हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री रमेश धवाला को नसीहत दी है। शिमला में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवाल पर जयराम ने कहा, धवाला को यदि कोई शिकायत है तो वह पार्टी प्लेटफॉर्म पर बात रखे। सार्वजनिक तौर पर उन्हें बात करने से परहेज करना होगा। जयराम ने कहा, BJP अनुशासित पार्टी है। सार्वजनिक तौर पर बात करना बंद करना होगा। पिछली सरकार में जब रमेश धवाला चुनाव हार गए थे। तब भी पूर्व सरकार ने उन्हें कैबिनेट रेंक के साथ मान-सम्मान दिया था। धवाला बोले- इनके व्यवहार से ठेस पहुंची इसे लेकर जब रमेश धवाला से बात की गई है तो उन्होंने कहा, इनके (हिमाचल का BJP नेतृत्व) व्यवहार से ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर इसलिए बात करनी पड़ी, क्योंकि सात महीने से उन्हें किसी ने फोन तक नहीं किया। ब्लॉक चुनाव में उन्हें नहीं पूछा गया। पूर्व सरकार के कार्यकाल में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने उनका उत्पीड़न किया। यह बातें सही वक्त आने पर सही जगह उठाएंगे। धवाला BJP के नेतृत्व पर हमलावर बता दें कि रमेश धवाला हिमाचल बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर निरंतर हमलावर है और पुराने नेताओं की अनदेखी के आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने तीसरे मोर्चे के गठन के भी संकेत दिए हैं और वह BJP में नाराज चल रहे नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। रमेश धवाला ने जल्द ज्वालाजी में नाराज नेताओं की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। धवाला की नाराजगी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी कहा कि नए नेताओं के सम्मान के साथ पुराने नेताओं का भी आदर करना होगा। जयराम ने CM सुक्खू पर बोला हमला शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र के सहयोग से चल रही है। केंद्र से विभिन्न योजनाओं को मिल रहा बजट सैलरी-पेंशन के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। जयराम ने कहा कि केंद्र ने 228 करोड़ रुपए ट्रांसपोर्ट के लिए दिए थे, जिसे IDB (इंफ्रास्ट्रक्टर बोर्ड) के लिए डायवर्ट किया गया। IDB ने भी इस फंड को आगे डायवर्ट कर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा, सुक्खू सरकार बार बार आर्थिक संकट का रोना रो रही है। यदि आर्थिक संकट था तो 6 सीपीएस क्यों लगाए गए। सारी नियुक्तियां कैबिनेट रेंक के साथ क्यों की गई। जयराम ने कहा कि विधायक प्राथमिकता बैठक के बहिष्कार का निर्णय सभी विधायकों से चर्चा के बाद लिया गया है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री रमेश धवाला को नसीहत दी है। शिमला में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवाल पर जयराम ने कहा, धवाला को यदि कोई शिकायत है तो वह पार्टी प्लेटफॉर्म पर बात रखे। सार्वजनिक तौर पर उन्हें बात करने से परहेज करना होगा। जयराम ने कहा, BJP अनुशासित पार्टी है। सार्वजनिक तौर पर बात करना बंद करना होगा। पिछली सरकार में जब रमेश धवाला चुनाव हार गए थे। तब भी पूर्व सरकार ने उन्हें कैबिनेट रेंक के साथ मान-सम्मान दिया था। धवाला बोले- इनके व्यवहार से ठेस पहुंची इसे लेकर जब रमेश धवाला से बात की गई है तो उन्होंने कहा, इनके (हिमाचल का BJP नेतृत्व) व्यवहार से ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर इसलिए बात करनी