पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान 11 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली महापंचायतों को कामयाब बनाने के लिए पूरी स्ट्रेटजी से जुटे हुए हैं। वहीं,तीन साल पहले पंजाब दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा घेरे में हुई चूक मामले में किसानों पर धारा 307 लगाने का मामला गर्मा गया है। किसानों ने 11 फरवरी को फिरोजपुर एसएसपी दफ्तर घेरने की तैयारी की है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज (सोमवार) को 70वें दिन में दाखिल हो गया है। उनके कानों की दर्द अब ठीक हो गई है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा और दोनों मोर्चे की एकता को भी लेकर प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही दोनों पक्षों में मीटिंग हो। पीएम के नजदीक नहीं गए थे किसान पंजाब में विधानसभा 2022 चुनाव से ठीक पहले पांच जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक मामले में किसानों पर धारा 307 लगाए जाने का किसान विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चे गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा में शामिल क्रांतिकारी यूनियन ने इस मामले में संघर्ष का ऐलान किया। यूनियन के नेताओं ने बठिंडा में मीटिंग कर बताया है कि किसानों पर झूठा केस दर्ज किया है। प्रधानमंत्री के नजदीक कोई किसान नहीं गया था। किसी तरह काेई विवाद नहीं हुआ था। केवल बीजेपी के कार्यकर्ता उनके पास गए थे। पंजाब सरकार ने किसानों पर गलत धाराएं लगाई। सरकार इस केस को पास ले, वरना 11 फरवरी को किसानों द्वारा फिरोजपुर जिला प्रशासन के बाहर पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। एसकेएम ने तैयार की संघर्ष की स्ट्रेटजी दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चे और शंभू और खनौरी मोर्चे एक जुट नहीं हुए है। दोनों तरफ से प्रयास चल रह ेहै। वहीं, रविवार को एसकेएम की एक अहम मीटिंग मोहाली में हुई । इस मीटिंग में तय हुआ है कि 9 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि मार्केटिंग पॉलिसी के ड्रॉफ्ट के खिलाफ राज्यसभा व लोकसभा के सांसदों काे मांग पत्र पूरे देश में सौंपे जांएगे। साथ ही ड्राफ्ट को रद्द करने की मांग की जाएगी। किसानों का कहना है कि पंजाब सरकार ने अभी तक ड्राफ्ट रद करने के लिए विधानसभा नही बुलाई है। ऐसे मे ं15 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग कर संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। पांच मार्च को सभी राज्यों की राजधानियों में कषि मार्केटिंग पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। SP समेत 7 अधिकारियों पर कार्रवाई कर चुकी पंजाब सरकार पंजाब में कांग्रेस की जगह AAP की सरकार बनने के बाद 7 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें सबसे पहले बठिंडा में तैनात रहे एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया था। गुरबिंदर घटना के समय फिरोजपुर के SP थे। उनकी डयूटी घटना के समय एमरजेंसी के लिए रिजर्व रखी गई पुलिस टीम के प्रमुख की थी। इसके अलावा सस्पेंड किए गए अधिकारियों में DSP प्रसोन सिंह और जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और बलविंदर सिंह, SI जसवंत सिंह और ASI रमेश कुमार शामिल थे। 5 जनवरी 2022 को PM मोदी के दौरे के दौरान ये सभी फिरोजपुर में तैनात थे। पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान 11 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली महापंचायतों को कामयाब बनाने के लिए पूरी स्ट्रेटजी से जुटे हुए हैं। वहीं,तीन साल पहले पंजाब दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा घेरे में हुई चूक मामले में किसानों पर धारा 307 लगाने का मामला गर्मा गया है। किसानों ने 11 फरवरी को फिरोजपुर एसएसपी दफ्तर घेरने की तैयारी की है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज (सोमवार) को 70वें दिन में दाखिल हो गया है। उनके कानों की दर्द अब ठीक हो गई है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा और दोनों मोर्चे की एकता को भी लेकर प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही दोनों पक्षों में मीटिंग हो। पीएम के नजदीक नहीं गए थे किसान पंजाब में विधानसभा 2022 चुनाव से ठीक पहले पांच जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक मामले में किसानों पर धारा 307 लगाए जाने का किसान विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चे गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा में शामिल क्रांतिकारी यूनियन ने इस मामले में संघर्ष का ऐलान किया। यूनियन के नेताओं ने बठिंडा में मीटिंग कर बताया है कि किसानों पर झूठा केस दर्ज किया है। प्रधानमंत्री के नजदीक कोई किसान नहीं गया था। किसी तरह काेई विवाद नहीं हुआ था। केवल बीजेपी के कार्यकर्ता उनके पास गए थे। पंजाब सरकार ने किसानों पर गलत धाराएं लगाई। सरकार इस केस को पास ले, वरना 11 फरवरी को किसानों द्वारा फिरोजपुर जिला प्रशासन के बाहर पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। एसकेएम ने तैयार की संघर्ष की स्ट्रेटजी दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चे और शंभू और खनौरी मोर्चे एक जुट नहीं हुए है। दोनों तरफ से प्रयास चल रह ेहै। वहीं, रविवार को एसकेएम की एक अहम मीटिंग मोहाली में हुई । इस मीटिंग में तय हुआ है कि 9 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि मार्केटिंग पॉलिसी के ड्रॉफ्ट के खिलाफ राज्यसभा व लोकसभा के सांसदों काे मांग पत्र पूरे देश में सौंपे जांएगे। साथ ही ड्राफ्ट को रद्द करने की मांग की जाएगी। किसानों का कहना है कि पंजाब सरकार ने अभी तक ड्राफ्ट रद करने के लिए विधानसभा नही बुलाई है। ऐसे मे ं15 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग कर संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। पांच मार्च को सभी राज्यों की राजधानियों में कषि मार्केटिंग पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। SP समेत 7 अधिकारियों पर कार्रवाई कर चुकी पंजाब सरकार पंजाब में कांग्रेस की जगह AAP की सरकार बनने के बाद 7 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें सबसे पहले बठिंडा में तैनात रहे एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया था। गुरबिंदर घटना के समय फिरोजपुर के SP थे। उनकी डयूटी घटना के समय एमरजेंसी के लिए रिजर्व रखी गई पुलिस टीम के प्रमुख की थी। इसके अलावा सस्पेंड किए गए अधिकारियों में DSP प्रसोन सिंह और जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और बलविंदर सिंह, SI जसवंत सिंह और ASI रमेश कुमार शामिल थे। 5 जनवरी 2022 को PM मोदी के दौरे के दौरान ये सभी फिरोजपुर में तैनात थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब में बदला स्कूलों का समय:बढ़ती ठंड को लेकर लिया फैसला, सोमवार से सुबह 9 बजे लगेंगे स्कूल
पंजाब में बदला स्कूलों का समय:बढ़ती ठंड को लेकर लिया फैसला, सोमवार से सुबह 9 बजे लगेंगे स्कूल पंजाब सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बदल दिया है। यह फैसला राज्य में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए लिया गया है। सोमवार से स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे और दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। यह आदेश पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होगा। शिक्षा विभाग द्वारा बीते दिनों इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे। हालांकि ये आदेश 1 नवंबर से लागू हुए हैं। मगर, सोमवार को पहला दिन स्कूल लगेगा, तो सोमवार से ही इसकी शुरुआत होगी। पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे। सेशन में 3 बार बदलता है स्कूलों का समय पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों कास सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।
जालंधर निगम चुनाव को लेकर CM का रोड शो:भगवंत मान बोले-गारंटियों को पूरा करेंगे, पिछली सरकारों ने पैसा खाया
जालंधर निगम चुनाव को लेकर CM का रोड शो:भगवंत मान बोले-गारंटियों को पूरा करेंगे, पिछली सरकारों ने पैसा खाया पंजाब के जालंधर में राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान आज शाम करीब 3 बजे रोड शो निकाला। नगर निगम चुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान का ये पहला रोड शो जालंधर में था। जालंधर से पहले सीएम मान अमृतसर में रोड शो कर चुके हैं। सीएम मान का ये रोड शो श्री राम चौक से लेकर भगवान श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक निकाला गया। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सीएम मान के रोड शो को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने चप्पे चप्पे पर मुलाजिम तैनात किए हैं। साथ ही चारों तरफ से रास्ता भी बंद किया गया है। सीएम मान बोले- जालंधर में दी गई गारंटियां हम पूरी करेंगे पंजाब के सीएम भगवांत सिंह मान ने कहा कि जालंधर में जितने में पार्षद उम्मीदवार हमारी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें हम बधाई देते हैं। हम पैसे जारी करने के लिए तैयार होते हैं, मगर नगर निगम में कोई और पार्टी होगी तो वह काम नहीं करती। क्योंकि विपक्ष सोचता है कि कहीं भगवंत मान का नाम ना बन जाए। इसलिए आम आदमी पार्टी को एमसी चुनाव जिताकर आप अपने शहर के मालिक खुद बनोगे। सीएम मान ने कहा- जो शहर के लोग कहेंगे, हम वो करेंगे। इससे हमारा शहर खूबसूरत बन जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पहले सीएम गलियों में नहीं जाते थे, मगर मैं तो जाता हूं। जितनी भी गारंटियां पंजाब लेवल पर दी गई थी, वो तो दूरी कर ही दी हैं। मगर अब जालंधर लेवल पर दो गारंटियां दी गई हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मुझे सिर्फ लोगों के साथ की जरूरत हैं। पिछली सरकारों से दुखी होकर मैं राजनीति में आया हूं। प्रधान अरोड़ा बोले- जालंधर में AAP के लिए दीपावली जैसा उत्साह पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि आज जालंधर में दीपावली जैसा माहौल है। लोग आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को बुरी तरह से समर्थन मिल रहा है। इससे पहले अमृतसर में भी लोगों ने काफी प्यार दिखाया और जालंधर में भी वैसा ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधान अरोड़ा ने कहा कि हम किसानों के हक में हैं। मगर केंद्र सरकार किसानों की मांगे पूरा करने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां किसानों के फायदे को लेकर अहम स्कीम पर काम कर रहे हैं। साथ किसान मामलों के एक्सपर्टस के साथ मीटिंग की जा रही है।
अमृतसर में सेक्स रैकेट का खुलासा:2 दलाल और 3 महिलाएं गिरफ्तार, होटल संचालक फरार; युवतियों से करवाते थे देह व्यापार
अमृतसर में सेक्स रैकेट का खुलासा:2 दलाल और 3 महिलाएं गिरफ्तार, होटल संचालक फरार; युवतियों से करवाते थे देह व्यापार अमृतसर के मन्ना सिंह चौक स्थित बाल रेजीडेंसी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने छापेमारी कर दो दलालों समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हरकृष्ण सिंह और गुरदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, होटल का पहले नाम लियो रेजीडेंसी था। होटल मालिक अमरपाल सिंह ने इसे अबोहर निवासी अभिषेक कुमार और बटाला की रहने वाली मन्नत को पट्टे पर दिया था। दोनों संचालक युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाते थे। इस धंधे से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा महिलाओं को देते और बाकी आपस में बांट लेते थे। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। होटल संचालक अभिषेक कुमार और मन्नत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।