हिमाचल प्रदेश में BJP अध्यक्ष के लिए अंदरखाते जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। अध्यक्ष की रेस में पहले ही आठ से अधिक दावेदार शामिल है। आखिरी दौर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम भी अचानक आगे किया गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि जयराम ठाकुर का नाम अध्यक्ष के लिए विरोधी खेमे के नेताओं ने रणनीति के तहत आगे किया है, क्योंकि जयराम यदि अध्यक्ष बनते हैं तो राज्य में नया नेता प्रतिपक्ष (LOP) चुना जाना तय है। जो BJP विधायक LOP बनेगा, उसकी अगले मुख्यमंत्री के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी। अभी CM के लिए जयराम की दावेदारी मजबूत अभी जयराम ठाकुर LOP होने के नाते अगले मुख्यमंत्री के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों बताते हैं कि कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेताओं ने बीते दिनों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर जयराम के नाम का प्रस्ताव रखा है। जयराम ठाकुर अध्यक्ष बनेंगे या फिर LOP बने रहेंगे। यह तो पार्टी हाईकमान तय करेगा। मगर, सियासी गलियारों में नए प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस प्रस्ताव पर शीर्ष नेतृत्व भी चर्चा कर चुका है। अब बीजेपी हाईकमान विभिन्न समीकरणों पर मंथन कर रहा है। जल्द केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल आकर नए अध्यक्ष का ऐलान करेंगे। जयराम अध्यक्ष बने तो ये नेता LOP के मजबूत दावेदार पार्टी जयराम को यदि अध्यक्ष बनाती हैं तो कांगड़ा के सुलह से विधायक विपिन सिंह परमार, जसवां-परागपुर से विधायक बिक्रम ठाकुर और ऊना से सत्तपाल सिंह सत्ती की दावेदारी LOP के लिए मजबूत मानी जा रही है। ये तीनों विधायक अभी अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल है। तीनों नेता दिल्ली में नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। अभी ये नेता अध्यक्ष की रेस में हिमाचल में अभी 3 सांसद, 5 विधायक और मौजूदा प्रधान राजीव बिंदल का नाम अध्यक्ष पद की रेस में थे। राज्यसभा सांसद में डॉ. सिकंदर कुमार, कांगड़ा से MP डा. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी में से किसी एक के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं ज्यादा है। क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में किसी विधायक के अध्यक्ष बनने पर उसके चुनाव न लड़ने की शर्त लग सकती है। वहीं MLA में से किसी को पार्टी अध्यक्ष बनाती है तो विपिन सिंह परमार, सत्तपाल सत्ती, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा और त्रिलोक जम्वाल इसके दावेदार माने जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में जयराम ठाकुर का नाम भी जुड़ा है। राजीव बिंदल भी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। त्रिलोक जम्वाल का नाम नड्डा के कारण खूब चर्चा में राजनीति के जानकारों की माने तो हाईकमान ने नड्डा को फ्री-हेंड दिया तो विधायक त्रिलोक जम्वाल को भी अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। जम्वाल अध्यक्ष बने तो बिलासपुर से अगला चुनाव नड्डा अपने बेटे को लड़ा सकते हैं। इसी वजह से त्रिलोक जम्वाल का नाम खूब चर्चा में है। हिमाचल प्रदेश में BJP अध्यक्ष के लिए अंदरखाते जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। अध्यक्ष की रेस में पहले ही आठ से अधिक दावेदार शामिल है। आखिरी दौर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम भी अचानक आगे किया गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि जयराम ठाकुर का नाम अध्यक्ष के लिए विरोधी खेमे के नेताओं ने रणनीति के तहत आगे किया है, क्योंकि जयराम यदि अध्यक्ष बनते हैं तो राज्य में नया नेता प्रतिपक्ष (LOP) चुना जाना तय है। जो BJP विधायक LOP बनेगा, उसकी अगले मुख्यमंत्री