सोनीपत में शनिवार को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। दिल्ली से हरियाणा में न्याय मांगने के लिए महिलाओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर दिल्ली की रेप पीड़िता के समर्थन में पैदल रोष प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। यह रैली शहर के एमजी मॉल से शुरू होकर शहर के अलग-अलग से गुजरी। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने सोनीपत के सुभाष चौक पर मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के पोस्टर फूंके। दावा किया जा रहा है कि 2 या 3 फरवरी को दिल्ली में पीड़िता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के आवास से कुछ दूरी पर महिलाएं एमजी मॉल के सामने एकत्रित हुई। उसके बाद हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। महिलाओं की विरोध रैली जीवीएम कॉलेज से लेकर मुरथल अड्डा, बस स्टैंड, गीता भवन और उसके बाद सुभाष चौक पहुंची। मामले में नहीं हो रही सुनवाई पीड़िता की सहेली ने बताया हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में हुए रेप का मामला चल रहा है। आरोप लगाते हुए कहा है कि जुलाई 2023 में उन्होंने महिला के साथ रेप किया था और पिछले दो महीने से कोई भी कार्रवाई केस में नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अपने घर में मुंह पर पट्टी बांधकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन धमकाया जाता है। महिलाओं ने कॉल रिकॉर्ड वाला पोस्टर दिखाते हुए कहा रॉकी मित्तल का पर्सनल नंबर है और वह उन्हें धमकता है और उन्हें पैसों का लालच देता है। पीड़िता की सहेली ने केस जुड़ी हुई पहली विटनेस के द्वारा बदल जाने के मामले को लेकर कहा कि बडौली ने अपनी पावर का प्रयोग किया है और उसके बयान बलवा गए हैं। वहीं रॉकी मित्तल से पैसे मांगने की बात पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर रॉकी मित्तल के पास कोई रिकॉर्डिंग है तो वह सबके सामने क्यों नहीं दिखाते। उनके पास रॉकी मित्तल के कॉल करने का सबूत है। रॉकी मित्तल को चैलेंज करते हुए महिला ने कहा कि एक रिकॉर्डिंग भी दिखा दें। उन्होंने रॉकी मित्तल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे। पीड़िता को मिल रही धमकियां उन्होंने कहा मोहनलाल बड़ौली क्यों मुंह पर पट्टी बांधकर बैठे हैं। हम भी सच्चे हैं, हम भी सड़कों पर आए हैं। जब यह मामला वायरल हुआ तो पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। उसके परिवार वालों ने भी उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद वह उनके पास रहने लगी थी। महिला का कहना है कि पीड़िता को इतना डराया धमकाया जा रहा है कि वह छिपती हुई फिर रही है। वहीं उन्होंने मामले से जुड़ी हुई पहली गवाह पर टिप्पणी करते कहा हर कोई प्रमुख गवाह जैसा बेईमान नहीं है। जो पैसों में फिसल जाए। रॉकी मित्तल बारे में बोलते हुए कहा वे कितना भी पैसा क्यों ना रख दे, इतनी भी धमकी क्यों ना दे, हम दिल्ली की महिलाएं डरने वाली नहीं है। सोनीपत के दो कांग्रेस नेता कर रहे समर्थन महिला ने खुलासा करते हुए कहा है कि महिला रेप मामले सोनीपत के दो कांग्रेस के बड़े नेताओं का उन्हें सहयोग मिल रहा है और वह उन्हें न्याय दिलाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि अभी दिल्ली की एक बेटी को न्याय दिलाने में मदद करें। हालांकि महिला ने दोनों कांग्रेस से नेताओं के नाम में अभी उजागर नहीं किए हैं। लेकिन उन्होंने यह दवा जरूर किया है कि समय आने पर जल्दी ही उनका नाम भी बताया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के कुछ अच्छे लोग भी हैं जो अपने कर्म को गुप्त रखना चाहते हैं। रेप पीड़िता का हम जैसी महिलाओं की तरह ही कांग्रेस के लोग भी साथ दे रहे हैं। मोहनलाल बड़ोली की फांसी की मांग महिलाओं का कहना है कि हमें मामले में फैसला नहीं बल्कि इंसाफ चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की