पंजाब के अमृतसर में 26 जनवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले में आज भाजपा द्वारा गठित 6 सदस्यों का शिष्टमंडल पहुंच रहा है। ये शिष्टमंडल मौके पर जाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भाजपा नेतृत्व को सौंपेगा। वहीं, जिला प्रशासन ने भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की घोषणा की है। एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने बताया कि शहर में स्थित अन्य महान हस्तियों की मूर्तियों को भी कवर किया जाएगा और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मूर्तियों के आसपास बेहतर लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि किसी को भी महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनाई कमेटी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से 6 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इस घटना की जांच करके निम्न सदस्य अपनी रिपोर्ट भाजपा नेतृत्व को सौंपने वाले हैं- विदेशी साजिश का शक पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे विदेशी साजिश सामने आ रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के लिंक दुबई से जुड़े हैं। दुबई में उसका ब्रेनवॉश किया गया और उसे पंजाब माहौल खराब करने के लिए भेजा गया था। एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आकाशदीप से एक फोन बरामद किया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट से सामने आएगा कि आरोपी किस-किस से बात करता था। वहीं, आरोपी से संबंधित सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। पंजाब के अमृतसर में 26 जनवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले में आज भाजपा द्वारा गठित 6 सदस्यों का शिष्टमंडल पहुंच रहा है। ये शिष्टमंडल मौके पर जाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भाजपा नेतृत्व को सौंपेगा। वहीं, जिला प्रशासन ने भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की घोषणा की है। एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने बताया कि शहर में स्थित अन्य महान हस्तियों की मूर्तियों को भी कवर किया जाएगा और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मूर्तियों के आसपास बेहतर लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि किसी को भी महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनाई कमेटी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से 6 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इस घटना की जांच करके निम्न सदस्य अपनी रिपोर्ट भाजपा नेतृत्व को सौंपने वाले हैं- विदेशी साजिश का शक पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे विदेशी साजिश सामने आ रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी के लिंक दुबई से जुड़े हैं। दुबई में उसका ब्रेनवॉश किया गया और उसे पंजाब माहौल खराब करने के लिए भेजा गया था। एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आकाशदीप से एक फोन बरामद किया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट से सामने आएगा कि आरोपी किस-किस से बात करता था। वहीं, आरोपी से संबंधित सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
बठिंडा के लेलेवाला में काम रोकने पहुंचे किसान:गांव पुलिस छावनी में तब्दील, गुरुद्वारा साहिब के बाहर दिया धरना
बठिंडा के लेलेवाला में काम रोकने पहुंचे किसान:गांव पुलिस छावनी में तब्दील, गुरुद्वारा साहिब के बाहर दिया धरना पंजाब के बठिंडा जिले के गांव लेलेवाला मुआवजा नहीं देने पर गैस पाइप लाइन का काम बंद करवाने जा रहे बड़ी तादाद में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेतृत्व में सुबह गांव के गुरुद्वारा साहिब के सामने धरना लगा दिया। किसानों के आगे बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी। बठिंडा अलावा दूसरे जिलों से 1000 के करीब पुलिस जवान पहुंचे थे। जब किसानों को पता चला कि पाइप लाइन का काम बंद है, तो किसानों ने कूच करने का फैसला टाल दिया। 13 दिसंबर तक काम रहेगा बंद वहीं शाम के समय प्रशासन के साथ हुई किसान यूनियन की बैठक में सहमति बनी। इसमें फैसला लिया गया कि 13 दिसंबर तक कंपनी गैस पाइप लाइन पर काम बंद रखेगी और उस दिन फिर से बैठक होगी। बैठक में पूर्व में हुए समझौते को लागू करने, पुलिस और प्रशासन द्वारा किसानों के वाहनों और सामान की तोड़फोड़ के मुआवजे और पुलिस केस वापस लेने पर चर्चा हुई। इसके अलावा जिन किसानों को पहले कम मुआवजा दिया गया है, उनके मामलों को कंपनी कोर्ट में भेज सकती है। बैठक में ये रहे मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा 13 दिसंबर को कानूनी विशेषज्ञों की राय के बाद देखा जाएगा। इस सहमति की घोषणा बठिंडा के एडीसी ने मंच से की। बैठक में बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी, गैस पाइपलाइन के उच्च अधिकारी, कानूनी विशेषज्ञ और किसान संगठनों के नेता शामिल थे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहा और सीनियर उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके ने किसानों से अपील की, कि अगर गैस पाइपलाइन कंपनी या प्रशासन वायदे के खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो किसान अगले संघर्ष के लिए तैयार रहें। वहीं चल रहे मोर्चे को 13 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बैठक में पूर्व में हुए समझौते को पूरी तरह लागू करने, पुलिस और प्रशासन द्वारा किसानों के वाहनों और सामान की तोड़फोड़ के मुआवजे और पुलिस केस वापस लेने पर चर्चा होगी।