पड़ी, क्योंकि सात महीने से उन्हें किसी ने फोन तक नहीं किया। ब्लॉक चुनाव में उन्हें नहीं पूछा गया। पूर्व सरकार के कार्यकाल में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने उनका उत्पीड़न किया। यह बातें सही वक्त आने पर सही जगह उठाएंगे। धवाला BJP के नेतृत्व पर हमलावर बता दें कि रमेश धवाला हिमाचल बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर निरंतर हमलावर है और पुराने नेताओं की अनदेखी के आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने तीसरे मोर्चे के गठन के भी संकेत दिए हैं और वह BJP में नाराज चल रहे नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। रमेश धवाला ने जल्द ज्वालाजी में नाराज नेताओं की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। धवाला की नाराजगी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी कहा कि नए नेताओं के सम्मान के साथ पुराने नेताओं का भी आदर करना होगा। जयराम ने CM सुक्खू पर बोला हमला शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र के सहयोग से चल रही है। केंद्र से विभिन्न योजनाओं को मिल रहा बजट सैलरी-पेंशन के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। जयराम ने कहा कि केंद्र ने 228 करोड़ रुपए ट्रांसपोर्ट के लिए दिए थे, जिसे IDB (इंफ्रास्ट्रक्टर बोर्ड) के लिए डायवर्ट किया गया। IDB ने भी इस फंड को आगे डायवर्ट कर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा, सुक्खू सरकार बार बार आर्थिक संकट का रोना रो रही है। यदि आर्थिक संकट था तो 6 सीपीएस क्यों लगाए गए। सारी नियुक्तियां कैबिनेट रेंक के साथ क्यों की गई। जयराम ने कहा कि विधायक प्राथमिकता बैठक के बहिष्कार का निर्णय सभी विधायकों से चर्चा के बाद लिया गया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
कैदी को ताजमहल दिखाने पहुंचे पुलिसवाले:बंदूक से लैस थे, घुसने के लिए दबाव डाला; हिमाचल से लाए थे
कैदी को ताजमहल दिखाने पहुंचे पुलिसवाले:बंदूक से लैस थे, घुसने के लिए दबाव डाला; हिमाचल से लाए थे आगरा में बंदूकधारी 2 पुलिसवाले कैदी को लेकर ताजमहल का दीदार करने पहुंच गए। कैदी के हाथ में हथकड़ी लगी थी। पुलिस वालों ने कैदी को एंट्री गेट से अंदर ले जाने की कोशिश की। मगर गेट पर तैनात जवान ने घुसने नहीं दिया। पुलिसवाले जवान पर दबाव डालने लगे। काफी देर तक कहासुनी हुई, लेकिन जवान ने नियमों का हवाला देकर वहां से भगा दिया। इस दौरान पर्यटकों ने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो पुलिस वाले उनसे उलझ गए। उनकी मोबाइल छीनने की कोशिश की। मामला हिमाचल पुलिस से जुड़ा है। चर्चा है कि हिमाचल पुलिस कैदी को यूपी में पेशी पर लेकर आई थी। हालांकि, पेशी कहां थी? पुलिसवाले कहां जा रहे थे? इस बारे में पता नहीं चल पाया है। मंगलवार की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 3 तस्वीरें देखिए… वाकया ताजमहल के पूर्वी गेट पर होटल अमर विलास बैरियर के पास का है। यहां सफेद रंग की कार से 2 पुलिसवाले उतरते हैं। एक सिविल ड्रेस था। फिर काली रंग की टी-शर्ट पहने युवक उतरता है। उसके हाथ में हथकड़ी लगी थी। तीनों टहलते हुए ताजमहल गेट के एंट्री पॉइंट पर पहुंचे हैं। यह दूरी करीब 300 मीटर होगी। इस दौरान पुलिस वाले कैदी को हथकड़ी के साथ खुला छोड़े देते हैं। लोगों ने पूछा- यह सुरक्षा में सेंध लगाने जैसा नहीं?