फांसी की भी मांग की गई है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला ने बताया कि नौकरी के तहत ऐसे लोग हरियाणा में है। लोग उन्हें अपना नेता बना रहे हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए। अन्य महिलाओं को भी कैमरे के सामने लेकर आएंगे महिला ने मोहनलाल बड़ौली के खिलाफ अन्य महिलाओं को भी कैमरे के सामने लाने का दावा किया है। प्रदर्शन करने वाली महिला का यह भी कहना है कि आने 2 से 4 दिन के भीतर मोहनलाल बड़ौली के खिलाफ और लड़कियां भी लेकरआएंगी। जिनके साथ मोहनलाल बड़ौली ने गलत किया है। वे लड़कियां उनकी पावर के कारण अभी चुप बैठी हुई है।
गोवा में हुए मामले को लेकर भी उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ सामने आएगा और मामले में जो भी लड़कियां सामने आएंगी। उन सब का साथ दिया जाएगा। अब मोहनलाल बडोली और रॉकी मित्तल के खिलाफ दिल्ली की महिलाएं एकत्रित होकर सड़कों पर उतर रही है। प्रतिदिन में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी
महिला ने कहा कि मोहनलाल बडोली के खिलाफ दिल्ली में दो या 3 फरवरी को दिल्ली में पीड़िता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी और नए खुलासे भी करेंगें। प्रदर्शन कर रही महिला का कहना है कि उन्हें भी लगातार मिल रही धमकियों के चलते उनके घरों के नीचे भी हरियाणा नंबर की गाड़ियां पहुंचनी शुरू हो गई थी। 4 दिन पहले भी कसौली गई थी। महिला ने कहा है कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है कि वह अपने केस के बारे में जानकारी पूछ सकते हैं कि कहां तक उनका मामला पहुंचा है। यहां तक की कसौली पुलिस उनसे नहीं मिली। कसौली पुलिस को हम पूरी तरह से साथ देने के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर साथ नहीं देगी तो हमें इस प्रकार सड़क पर उतरकर न्याय मांगना पड़ेगा। आरोप लगाते हुए कहा है कि 2 महीने से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। सोनीपत में शनिवार को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। दिल्ली से हरियाणा में न्याय मांगने के लिए महिलाओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर दिल्ली की रेप पीड़िता के समर्थन में पैदल रोष प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। यह रैली शहर के एमजी मॉल से शुरू होकर शहर के अलग-अलग से गुजरी। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने सोनीपत के सुभाष चौक पर मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के पोस्टर फूंके। दावा किया जा रहा है कि 2 या 3 फरवरी को दिल्ली में पीड़िता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के आवास से कुछ दूरी पर महिलाएं एमजी मॉल के सामने एकत्रित हुई। उसके बाद हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। महिलाओं की विरोध रैली जीवीएम कॉलेज से लेकर मुरथल अड्डा, बस स्टैंड, गीता भवन और उसके बाद सुभाष चौक पहुंची। मामले में नहीं हो रही सुनवाई पीड़िता की सहेली ने बताया हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में हुए रेप का मामला चल रहा है। आरोप लगाते हुए कहा है कि जुलाई 2023 में उन्होंने महिला के साथ रेप किया था और पिछले दो महीने से कोई भी कार्रवाई केस में नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अपने घर में मुंह पर पट्टी बांधकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन धमकाया जाता है। महिलाओं ने कॉल रिकॉर्ड वाला पोस्टर दिखाते हुए कहा रॉकी मित्तल का पर्सनल नंबर है और वह उन्हें धमकता है और उन्हें पैसों का लालच देता है। पीड़िता की सहेली ने केस जुड़ी हुई पहली विटनेस के द्वारा बदल जाने के मामले को लेकर कहा कि बडौली ने अपनी पावर का प्रयोग किया है और उसके बयान बलवा गए हैं। वहीं रॉकी मित्तल से पैसे मांगने की बात पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर रॉकी मित्तल के पास कोई रिकॉर्डिंग है