हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज और कल विधायक प्राथमिकता को लेकर मीटिंग लेंगे। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के बजट निर्धारण के लिए सभी विधायकों की प्राथमिकताएं उनसे पूछी जाएगी। मगर भाजपा विधायक दल मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा बुलाई विधायक प्राथमिकता मीटिंग के बहिष्कार का फैसला लिया है। जाहिर है कि 2 दिन चलने वाली विधायक प्राथमिकता मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी के 28 विधायक शामिल नहीं होंगे। BJP विधायकों को प्रताड़ित किया जा रहा: जयराम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दो सालों में भारतीय जनता पार्टी विधायकों द्वारा बताए गए किसी भी काम को सुक्खू सरकार ने प्राथमिकता नहीं दी है। उल्टा सरकार ने भाजपा विधायकों को विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, प्राथमिकता बैठक में भाजपा विधायक अपने काम बताते हैं, लेकिन सरकार उन्हें बिल्कुल भी प्राथमिकता नहीं देती है। चुने हुए विधायकों के बजाय जनता द्वारा नकारे और हारे हुए कांग्रेस नेताओं को तवज्जो दी जा रही है। ऐसे में बीजेपी विधायकों के बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। इसे देखते हुए बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। आज 7 जिलों के विधायक मीटिंग को बुलाए आज की मीटिंग का पहला सेशन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे चलेगा। इसमें कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिला के विधायक शामिल होंगे। दूसरे सेशन में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सोलन, चंबा, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिले के विधायक अपनी-अपनी प्राथमिकताएं सरकार को बताएंगे। कल इन जिलों के विधायकों की प्राथमिकताएं पूछेंगे CM सुक्खू कल सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक शिमला और मंडी जिलों के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री मीटिंग करेंगे। दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों से मुख्यमंत्री सुक्खू प्राथमिकताएं पूछेंगे। इन बैठकों में वार्षिक बजट 2025-26 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज और कल विधायक प्राथमिकता को लेकर मीटिंग लेंगे। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के बजट निर्धारण के लिए सभी विधायकों की प्राथमिकताएं उनसे पूछी जाएगी। मगर भाजपा विधायक दल मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा बुलाई विधायक प्राथमिकता मीटिंग के बहिष्कार का फैसला लिया है। जाहिर है कि 2 दिन चलने वाली विधायक प्राथमिकता मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी के 28 विधायक शामिल नहीं होंगे। BJP विधायकों को प्रताड़ित किया जा रहा: जयराम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दो सालों में भारतीय जनता पार्टी विधायकों द्वारा बताए गए किसी भी काम को सुक्खू सरकार ने प्राथमिकता नहीं दी है। उल्टा सरकार ने भाजपा विधायकों को विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, प्राथमिकता बैठक में भाजपा विधायक अपने काम बताते हैं, लेकिन सरकार उन्हें बिल्कुल भी प्राथमिकता नहीं देती है। चुने हुए विधायकों के बजाय जनता द्वारा नकारे और हारे हुए कांग्रेस नेताओं को तवज्जो दी जा रही है। ऐसे में बीजेपी विधायकों के बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। इसे देखते हुए बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। आज 7 जिलों के विधायक मीटिंग को बुलाए आज की मीटिंग का पहला सेशन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे चलेगा। इसमें कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिला के विधायक शामिल होंगे। दूसरे सेशन में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सोलन, चंबा, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिले के विधायक अपनी-अपनी प्राथमिकताएं सरकार को बताएंगे। कल इन जिलों के विधायकों की प्राथमिकताएं पूछेंगे CM सुक्खू कल सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक शिमला और मंडी जिलों के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री मीटिंग करेंगे। दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों से मुख्यमंत्री सुक्खू प्राथमिकताएं पूछेंगे। इन बैठकों में वार्षिक बजट 2025-26 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
अनुराग ठाकुर बोले- 100% रोजगार की गारंटी है अग्निवीर स्कीम:सेना को युवा करने के लिए बनाई; चार साल बाद मिलेंगे 25 से 30 लाख
अनुराग ठाकुर बोले- 100% रोजगार की गारंटी है अग्निवीर स्कीम:सेना को युवा करने के लिए बनाई; चार साल बाद मिलेंगे 25 से 30 लाख केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए- अग्निवीर योजना को 100 फीसदी रोजगार की गारंटी बताया। हमीरपुर में मीडिया से बातचीत में अनुराग ने कहा कि अग्निवीर देश की सेना को ओर युवा करने के लिए है। इससे युवाओं को सेना का प्रशिक्षण मिलता है। चार साल सेना में सेवा करने का अवसर मिलता है। अनुराग ठाकुर ने कहा- चार साल की सेवा के बाद 25 फीसदी लोगों को सेना में रखा जाएगा। बाकी के 75 फीसदी लोगों को पहले चार साल तक तनख्वाह मिलेगी। उसके बाद 25 से 30 लाख मिलेगा। फिर उन्हें सेंट्रल आर्म्स फोर्स और राज्य की पुलिस फोर्स में उनके लिए आरक्षण रखा गया है। अनुराग ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकारों ने हमेशा सेना को मजबूत बनाया है। अटल सरकार ने कारगिल युद्ध में शहीद की