कैदी को देखकर पर्यटक वीडियो बनाने लगते हैं, तो पुलिस वाले भड़क जाते हैं। वीडियो बनाने से मना कर देते हैं और मोबाइल छीनने की कोशिश करते हैं। इस दौरान लोगों ने पूछा कि क्या यह सही है? आप ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नहीं कर रहे? इस पर दोनों कुछ नहीं बोलते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। ‘हिमाचल पुलिस से हैं, इसमें आपत्ति क्या है’
ताजमहल गेट के एंट्री पॉइंट पर तैनात ASI और जवान ने तीनों रोक लिया। पूछा कि कैदी को लेकर कहां जा रहे हैं? जवाब में पुलिसवाले कहते हैं कि हिमाचल पुलिस से हैं। इसमें आपत्ति क्या है। टिकट खरीदनी है तो वह भी बता दीजिए। जवान ने कहा कि आप अंदर नहीं जा सकते हैं। उन्हें सुरक्षा नियमों के बारे में बताते हुए वापस भेज दिया। ACP बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी
घटना पर अब सवाल उठने लगे हैं कि तीनों ताजमहल के गेट तक कैसे पहुंच गए? लोकल पुलिस ने रोका क्यों नहीं? मामले पर ACP सैय्यद अरीब अहमद का कहना है- मामले की जांच कराई जाएगी। वीडियो के आधार पर हिमाचल पुलिस से संपर्क किया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें… 28 देशों की 110 सुंदरियों ने किया ताजमहल का दीदार आगरा में 28 देशों की 110 विश्व सुंदरियों ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। हर देश की ब्यूटी पेजेंट विनर के लिए पर्यटन पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा के घेरे में इन सुंदरियों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। देखें वीडियो और फोटो
भास्कर अपडेट्स:पंजाब में ATM से 25 लाख की लूट, हरियाणा में चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने बंद किया बाजार
भास्कर अपडेट्स:पंजाब में ATM से 25 लाख की लूट, हरियाणा में चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने बंद किया बाजार पंजाब के जालंधर में उपचुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल में चल रही खींचतान के बीच वरिष्ठ अकाली नेता गुरचरण सिंह परमार अपने परिवार सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। परिवार पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के सहयोग से आप में शामिल हुआ (पूरी खबर पढ़ें) कपूरथला में ATM से 25 लाख की लूट:गैस कटर के मशीन को काटा पंजाब के कपूरथला जिले की सबडिवीजन फगवाड़ा में एक एसबीआई के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाकर 25.27 लाख की नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी फगवाड़ा रुपिंदर भट्टी ने चोरों को जल्द काबू किए जाने का दावा किया है (पूरी खबर पढ़ें) फतेहाबाद में व्यापारियों ने बंद किया बाजार, चोरी की घटना से परेशान होकर उठाया कदम हिसार के बाद आज फतेहाबाद के जाखल कस्बे में लोगों ने बढ़ती चोरियों के खिलाफ बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने पिछले दिन आह्वान किया था कि आज कोई भी दुकानदार अपनी दुकान नहीं खोलेगा। आज रविवार सुबह पूरा बाजार बंद नजर आया (पूरी खबर पढें)
देहरा में पेड़ काटते समय शख्स की मौत:टहनी की चपेट में आने से हुआ हादसा, कल होगा पोस्टमार्टम
देहरा में पेड़ काटते समय शख्स की मौत:टहनी की चपेट में आने से हुआ हादसा, कल होगा पोस्टमार्टम देहरा के ग्राम पंचायत सिंहोटी खुर्द के चाणण गांव में आज सुबह 11 बजे के करीब पेड़ काटते वक्त व्यक्ति उसकी चपेट में आया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले उसे गंभीर हालत में देहरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मृतक अजय कुमार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। ग्राम पंचायत सिहोटी खुर्द के प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि वह वार्ड नंबर एक चाणण गांव में आए हैं। यहां बुधवार को परवीन ठाकुर के खेत से सुबह तुनी का पेड़ काटते वक्त झारखंड निवासी अजय कुमार घायल हो गया था। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी देते हुए पेड़ के मालिक परवीन ठाकुर ने कहा कि उसने अपने दोस्त को तुनी का पेड़ दिया था। आज पेड़ काटने के लिए कुछ लोग आए। जहां झारखंड निवासी अजय कुमार पेड़ को काटते वक्त उसके तने की चपेट में आ गया। फिर उसे ट्राले से देहरा अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।