तो वह सबके सामने क्यों नहीं दिखाते। उनके पास रॉकी मित्तल के कॉल करने का सबूत है। रॉकी मित्तल को चैलेंज करते हुए महिला ने कहा कि एक रिकॉर्डिंग भी दिखा दें। उन्होंने रॉकी मित्तल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे। पीड़िता को मिल रही धमकियां उन्होंने कहा मोहनलाल बड़ौली क्यों मुंह पर पट्टी बांधकर बैठे हैं। हम भी सच्चे हैं, हम भी सड़कों पर आए हैं। जब यह मामला वायरल हुआ तो पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। उसके परिवार वालों ने भी उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद वह उनके पास रहने लगी थी। महिला का कहना है कि पीड़िता को इतना डराया धमकाया जा रहा है कि वह छिपती हुई फिर रही है। वहीं उन्होंने मामले से जुड़ी हुई पहली गवाह पर टिप्पणी करते कहा हर कोई प्रमुख गवाह जैसा बेईमान नहीं है। जो पैसों में फिसल जाए। रॉकी मित्तल बारे में बोलते हुए कहा वे कितना भी पैसा क्यों ना रख दे, इतनी भी धमकी क्यों ना दे, हम दिल्ली की महिलाएं डरने वाली नहीं है। सोनीपत के दो कांग्रेस नेता कर रहे समर्थन महिला ने खुलासा करते हुए कहा है कि महिला रेप मामले सोनीपत के दो कांग्रेस के बड़े नेताओं का उन्हें सहयोग मिल रहा है और वह उन्हें न्याय दिलाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि अभी दिल्ली की एक बेटी को न्याय दिलाने में मदद करें। हालांकि महिला ने दोनों कांग्रेस से नेताओं के नाम में अभी उजागर नहीं किए हैं। लेकिन उन्होंने यह दवा जरूर किया है कि समय आने पर जल्दी ही उनका नाम भी बताया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के कुछ अच्छे लोग भी हैं जो अपने कर्म को गुप्त रखना चाहते हैं। रेप पीड़िता का हम जैसी महिलाओं की तरह ही कांग्रेस के लोग भी साथ दे रहे हैं। मोहनलाल बड़ोली की फांसी की मांग महिलाओं का कहना है कि हमें मामले में फैसला नहीं बल्कि इंसाफ चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की फांसी की भी मांग की गई है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला ने बताया कि नौकरी के तहत ऐसे लोग हरियाणा में है। लोग उन्हें अपना नेता बना रहे हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए। अन्य महिलाओं को भी कैमरे के सामने लेकर आएंगे महिला ने मोहनलाल बड़ौली के खिलाफ अन्य महिलाओं को भी कैमरे के सामने लाने का दावा किया है। प्रदर्शन करने वाली महिला का यह भी कहना है कि आने 2 से 4 दिन के भीतर मोहनलाल बड़ौली के खिलाफ और लड़कियां भी लेकरआएंगी। जिनके साथ मोहनलाल बड़ौली ने गलत किया है। वे लड़कियां उनकी पावर के कारण अभी चुप बैठी हुई है।
गोवा में हुए मामले को लेकर भी उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ सामने आएगा और मामले में जो भी लड़कियां सामने आएंगी। उन सब का साथ दिया जाएगा। अब मोहनलाल बडोली और रॉकी मित्तल के खिलाफ दिल्ली की महिलाएं एकत्रित होकर सड़कों पर उतर रही है। प्रतिदिन में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी
महिला ने कहा कि मोहनलाल बडोली के खिलाफ दिल्ली में दो या 3 फरवरी को दिल्ली में पीड़िता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी और नए खुलासे भी करेंगें। प्रदर्शन कर रही महिला का कहना है कि उन्हें भी लगातार मिल रही धमकियों के चलते उनके घरों के नीचे भी हरियाणा नंबर की गाड़ियां पहुंचनी शुरू हो गई थी। 4 दिन पहले भी कसौली गई थी। महिला ने कहा है कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है कि वह अपने केस के बारे में जानकारी पूछ सकते हैं कि कहां तक उनका मामला पहुंचा है। यहां तक की कसौली पुलिस उनसे नहीं मिली। कसौली पुलिस को हम पूरी तरह से साथ देने के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर साथ नहीं देगी तो हमें इस प्रकार सड़क पर उतरकर न्याय मांगना पड़ेगा। आरोप लगाते हुए कहा है कि 2 महीने से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर