पंजाब में आज यानी शनिवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीना सूखा रहा। सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 29 जनवरी को महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना थी, लेकिन आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 24 घंटे बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 5 जनवरी तक पंजाब में बारिश संभव आज पंजाब में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर रहेगा। 2 फरवरी को बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन 3 से 5 फरवरी तक पंजाब के कई इलाकों में मध्यम या हल्की बारिश होने के आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियान- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में आज यानी शनिवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीना सूखा रहा। सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 29 जनवरी को महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना थी, लेकिन आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 24 घंटे बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 5 जनवरी तक पंजाब में बारिश संभव आज पंजाब में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर रहेगा। 2 फरवरी को बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन 3 से 5 फरवरी तक पंजाब के कई इलाकों में मध्यम या हल्की बारिश होने के आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियान- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब के मंत्री की पीएम मोदी से मांग:डा. बलबीर सिंह बोले- किसानों के संकट को सुलझाए, केंद्र का मुकाबला कर रही सरकार
पंजाब के मंत्री की पीएम मोदी से मांग:डा. बलबीर सिंह बोले- किसानों के संकट को सुलझाए, केंद्र का मुकाबला कर रही सरकार पंजाब में धान की फसल की लिफ्टिंग न होने समेत अन्य मुद्दों को लेकर रोड जाम करके बैठे किसानों की समस्या को सुलझाने के लिए अब पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलकदमी करने की मांग की है। सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के संकट को सुलझाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री समेत किसानों, आढ़तियों और शैलर मालिकों के साथ मीटिंग करें। धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने पटियाला के सरहिंद रोड स्थित अनाज मंडी में धान की चल रही खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को बर्बाद करने के लिए चालें चल रही है। इस मौके पर किसानों, आढ़तियों, शैलर मालिकों और मजदूरों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सभी वर्गों की सुरक्षा के लिए केंद्र की चालों का डटकर मुकाबला कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से पंजाब की मंडियों में किसानों द्वारा खरीदे गए धान की लिफ्टिंग में तेजी आई है और अकेले पटियाला जिले की मंडियों से ही 40 फीसदी धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। पंजाब के किसानों से लिया जा रहा बदला मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का बदला लिया जा रहा है। अंबानी-अडानी जैसे बड़े औद्योगिक घरानों को बचाने के लिए पंजाब के किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और शैलर मालिकों को खत्म करने की साजिश रची गई है। पंजाब में नशा आ रहा, केंद्रीय एजेंसियां हाथ पर हाथ धरे बैठी उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे का आदी बनाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से नशीले पदार्थ भेजे जा रहे हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसियां हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। सेहत मंत्री ने पटियाला आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतविंदर सिंह सैनी और अन्य प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग भी की।
लुधियाना में नाबालिग से रेप:फ्रेडशिप कर बनाए शारीरिक संबंध,शादी से पहले पता चली गंदी हरकतें
लुधियाना में नाबालिग से रेप:फ्रेडशिप कर बनाए शारीरिक संबंध,शादी से पहले पता चली गंदी हरकतें पंजाब के लुधियाना में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती के साथ पहले दोस्ती की। उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात चली तो युवक की गंदी हरकतों का किशोरी को पता चला। उसने विवाह से मना किया तो आरोपी ने नशा करके उसे कमरे में लेजाकर रेप किया। कई बार बनाए शारीरिक संबंधी पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता ने कहा कि आरोपी गुरदीप ठाकुर के साथ उसकी फ्रेडशिप थी। उक्त युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों परिवारों में शादी की बातचीत भी शुरू हुई। किशोरी को युवक की कुछ गंदी हरकतों का पता चला। इस कारण उसने उसे इस बारे पूछा। गुस्से में आए युवक ने उससे झगड़ा कर लिया। 6 जून को नशा करके किया दुष्कर्म 6 जून को गुरदीप ने उसे बात करने के बहाने गिल चौक नजदीक एक कमरे में बुलाया। आरोपी ने वहां नशा करके किशोरी के साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी गुरदीप ठाकुर से काफी परेशान हुई। उसने 7 जून को गुरदीप ठाकुर के पिता को फोन कर उसकी सारी हरकत के बारे बताया। परिवार को दी मारने की धमकी आरोपी गुरदीप ठाकुर ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी गुरदीप ठाकुर के खिलाफ IPC धारा 376, 506, 6 पास्को एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।
दाद-दादी की वेशभूषा में बच्चों ने रैंप वॉक किया
दाद-दादी की वेशभूषा में बच्चों ने रैंप वॉक किया लुधियाना| बीसीएम स्कूल फोकल पॉइंट में किंडरगार्डन विभाग द्वारा ग्रेंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने ग्रेंड पेरेंट्स के लिए विभिन्न प्रकार के नृत्य, गीत और कविताएं पेश की गई। बच्चे नाना-नानी, दादी-दादी की वेशभूषा में आए और स्टेज पर रैंप वॉक की। ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का अपने दादा-दादी के प्रति स्नेह और उनसे जुड़े रहने के भावों को दर्शाता है। प्रिंसिपल नीरू कौड़ा ने कार्यक्रम की सराहना की।