के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी। अभी CM के लिए जयराम की दावेदारी मजबूत अभी जयराम ठाकुर LOP होने के नाते अगले मुख्यमंत्री के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों बताते हैं कि कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेताओं ने बीते दिनों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर जयराम के नाम का प्रस्ताव रखा है। जयराम ठाकुर अध्यक्ष बनेंगे या फिर LOP बने रहेंगे। यह तो पार्टी हाईकमान तय करेगा। मगर, सियासी गलियारों में नए प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस प्रस्ताव पर शीर्ष नेतृत्व भी चर्चा कर चुका है। अब बीजेपी हाईकमान विभिन्न समीकरणों पर मंथन कर रहा है। जल्द केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल आकर नए अध्यक्ष का ऐलान करेंगे। जयराम अध्यक्ष बने तो ये नेता LOP के मजबूत दावेदार पार्टी जयराम को यदि अध्यक्ष बनाती हैं तो कांगड़ा के सुलह से विधायक विपिन सिंह परमार, जसवां-परागपुर से विधायक बिक्रम ठाकुर और ऊना से सत्तपाल सिंह सत्ती की दावेदारी LOP के लिए मजबूत मानी जा रही है। ये तीनों विधायक अभी अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल है। तीनों नेता दिल्ली में नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। अभी ये नेता अध्यक्ष की रेस में हिमाचल में अभी 3 सांसद, 5 विधायक और मौजूदा प्रधान राजीव बिंदल का नाम अध्यक्ष पद की रेस में थे। राज्यसभा सांसद में डॉ. सिकंदर कुमार, कांगड़ा से MP डा. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी में से किसी एक के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं ज्यादा है। क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में किसी विधायक के अध्यक्ष बनने पर उसके चुनाव न लड़ने की शर्त लग सकती है। वहीं MLA में से किसी को पार्टी अध्यक्ष बनाती है तो विपिन सिंह परमार, सत्तपाल सत्ती, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा और त्रिलोक जम्वाल इसके दावेदार माने जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में जयराम ठाकुर का नाम भी जुड़ा है। राजीव बिंदल भी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। त्रिलोक जम्वाल का नाम नड्डा के कारण खूब चर्चा में राजनीति के जानकारों की माने तो हाईकमान ने नड्डा को फ्री-हेंड दिया तो विधायक त्रिलोक जम्वाल को भी अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। जम्वाल अध्यक्ष बने तो बिलासपुर से अगला चुनाव नड्डा अपने बेटे को लड़ा सकते हैं। इसी वजह से त्रिलोक जम्वाल का नाम खूब चर्चा में है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
शिमला के व्यापारी से 16 लाख की धोखाधड़ी:यूपी-बिहार के 3 सेब खरीददारों ने नहीं किया भुगतान; पैसे मांगने पर दे रहे धमकियां
शिमला के व्यापारी से 16 लाख की धोखाधड़ी:यूपी-बिहार के 3 सेब खरीददारों ने नहीं किया भुगतान; पैसे मांगने पर दे रहे धमकियां हिमाचल प्रदेश के शिमला के एक फल व्यापारी के साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में पीड़ित व्यापारी ने FIR करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहड़ू के व्यापारी यजविंदर सिंह ने 3 व्यापारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने यजविंदर सिंह फ्रूट नाम से रोहड़ू की मेहंदली फल मंडी में कंपनी खोल रखी है। यहां पर 2022-23 में गोरखपुर के राम, बिहार के परवेज आलम और बनारस के दीपक यादव ने उनसे सेब खरीदे थे। मगर आज तक उसकी पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया। पैसा मांगने पर मिल रही धमकियां वह कई बार यूपी और उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से पेमेंट की मांग कर चुका है। मगर हर बार भुगतान नहीं किया जा रहा। अब मार देने की धमकियां दी जा रही हैं। गोरखपुर मंडी में काम करता है राम शिकायतकर्ता के अनुसार राम नवी फल मंडी गोरखपुर में दुकान नंबर बी-18 पर व्यापार करते हैं, जबकि परवेज आलम बिहार के खमेरिया में वार्ड नंबर52 के निवासी हैं।दीपक यादव बनारस में एसबी फ्रूट कंपनी के मालिक हैं। बता दें कि सेब सीजन में हिमाचल का 80 प्रतिशत सेब बाहर से आने वाले व्यापारी खरीदते हैं। हर साल इस प्रकार की धोखाधड़ी दूसरे व्यापारियों के साथ भी होती रही है।
हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:केके पंत को मिला वन विभाग, प्रियंका वासु को सौंपा खेल विभाग का जिम्मा
हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:केके पंत को मिला वन विभाग, प्रियंका वासु को सौंपा खेल विभाग का जिम्मा हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटें अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत को वन के साथ फाइनेंशियल कमिश्नर (अपील) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसको लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं। यहां देखें किस अधिकारी को किस विभाग का दायित्व मिला है।
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार हमला:बोले- पहले रिजल्ट के लिए करवाया इंतजार, अब नहीं दे रहे नियुक्ति, युवाओं का टूट रहा सब्र का बांध
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार हमला:बोले- पहले रिजल्ट के लिए करवाया इंतजार, अब नहीं दे रहे नियुक्ति, युवाओं का टूट रहा सब्र का बांध हिमाचल प्रदेश में बीते 5 सालों से बहूचर्चित JOA IT पोस्ट कोड 817 की परीक्षा का अंतिम परिणाम प्रदेश की सुक्खू सरकार ने घोषित तो कर दिया है। लेकिन अभी लम्बे इंतजार के बाद आए रिजल्ट के बाद अभी भी युवाओं को नियुक्ति के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अभी तक सरकार चयनित युवाओं को नियुक्ति नहीं दे पाई है। जिस पर अब सियासत गरमाना शुरू हो गयी है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हर विधान सभा सत्र में रुकी हुई भर्तियों को जारी करने का आश्वासन देती है। लेकिन परिणाम निकालने का प्रयास नहीं कर रही है। सरकार बयानबाजी सेल ही काम चलाना चाहती है। लेकिन युवाओं का अब सब्र का बांध टूट रहा है । युवाओं का इंतजार बहुत लंबा हो गया। डेढ़ साल से सिर्फ आश्वासन से चल रही सरकार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डेढ़ साल से सरकार सिर्फ़ आश्वासन के सहारे चल रही है। अब बयानबाजी से काम नहीं चल सकता है। सरकार अब काम करे और लोगों की समस्याओं का हल निकाले। अब प्रदेश के युवाओं को आश्वासन नहीं भर्ती का परिणाम चाहिए। सरकार जल्दी से जल्दी लंबित पड़ी परीक्षाओं के परिणाम निकाले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 5 साल में 5 लाख रोजगार देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस नई भर्तियां निकालना तो दूर, पूर्व भाजपा सरकार में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया को भी पूरा नहीं करवा पाई है। युवा अपनी परीक्षाओं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सरकार जल्द परिणाम जारी करें और नई भर्तियां निकाले। पहले रिजल्ट के लिए करवाया इंतजार, अब नहीं दे रहे नियुक्ति जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं द्वारा बार-बार बनाए दबाव के बाद पोस्ट कोड 817 का रिजल्ट जारी तो कर दिया। लेकिन अभी भी बहुत सारे विभागों में अभी भी नियुक्तियां नहीं दी जा रहीं हैं। डेढ़ महीने से ज़्यादा समय रिजल्ट जारी हुए हो गया लेकिन अभी तक ज्यादातर विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। पहले रिजल्ट के नाम पर युवाओं को डेढ़ साल तक इंतजार करवाया और अब नियुक्ति के नाम पर खेल हो रहा है। इस तरह से सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार जल्दी से जल्दी सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे और लंबित पड़े परीक्षा परिणामों को जारी करे।