लुधियाना के जगराओं कस्बे में तीन युवकों ने किराना व्यापारी के बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की। डीएसपी कार्यालय के सामने तहसील रोड पर स्थित किराना व्यापारी सागर चंद जगपाल गोयल के बेटे अमन गोयल पर शनिवार देर रात हमला हुआ। घटना झांसी रानी चौक के पास हुई, जहां मामूली बात पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने न केवल अमन की कार में तोड़फोड़ की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। घटना शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर हुई घायल अमन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हीराबाग की गली नंबर तीन स्थित उसके घर भेज दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर हुई, जहां 24 घंटे पुलिस चेक पोस्ट रहती है। घटना के समय आसपास के लोगों में दहशत का माहौल था और कोई भी हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। अमन के दोस्त रजनीश बंसल के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब अमन अपनी कार को शहीद भगत सिंह नगर के कोने से पानी की टंकी के सामने मोड़ रहा था। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने बेसबॉल के डंडों से कार में तोड़फोड़ की और कार व मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर अमन की पिटाई कर दी। पुलिस आज बयान दर्ज करने के बाद जांच करेगी सिटी पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो भी उपलब्ध है और रविवार सुबह बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले जगराओं में चांगी नंबर 5 के पास एक बाउंसर की कार को घेरकर हमला किया गया था। इस दौरान बदमाशों ने कार के एक तरफ के सभी शीशे तोड़ दिए थे। अब फिर से एक कार का शीशा टूटने के बाद पुलिस चेक पोस्ट पर हंगामा होने की बात सामने आई है। लुधियाना के जगराओं कस्बे में तीन युवकों ने किराना व्यापारी के बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की। डीएसपी कार्यालय के सामने तहसील रोड पर स्थित किराना व्यापारी सागर चंद जगपाल गोयल के बेटे अमन गोयल पर शनिवार देर रात हमला हुआ। घटना झांसी रानी चौक के पास हुई, जहां मामूली बात पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने न केवल अमन की कार में तोड़फोड़ की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। घटना शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर हुई घायल अमन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हीराबाग की गली नंबर तीन स्थित उसके घर भेज दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर हुई, जहां 24 घंटे पुलिस चेक पोस्ट रहती है। घटना के समय आसपास के लोगों में दहशत का माहौल था और कोई भी हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। अमन के दोस्त रजनीश बंसल के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब अमन अपनी कार को शहीद भगत सिंह नगर के कोने से पानी की टंकी के सामने मोड़ रहा था। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने बेसबॉल के डंडों से कार में तोड़फोड़ की और कार व मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर अमन की पिटाई कर दी। पुलिस आज बयान दर्ज करने के बाद जांच करेगी सिटी पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो भी उपलब्ध है और रविवार सुबह बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले जगराओं में चांगी नंबर 5 के पास एक बाउंसर की कार को घेरकर हमला किया गया था। इस दौरान बदमाशों ने कार के एक तरफ के सभी शीशे तोड़ दिए थे। अब फिर से एक कार का शीशा टूटने के बाद पुलिस चेक पोस्ट पर हंगामा होने की बात सामने आई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
खन्ना में बाइक के आगे आया कुत्ता, एक की मौत:दूसरा घायल, बाइक दीवार से टकराई, बच्चों को छोड़कर लौट रहा था
खन्ना में बाइक के आगे आया कुत्ता, एक की मौत:दूसरा घायल, बाइक दीवार से टकराई, बच्चों को छोड़कर लौट रहा था खन्ना में बाइक के आगे कुत्ता आने से बाइक बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बिरजू पासवान (35) निवासी बिहार हाल निवासी गांव बरवाली (फतेहगढ़ साहिब) के तौर पर हुई। हादसे में घायल गोलू (18) निवासी बरवाली खन्ना सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बिरजू पासवान जोकि बरवाली के एक जमींदार के पास कई सालों से काम करता था। वह खेती बाड़ी के काम करने के साथ साथ ड्राइवरी भी करता था। पिछली रात बिरजू बाइक पर अपने बेटा-बेटी को छोड़ने खन्ना के राहौण में अपने रिश्तेदारों के पास आया था। बिरजू पासवान का सिर दीवार में लगा
बिरजू के साथ गोलू था। दोनों वापस बाइक पर बरवाली को जा रहे थे। रास्ते में धुंध होने के चलते पहले की विजिबिल्टी कम थी। इसी बीच बाइक के आगे कुत्ता आ गया तो बाइक बेकाबू हो गई। सीधे एक घर की दीवार से टकरा गई। बिरजू पासवान का सिर दीवार में लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिटी थाना 1 के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया।
पटियाला में युवती का मर्डर:अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से किया हमला, मां विधवा, नौकरी कर चलाती थी घर
पटियाला में युवती का मर्डर:अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से किया हमला, मां विधवा, नौकरी कर चलाती थी घर पटियाला के नाभा इलाके में 25 साल की लड़की की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या देर रात हुई, जिसके बाद पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हत्या की शिकार लड़की का नाम अनु है, जिसकी उम्र 25 साल है और वह प्राइवेट नौकरी करती थी। विधवा मां के साथ अकेली रहती थी लड़की जानकारी के मुताबिक, लड़की अपनी मां के साथ रहती थी। बुधवार रात वह किसी रिश्तेदार के घर गई थी। उसी दौरान यह हत्या हुई।
पंजाब-चंडीगढ़ में अब शुष्क रहेगा मौसम, बारिश के आसार कम:चमकेगा सूरज; तापमान एक बार फिर 38 पार हुआ, और बढ़ेगा पारा
पंजाब-चंडीगढ़ में अब शुष्क रहेगा मौसम, बारिश के आसार कम:चमकेगा सूरज; तापमान एक बार फिर 38 पार हुआ, और बढ़ेगा पारा पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। आज शनिवार अधिकतर इलाकों में धूप खिलेगी। जिससे तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, लेकिन नमी में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में अब ऐसा ही मौसम रहेगा और शहरों का तापमान 36 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। अलर्ट के बावजूद शुक्रवार पंजाब में बारिश रिपोर्ट नहीं हुई। कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। मोहाली में 1 मिमी और चंडीगढ़ में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पंजाब के औसतन तापमान में 1.1 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 2.1 डिग्री की कमी देखन को मिली। लेकिन फरीदकोट का तापमान बढ़कर 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में 25, चंडीगढ़ में 22 फीसदी कम बारिश पंजाब और चंडीगढ़ में इस साल मानसून काफी सुस्त हा है। पंजाब में जहां 25 फीसदी कम बारिश हुई है, वहीं चंडीगढ़ में 22 फीसदी कम बादल बरसे हैं। पंजाब में 1 जून से 13 सितंबर तक 408 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि इस साल मात्र 305 मिमी ही बारिश हुई है। पंजाब के लिए ये चिंता का विषय है। मौसम विभाग ने भी पंजाब को रेड जोन में रखा है। इसी तरह चंडीगढ़ में समान्यता इन दिनों में 804.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल सीजन में मात्र 623.8 मिमी ही बादल बरसे हैं। चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- शुक्रवार शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शुक्रवार का तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- शुक्रवार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शुक्रवार शाम का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- शुक्रवार शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।