए उसके साथ रेप किया। उसके बाद आरोपी फिर बाइक पर बैठा कर उसे गांव के नजदीक छोड़ कर मौके से फरार हो गया।