शिमला में बाप-बेटे पर गिरा सेब का पेड़:व्यक्ति की मौत, युवक की हालत गंभीर; IGMC में भर्ती

शिमला में बाप-बेटे पर गिरा सेब का पेड़:व्यक्ति की मौत, युवक की हालत गंभीर; IGMC में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक सेब के पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर घायल हो गया है। घटना नारकंडा के एकांतबाड़ी में सुरेश वर्मा के बगीचे में हुई। जब पिता -पुत्र सेब के बगीचे में काम कर रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल निवासी 58 वर्षीय तिल बहादुर और उनके 30 वर्षीय पुत्र कर्ण बहादुर एकांत वाड़ी में सेब के बगीचे में कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक सेब का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन दोनों को ठियोग हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने तील बहादुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कर्ण को इलाज के लिए आई.जी.एम.सी. रेफर कर दिया गया है। ।पुलिस ने बताया कि मृतक तिल बहादुर बेटे के साथ वर्तमान में कंडयाली में हेम चंद के यहां रह रहे थे और उनके बगीचे में काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक सेब के पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर घायल हो गया है। घटना नारकंडा के एकांतबाड़ी में सुरेश वर्मा के बगीचे में हुई। जब पिता -पुत्र सेब के बगीचे में काम कर रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल निवासी 58 वर्षीय तिल बहादुर और उनके 30 वर्षीय पुत्र कर्ण बहादुर एकांत वाड़ी में सेब के बगीचे में कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक सेब का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन दोनों को ठियोग हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने तील बहादुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कर्ण को इलाज के लिए आई.जी.एम.सी. रेफर कर दिया गया है। ।पुलिस ने बताया कि मृतक तिल बहादुर बेटे के साथ वर्तमान में कंडयाली में हेम चंद के यहां रह रहे थे और उनके बगीचे में काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर