भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मेहता की पुलिस ने कनाडा से प्रेमिका को पंजाब लाने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान खुशबीर सिंह निवासी सूरोपडा मेहता के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। वह आरोपी के साथ कनाडा में रहती थी। वहां दोनों प्रेम संबंध में थे। आरोपी के साथ वह कनाडा से पंजाब आई। आरोपी ने उसे मेहता में बुलाकर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मेहता की पुलिस ने कनाडा से प्रेमिका को पंजाब लाने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान खुशबीर सिंह निवासी सूरोपडा मेहता के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। वह आरोपी के साथ कनाडा में रहती थी। वहां दोनों प्रेम संबंध में थे। आरोपी के साथ वह कनाडा से पंजाब आई। आरोपी ने उसे मेहता में बुलाकर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब पहुंचे सुखबीर सिंह बादल:गेट सेवादार के रूप में संभाली सेवा, पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब पहुंचे सुखबीर सिंह बादल:गेट सेवादार के रूप में संभाली सेवा, पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम पंजाब के बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब पर श्री अकाल तख्त साहिब से धार्मिक सेवा करने के चरण के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहुंच गए हैं और उन्होंने तख्त साहिब के दाखिला गेट पर सेवादार के रूप में सेवा संभाली है। उनके हाथ में बरछा है, चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आ रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिब द्वारा लगाई सेवा इस से पहले श्री अकाल तख्त साहिब में 2 दिन सेवा की, उसके बाद केसगढ़ साहिब 2 दिन सेवा की, तो आज तख्त श्री दमदमा साहिब में पहुंचे है। पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है।

लुधियाना में आग से एक की मौत:सरेंडर करने थाने पहुंची पत्नी, बोली- मैंने कर दी अपने पति की हत्या
लुधियाना में आग से एक की मौत:सरेंडर करने थाने पहुंची पत्नी, बोली- मैंने कर दी अपने पति की हत्या लुधियाना में पति की हत्या का दावा कर आत्मसमर्पण करने वाली महिला को पुलिस ने छोड़ दिया है। महिला ने थाने में आत्मसमर्पण करते हुए दावा किया था कि उसने गांव फुल्लांवाल में एक प्लॉट में बने कमरे में अपने पति को आग लगाकर उसकी हत्या कर दी है। हालांकि, मृतक के भाई वहां पहुंच गए और दावा करने लगे कि उसने खुद को आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक के भाइयों द्वारा आत्महत्या का दावा करते हुए हलफनामा दायर करने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को छोड़ दिया। पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद बीएनएसएस की धारा 194 के तहत जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रंजीत वर्मा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। उन्हें पता था कि अगर बच्चों की मां को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया, तो पुलिस बच्चों की कस्टडी उन्हें दे देगी। चूंकि वे बच्चों को अपने पास रखने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने बहुत कोशिश की कि महिला जेल न जाए। शराब पीकर पत्नी व बच्चों से करता था मारपीट मराडो पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि महिला चांदी देवी ने शहीद भगत सिंह नगर पुलिस चौकी में शिकायत की थी कि उसने अपने पति को कमरे में सोते समय आग लगा दी है, क्योंकि वह शराब पीकर उसे और उसके बच्चों को पीटता था। पुलिस कर्मियों ने उसे पुलिस चौकी ललतों में शिकायत करने के लिए उसे भेजा और दावा किया कि यह क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। महिला ने ललतों पुलिस चौकी में शिकायत की और वहीं बयान दोहराया। ललतों पुलिस चौकी के कर्मियों ने उसे पुलिस चौकी मराडो में भेज दिया, क्योंकि यह क्षेत्र मराडो पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में आता है। सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे से व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया और उसके भाइयों को सूचित कर कार्रवाई के लिए बयान दर्ज करने को कहा। महिला बयानों से पलटी,पुलिस जांच में जुटी सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के भाइयों ने दावा करना शुरू कर दिया कि उसने नशे की हालत में आत्महत्या की है और वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। बाद में महिला अपने बयान से पलट गई और दावा किया कि उसके पति ने आत्महत्या की है। सब-इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 196 के तहत जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, घायल
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, घायल लुधियाना| मंगली टांडा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सिंह और उसका दोस्त रिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। शिकायतकर्ता बलजिंदर सिंह निवासी जीवनपुर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक गांव जा रहे थे। थाना मेहरबान के जांच अधिकारी थानेदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक हैप्पी सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।