हरियाणा के नारनौल में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर परिजन अड़े रहे। उन्होंनें अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया है। लेकिन थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजन मान गए और करीब 2 घंटे के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। शनिवार को शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी में महेश नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आज उसका पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाए। आपराधिक प्रवृत्ति का था मृतक मृतक महेश आपराधिक प्रवृत्ति का था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास व लूटपाट जैसे 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी प्रवीण भी महेश के अत्याचारों से काफी परेशान हो चुका था। दो दिन पहले ही उसकी मृतक के साथ लड़ाई हुई थी। ये है पूरा मामला पुरानी मंडी में शादी समारोह के दौरान महेश उर्फ हफ्ता-25 कुछ युवकों के साथ ताश खेल रहा था। इस दौरान आपस में कुछ बहस हो गई और बहस झगड़े में बदल गई। इस दौरान पुरानी मंडी निवासी एक युवक प्रवीण ने महेश को चाकू मार दिया और फरार हो गया। इसके बाद महेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी हो चुका गिरफ्तार शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उस पर कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हरियाणा के नारनौल में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर परिजन अड़े रहे। उन्होंनें अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया है। लेकिन थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजन मान गए और करीब 2 घंटे के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। शनिवार को शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी में महेश नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आज उसका पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाए। आपराधिक प्रवृत्ति का था मृतक मृतक महेश आपराधिक प्रवृत्ति का था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास व लूटपाट जैसे 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी प्रवीण भी महेश के अत्याचारों से काफी परेशान हो चुका था। दो दिन पहले ही उसकी मृतक के साथ लड़ाई हुई थी। ये है पूरा मामला पुरानी मंडी में शादी समारोह के दौरान महेश उर्फ हफ्ता-25 कुछ युवकों के साथ ताश खेल रहा था। इस दौरान आपस में कुछ बहस हो गई और बहस झगड़े में बदल गई। इस दौरान पुरानी मंडी निवासी एक युवक प्रवीण ने महेश को चाकू मार दिया और फरार हो गया। इसके बाद महेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी हो चुका गिरफ्तार शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उस पर कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा की यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी RSS नेता की चेयर:महाराष्ट्र के निवासी थे दत्तोपंत ठेंगड़ी, संघ नेता इंद्रेश कुमार करेंगे पीठ की स्थापना
हरियाणा की यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी RSS नेता की चेयर:महाराष्ट्र के निवासी थे दत्तोपंत ठेंगड़ी, संघ नेता इंद्रेश कुमार करेंगे पीठ की स्थापना हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रेरणास्रोत पीठ की स्थापना की जाएगी। यह स्थापना विश्वविद्यालय (जीजेयू) में डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय की पहली मंजिल पर की जाएगी। इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी के साथ-साथ विश्वविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आरएसएस के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता होंगे। दत्तोपंत ठेंगड़ी महाराष्ट्र के निवासी थे और बचपन से ही आरएसएस से जुड़े थे। वे संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक माधवराव गोलवलकर से प्रभावित थे। जीजेयू में आज होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी के सिद्धांत मानव कल्याण में बहुत उपयोगी हैं और ये सिद्धांत 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। महाराष्ट्र में जन्मे और RSS के प्रचारक रहे महाराष्ट्र के वर्धा जिले के आर्वी में 1920 में जन्मे दत्तोपंत ठेंगड़ी महज 12 साल की उम्र में महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन में शामिल हो गए थे। ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ (1955), भारतीय किसान संघ (1979), सामाजिक समरसता मंच (1983) और स्वदेशी जागरण मंच (1991) जैसे कई संगठनों की स्थापना की। ये सभी संगठन आज अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। दत्तोपंत ठेंगड़ी की सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर इतनी गहरी नजर थी कि उनके आख्यान भविष्य की राह दिखाते थे। छात्रों को संबोधित करेंगे इंद्रेश कुमार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्री दत्तोपंत ठेंगड़ी के नाम पर प्रेरणास्रोत पीठ की स्थापना के दौरान विश्वविद्यालय में विकसित भारत-2047 विषय पर समारोह एवं व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता होंगे।
फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली का विरोध:ग्रामीणों ने पुरानी मांगों को लेकर हंगामा किया; खरी-खोटी सुनाई
फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली का विरोध:ग्रामीणों ने पुरानी मांगों को लेकर हंगामा किया; खरी-खोटी सुनाई फतेहाबाद की टोहाना विधानसभा के चंद्रावल गांव में आज भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली की जनसभा में किसानों ने जमकर हंगामा किया। बबली ने उन्हें माइक थमाया तो उन्होंने गांव की समस्याएं उठाईं, जो पंचायत मंत्री रहते हुए गांव में बबली पूरी नहीं करवा पाए। जानकारी के मुताबिक, टोहाना से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली आज भूना खंड के चंद्रावल गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जहां सामान्य चौपाल में उनकी जनसभा चल रही थी। इस दौरान किसान रामस्वरूप, जितेंद्र, सतपाल के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गांव की समस्याओं और किसानों की पुरानी मांगों को लेकर वहां हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख देवेंद्र बबली ने किसानों को माइक भिजवाया तो उन्होंने काफी खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद सभा को वहीं बंद कर बबली आगे के लिए रवाना हो गए। लोगों ने बताया कि गांव में जिम बनाने और लाइब्रेरी शुरू करने की घोषणा बतौर मंत्री बबली ने की थी। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी यह मांगें पूरी नहीं हुई। वे इसके लिए बबली के कार्यालय तक भी गए थे। गांव में खेत के पानी के मोगों का लेवल भी सही नहीं थे, इसको लेकर भी वे कई बार मांग उठा चुके थे। साथ ही किसान आंदोलन को लेकर किसानों की जो मांगें थी, उसको लेकर भी विरोध जताया गया था।
भिवानी में हत्यारे को उम्रकैद की सजा:व्यक्ति को जिंदा जला दिया था, 75 मामले हैं दर्ज, 13 हजार रुपए का जुर्माना लगा
भिवानी में हत्यारे को उम्रकैद की सजा:व्यक्ति को जिंदा जला दिया था, 75 मामले हैं दर्ज, 13 हजार रुपए का जुर्माना लगा हरियाणा के भिवानी गांव हेतमपुरा में एक व्यक्ति की आग लगाकर हत्या करने के मामले में मंगलवार शाम को भिवानी कोर्ट द्वारा कुख्यात इनामी बदमाश विनोद मिताथल को उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी को 13,000 रुपए जुर्माने की भी सजा सुनाई है। भिवानी के सदर थाना में दर्ज मामले के अनुसार वर्ष 2016 में राजू नामक व्यक्ति ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 7 मई 2016 सुबह करीब 6:00 उसे गांव हेतमपुरा व लहलाना के बीच सड़क के पास खेत में एक आदमी की जली हुई अवस्था में लाश पड़ी हुई दिखाई दी। आरोपी द्वारा व्यक्ति की हत्या कर लाश को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से आग लगाकर जलाया गया था। पुलिस द्वारा छानबीन करने पर मृतक की पहचान गांव पुर निवासी नवीन के रूप में हुई थी। मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार की भिवानी कोर्ट ने गांव मिताथल निवासी विनोद को दोषी करार देते हुए धारा 302 के तहत उम्र कैद की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। तलाश को खुर्द-बुर्द करने पर धारा 201 के तहत 05 वर्ष की सजा व तीन हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। दर्ज है 75 मामले हरियाणा- राजस्थान में कुख्यात बदमाश विनोद पर दर्ज है 75 मामले आरोपी विनोद मिताथल पर संगीन धाराओं के तहत जिला भिवानी, सोनीपत,चरखी दादरी, हिसार, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, झज्जर,रोहतक नारनौल, जींद व राजस्थान में कुल 75 मामले दर्ज हैं।