पंजाब में AAP के 4 उम्मीदवारों की घोषणा:गिद्दड़बाहा से पूर्व अकाली नेता को टिकट, होशियारपुर से चब्बेवाल लड़ेंगे
पंजाब में AAP के 4 उम्मीदवारों की घोषणा:गिद्दड़बाहा से पूर्व अकाली नेता को टिकट, होशियारपुर से चब्बेवाल लड़ेंगे पंजाब की चार सीटों पर उप-चुनावों की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लिस्ट के अनुसार डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दी गई है। बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दिया है। संगरूर से सांसद और बरनाला से पूर्व आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के करीबी हैं।
हरिंदर सिंह धालीवाल बरनाला जिले के गांव छीनीवाल से हैं। उनका परिवार किसान परिवार है और उनके पिता पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मीत हेयर और हरिंदर सिंह स्कूल के समय से दोस्त हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट… लोकसभा चुनाव के बाद से खाली हैं ये सीटें
पंजाब की चारों सीटों के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा भी दे दिया है। बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से सांसद हैं। वहीं, गिद्दड़बाहा से विधायक रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब लुधियाना से सांसद हैं। उधर, राजकुमार चब्बेवाल चब्बेवाल विधानसभा से विधायक थे। अब वह होशियारपुर से सांसद चुन लिए गए हैं। वहीं, डेरा बाबा नानक से विधायक रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा अब गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं। 4 हलकों में 6.96 लाख लोग करेंगे मतदान
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 10 अक्टूबर तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 6,96,316 है। इनमें कुल 831 मतदान केंद्र बनाए जांएगे। डेरा बाबा नानक में 1,93,268 मतदाता हैं। यहां 241 मतदान केंद्र हैं। चब्बेवाल (SC) में मतदाताओं की संख्या 1,59,254 है। यहां 205 मतदान केंद्र होंगे। गिद्दड़बाहा में कुल मतदाताओं की संख्या 1,66,489 है। यहां 173 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बरनाला में 1,77,305 मतदाता हैं। यहां 212 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
पंजाब में 3 हजार बसें बंद का दूसरा दिन:संगरूर में CM आवास का घेराव करेंगे कर्मचारी, 3 दिन की हड़ताल का है ऐलान
पंजाब में 3 हजार बसें बंद का दूसरा दिन:संगरूर में CM आवास का घेराव करेंगे कर्मचारी, 3 दिन की हड़ताल का है ऐलान पंजाब में सरकारी बसें के ड्राइवर कंडक्टरों सहित अन्य मुलाजिमों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। कल यानी सोमवार को करीब 3 हजार से ज्यादा सरकारी पंजाब रोडवेज, PRTC और पनबस की बस बंद रही। जिससे करीब लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उक्त बंद से सरकार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आज उनकी हड़ताल का दूसरा दिन है। पंजाब के संगरूर में आज कर्मचारियों द्वारा सीएम आवास को घेरा जाएगा। इसे लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्राइवेट बसों पर निर्भर रहेंगे यात्री पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज बसों के कर्मचारी 6 जनवरी से 8 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों ने भी इन्हें समर्थन दे दिया है। इससे यात्रियों को प्राइवेट बसों पर निर्भर रहना पड़ेगा। हड़ताली कर्मचारी उन्हें पक्का करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पिछले महीने सभी मंत्रियों को मांग पत्र भी सौंपे थे। इसके बावजूद उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके उलट पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल वहां की सरकारें कर्मचारियों को 2 साल बाद परमानेंट कर रही हैं। मगर पंजाब सरकार उमा देवी फैसले का बहाना बनाकर पंजाब के कर्मचारियों का शोषण कर रही है। पिछले साल 1 जुलाई को मुख्यमंत्री से हुई थी मुलाकात हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई 2024 को यूनियन के साथ बैठक के बाद विभाग को एक दिन के भीतर मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए थे। साथ में कहा गया था कि परिवहन विभाग के लिए अलग से नीति बनाई जाए। मगर, अभी तक हर बैठक में अधिकारियों द्वारा मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए अलग से नीति बनाने की बजाय 10 साल पुरानी नीति के तहत टेस्ट जैसी शर्तें रख शोषण किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने वादा किया था कि सरकार बनते ही ठेकेदार प्रथा को खत्म कर देंगे। मगर, 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी कर्मचारियों के लिए कोई समाधान नहीं हुआ है, जिसके विरोध में यूनियन ने धरना-प्रदर्शन किया है।