पार्थिव देह पहली बार घर पहुंचाने का प्रावधान किया। शहीद के परिजनों को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व नगद पैसे भी दिए। फिर परमाणु बम का विस्फोट करके दुनियाभर में भारत का कद अटल विहारी वाजपेयी सरकार ने बढ़ाया। अनुराग बोले- ये है मोदी सरकार की रक्षा क्षेत्र में उपलब्धि अनुराग ने कहा- मोदी सरकार ने राफेल विमान भी खरीदा। ब्रह्मोस मिसाइल, आइएनएस, तेजस एयरक्राफ्ट, बुलेट प्रूफ जैकेट खुद बनाया। लड़ाकू विमान के साथ साथ लेटेस्ट हथियार बनाए। वन रेंक, वन पेंशन देकर बड़ी मांग पूरी की अनुराग ने कहा- मोदी सरकार ने वन रेंक, वन पेंशन कर्मचारियों को दिया। कांग्रेस ने तो वन रेंक वन पेंशन भी नहीं दिया। मोदी सरकार ने 1 लाख 20 हजार करोड़ के लाभ दिए। बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर लंबी सड़कें, हवाई पटि्टयां व रेलवे लाइन बनाकर सेना को सशक्त किया। अग्निवीर योजना पर अमित शाह भी दे चुके सफाई हिमाचल की हमीरपुर संसदीय सीट में अग्निवीर भर्ती योजना बड़ा मुद्दा बन रही है। खासकर कांग्रेस प्रत्याशी सत्तपाल रायजादा इस मुद्दे को बार बार उठा रहे हैं। इसके बाद अग्निवीर भर्ती योजना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिमाचल की धरती पर सफाई दे चुके हैं। अब अनुराग ने भी इसे मुद्दा बना रहे विपक्ष पर पलटवार किया है।
शिमला में नगर निगम ने तय किये घुड़सवारी की रेट:पर्यटकों से वसूला जाता था मनमाना दाम, घोड़ा संचालकों की मनमानी होगी बंद
शिमला में नगर निगम ने तय किये घुड़सवारी की रेट:पर्यटकों से वसूला जाता था मनमाना दाम, घोड़ा संचालकों की मनमानी होगी बंद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला विश्व विख्यात प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ देश व दुनिया भर से हर साल लाखों पयर्टक घूमने आते हैं। शिमला के सुहाने मौसम में पर्यटक अक्सर रिज पर घुड़सवारी का आनंद लेते हुए नजर आते है। लेकिन रिज पर घोड़ों का काम करने वाले घोड़ा संचालकों के खिलाफ नगर निगम शिमला को पर्यटकों से लगातार मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद MC प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर निगम ने घोड़ा संचालकों के लिए घुड़सवारी की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद घोड़ा संचालक अब तय दामों से ज्यादा रेट नही वसूल पाएंगे। लोगों ने की थी शिकायत
सोमवार को नगर निगम ने रिज मैदान पर रेट लिस्ट लगा दी है। ऐसे में अब घोड़ा संचालक बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से भारी भरकम रेट नहीं वसूल पाएंगे। इस रेट लिस्ट के तहत लोग 50 रुपए से लेकर 150 रुपए चक्कर के हिसाब से पैसे देंगे। दरअसल नगर निगम शिमला को लोगों द्वारा शिकायतें मिल रही थी। लोगों का कहना था कि घोड़ा संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। यह मनमाने दामों पर रेट वसूल रहे हैं। जिस कारण लोगों को घुड़सवारी करने के लिए सोचना पड़ रहा है। नगर निगम को देना पड़ता है फीस
लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने रेट लिस्ट जारी कर दी है। अब शिमला में घोड़ा संचालक मनमाने दामों पर रेट वसूल नहीं पाएंगे। नगर निगम शिमला के तहत रिज मैदान पर 23 घोड़ा संचालक पंजीकृत हैं। इससे पहले इनकी संख्या 15 थी। कुछ समय पहले नगर निगम के पास 8 घोड़ा संचालकों के आवेदन आए थे। जिसके बाद इनकी संख्या 23 हो गई है। नगर निगम इनसे सालाना 5 हज़ार रुपए लाइसेंस फीस वसूलता है। उलंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर भुवन शर्मा ने बताया कि शिमला के रिज पर घोड़ा संचालकों द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद रेट लिस्ट जारी कर रिज पर लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले घोड़ा संचालकों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
लाहौल-स्पीति में बर्फ में फंसे 489 वाहनों का रेस्क्यू:800 से अधिक लोगों को निकाला गया बाहर, सड़क बहाली में जुटा बीआरओ
लाहौल-स्पीति में बर्फ में फंसे 489 वाहनों का रेस्क्यू:800 से अधिक लोगों को निकाला गया बाहर, सड़क बहाली में जुटा बीआरओ जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बर्फबारी के दौरान जिला पुलिस ने एक सफल बचाव अभियान चलाया। जिसमें खराब मौसम के कारण फंसे हुए 489 वाहनों और 800 से ज्यादा व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया। बचाए गए वाहनों में लगभग 400 से ज्यादा पर्यटक वाहन शामिल थे। बर्फबारी के बीच बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने भी सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया है। खोकसर में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई है, जिसे हटाने का काम जोरों-सोरों से जारी है। बर्फबारी के बीच अटल टनल, सिस्सू, खोकसर, गुलाबा, जिंगजिंगबार स्थानों पर पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा रोहतांग सहित अन्य स्थानों पर अधिक बर्फ पड़ने के कारण ये पर्यटन स्थल मई में ही खुल पाते हैं। एसपी लौहल स्पीति मयंक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लाहौल स्पीति पुलिस टीम ने बर्फ में फंसे 489 वाहनों और 800 से ज्यादा व्यक्तियों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि बचाए गए वाहनों में लगभग 400 से ज्यादा पर्यटक वाहन शामिल थे। उन्होंने अभियान में शामिल सभी सदस्यों की बहादुरी की सराहना की। साथ ही लाहौल इकोटूरिज्म सोसाइटी के स्थानीय स्वयंसेवकों का भी उनके अमूल्य समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी आपात स्थिति का तुरंत जवाब देने के लिए सतर्क है।