हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बीती रात एक घर में आग लग गई। रोहड़ू उपमंडल की चिडगांव तहसील के क्लोटी पंचायत स्थित मस्तोट गांव में भीषण आग लगने से एक परिवार का दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया । मकान के मालिक कलम सिंह को अपने दोनों बेटों के साथ गांव में ही रिश्तेदार के घर में शरण लेनी पड़ी है। घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक मकान पूरी तरह से जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना देर रात 9 बजे के आस पास को पेश की है। जब कलम सिंह के मकान में अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते यह आग पूरे घर में फेल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों से फायर ब्रिगेड सूचना को दी और खुद भी आग पर काबू पाने में जुट गए। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अब प्रशासन मौके का दौरा करेगा और नुकसान का आकलन करेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बीती रात एक घर में आग लग गई। रोहड़ू उपमंडल की चिडगांव तहसील के क्लोटी पंचायत स्थित मस्तोट गांव में भीषण आग लगने से एक परिवार का दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया । मकान के मालिक कलम सिंह को अपने दोनों बेटों के साथ गांव में ही रिश्तेदार के घर में शरण लेनी पड़ी है। घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक मकान पूरी तरह से जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना देर रात 9 बजे के आस पास को पेश की है। जब कलम सिंह के मकान में अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते यह आग पूरे घर में फेल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों से फायर ब्रिगेड सूचना को दी और खुद भी आग पर काबू पाने में जुट गए। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अब प्रशासन मौके का दौरा करेगा और नुकसान का आकलन करेगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में पत्नी का मर्डर, पंजाब में मंत्री की शादी, हिमाचल में बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़; बुलेट ट्रेन ट्रायल ट्रैक राजस्थान में तैयार
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में पत्नी का मर्डर, पंजाब में मंत्री की शादी, हिमाचल में बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़; बुलेट ट्रेन ट्रायल ट्रैक राजस्थान में तैयार नमस्कार, आइए जानते हैं सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में पत्नी की हत्या, पति ने सिर में डंडा मारा
हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति ने पत्नी को पीटा। इसी दौरान उसके सिर में पर डंडा मारा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे खून से लथपथ हालत में चारपाई पर छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया।
पढ़ें पूरी खबर… 2. राजस्थान में बुलेट ट्रेन का ट्रायल ट्रैक, देश में पहला; सैटेलाइट से खोजकर बिछाया नेटवर्क
राजस्थान में देश का पहला बुलेट ट्रेन ट्रायल ट्रैक बनकर लगभग तैयार हो चुका है। पहले फेज का काम सितंबर में पूरा होने के बाद 230 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से बुलेट ट्रेन का ट्रायल किया जा सकेगा। करीब 60 किलोमीटर लंबा यह रेलवे ट्रैक सांभर झील के बीच से निकाला गया है। यह वही ट्रैक है, जहां अंग्रेजों ने जयपुर-जोधपुर के लिए लाइन बिछाई थी, लेकिन 50 साल से यह लाइन मिट्टी में दबी पड़ी थी। रेलवे ने सैटेलाइट की मदद से इसे ढूंढा और नया नेटवर्क तैयार किया।
पढ़ें पूरी खबर… 3. हिमाचल में बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़
हिमाचल के धर्मशाला में बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस से अश्लील हरकत की गई है। एक्ट्रेस यहां मैक्लोडगंज में बेटे से मिलने आई थी। इस दौरान एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस ब्रिटेन की नागरिक है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. बंगाल गवर्नर बोले- राज्य में मौत का तांडव हो रहा; कहा- चुनाव के बाद से हिंसा जारी है
पश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कई जगहों पर मौत का तांडव हो रहा है और राज्य सरकार हिंसा के शिकार लोगों को राज भवन नहीं आने दे रही है। बंगाल की CM संविधान की उपेक्षा नहीं कर सकती हैं। दरअसल गुरुवार को पुलिस ने भाजपा लीडर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और चुनावों के बाद जारी हिंसा के पीड़ितों को राज भवन जाने से रोका था। इसके पीछे पुलिस ने कारण दिया था कि राज भवन के आसपास सेक्शन 144 लागू है।
पढ़ें पूरी खबर… 5. पंजाब कैबिनेट में मंत्री अनमोल मान की शादी कल
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी कल मोहाली के जीरकपुर कस्बे स्थित एक मैरिज पैलेस में होने जा रही है। इससे पहले उनके घर मेहंदी की रस्म अदा की गई। मेहंदी की रस्म के बाद आज शाम जागो कार्यक्रम होगा। ये रस्में चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित उनके आवास पर निभाई जा रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 6. केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना के बेटे पर केस; बेंगलुरु के कपल ने फ्रॉड, ब्लैकमेल का आरोप लगाया
केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना के बेटे अरुण पर बेंगलुरु की एक दंपती ने फाइनेंशियल फ्रॉड करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले इस कपल ने शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस में अरुण और दो अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वी सोमन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी कैबिनेट में जल शक्ति और रेलवे मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इससे पहले 2021 से 2023 तक वे कर्नाटक की बासवराज सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर और आवास मंत्री रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर… 7. हिमाचल पहुंचे रिकॉर्ड टूरिस्ट, होटल फुल
देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पहाड़ों पर इस बार रिकॉर्ड टूरिस्ट सैर करने पहुंच रहा है। पुलिस के अनुसार, हिमाचल की राजधानी शिमला में 1 से 12 जून तक इस बार 5,12,373 वाहन देशभर से शिमला पहुंचे हैं। बीते साल की अपेक्षा यह 47,191 वाहन अधिक हैं। इस दौरान सारे होटल फुल हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 8. स्विट्जरलैंड के यूक्रेन पीस समिट में शामिल होगा भारत; रूस, चीन, सऊदी हिस्सा नहीं लेंगे
रूस और यूक्रेन के बीच 840 दिनों से जारी जंग के बीच आज स्विट्जरलैंड के बर्जनस्टॉक रिजॉर्ट में पीस समिट की शुरुआत होगी। 2 दिन तक चलने वाला यह शिखर सम्मेलन जंग रोकने के लिए अब तक का चौथा सम्मेलन होगा। इससे पहले कोपेनहेगन, जेद्दा और माल्टा में तीन समिट हो चुकी हैं। स्विस अधिकारियों ने सम्मेलन के लिए 160 देशों को न्योता दिया था, जिनमें से भारत समेत करीब 90 देशों के लीडर्स या प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं रूस, चीन, सऊदी नहीं आएंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 9. हरियाणा की जेल में कैदी भिड़े, 4 को गंभीर चोट लगी
हरियाणा के नारनौल में नसीबपुर स्थित जिला जेल में बंदियों के गुट भिड़ गए। जेल में बंद एक गुट के 9 बंदियों ने दूसरे गुट के 2 बंदियों को पीटा। वहीं, अन्य बैरक में एक गुट के 3 बंदियों ने दूसरे 5 बंदियों पर हमला कर दिया। झगड़े मे 4 बंदियों को गंभीर चोट लगी है। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 10. आज भारत बनाम कनाडा मैच, कप्तान साद चारों ओवर मेडन फेंकने वाले एकमात्र गेंदबाज
टी-20 वर्ल्डकप में आज रात 8 बजे भारत बनाम कनाडा के बीच मैच खेला जाएगा। कनाडा के कप्तान साद बिन जफर के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। साद टी-20 इटरनेशनल में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। साद ने पनामा के खिलाफ 4 ओवर फेंके थे और 2 विकेट लिए। सबसे खास बात साद ने 4 ओवर की 24 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया। यानी चारों ओवर मेडन। कनाडा पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। भारत और कनाडा के बीच अब तक कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर…
मकर संक्रांति पर मार्कंड में उमड़ी भक्तों की भीड़:ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ कुंभ का पहला शाही स्नान, 50 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
मकर संक्रांति पर मार्कंड में उमड़ी भक्तों की भीड़:ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ कुंभ का पहला शाही स्नान, 50 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल महर्षि मार्कंडेश्वर मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कुंभ के पहले शाही स्नान के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में विशेष वृद्धि देखी गई, जहां लगभग 50 हजार भक्तों ने पवित्र स्नान किया। श्रद्धालुओं का आगमन ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया था और सुबह 4 बजे से शाही स्नान प्रारंभ हुआ। बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी, सोलन के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार और मित्रों के साथ पहुंचे। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर मार्कंड में स्नान करने और पूजा-अर्चना से सभी पाप धुल जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की, जिसमें लोहड़ी का विशेष पकवान खिचड़ी शुद्ध देसी घी और दही के साथ परोसा गया। समिति के लंगर में बीस बल्टोही खिचड़ी, 50 किलो शुद्ध देसी घी और 2 क्विंटल दही का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त एक भक्त द्वारा बिलासपुरी धाम का विशेष लंगर भी लगाया गया।
मंडी में बस व बाइक की टक्कर:वार्ड पंच की मौत; जाहू से घर लौट रहा था वापस
मंडी में बस व बाइक की टक्कर:वार्ड पंच की मौत; जाहू से घर लौट रहा था वापस मंडी जिले के बल्दवाड़ा में एचआरटीसी की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा जाहू-कलखर सुपर हाईवे पर तमलेड के पास मोड़ पर हुआ है। मृतक की पहचान गुम्हू पंचायत के मझवान निवासी वार्ड पंच पवन कुमार (42) के नाम से हुई है। जो निजी काम से जाहू गया था और वहां से बाइक पर सवार हो कर घर वापस लौट रहा था। सरकाघाट जा रही थी बस इसी दौरान जब वह जाहू-कलखर सुपर हाईवे पर तमलेड के पास मोड़ पर पहुंचा, तो सरकाघाट जा रही एचआरटीसी की बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वार्ड सदस्य पवन कुमार अपने पीछे तीन बेटे, पत्नी और माता-पिता छोड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।