हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में ग्रामीणों ने एक आदमखोर तेंदुए को जाल डालकर पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरी पार के आंज भोज क्षेत्र के डांडा गांव के पास बरसाती खड्ड में ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खतरनाक तेंदुए को काबू किया। कई दिनों से इलाके में फैली थी दहशत पिछले कई दिनों से यह तेंदुआ इलाके में दहशत फैला रहा था और कई पशुओं और बकरियों को अपना शिकार बना चुका था। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे, लेकिन वह इनमें नहीं फंसा। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने खुद ही कार्रवाई करने का निर्णय लिया। मौके पर पहुंचे पशु डॉक्टर तेंदुए को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम और पशु डॉक्टर मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने न केवल तेंदुए को पकड़ा, बल्कि उसे पानी भी पिलाया, जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। कई सालों से घूम रहे तीन-चार तेंदुए क्षेत्रवासियों के अनुसार इलाके में पिछले कई सालों से तीन-चार तेंदुए लगातार घूम रहे हैं। ये जंगल से निकलकर गोशालाओं में घुसकर पशुओं को निशाना बनाते रहे हैं। पांवटा क्षेत्र में भी कई बार तेंदुओं को देखा गया है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इनकी संख्या काफी है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में ग्रामीणों ने एक आदमखोर तेंदुए को जाल डालकर पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरी पार के आंज भोज क्षेत्र के डांडा गांव के पास बरसाती खड्ड में ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खतरनाक तेंदुए को काबू किया। कई दिनों से इलाके में फैली थी दहशत पिछले कई दिनों से यह तेंदुआ इलाके में दहशत फैला रहा था और कई पशुओं और बकरियों को अपना शिकार बना चुका था। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे, लेकिन वह इनमें नहीं फंसा। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने खुद ही कार्रवाई करने का निर्णय लिया। मौके पर पहुंचे पशु डॉक्टर तेंदुए को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम और पशु डॉक्टर मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने न केवल तेंदुए को पकड़ा, बल्कि उसे पानी भी पिलाया, जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। कई सालों से घूम रहे तीन-चार तेंदुए क्षेत्रवासियों के अनुसार इलाके में पिछले कई सालों से तीन-चार तेंदुए लगातार घूम रहे हैं। ये जंगल से निकलकर गोशालाओं में घुसकर पशुओं को निशाना बनाते रहे हैं। पांवटा क्षेत्र में भी कई बार तेंदुओं को देखा गया है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इनकी संख्या काफी है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
कुल्लू में कार सवार व्यक्ति की मौत:HTRC की बस ने मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल
कुल्लू में कार सवार व्यक्ति की मौत:HTRC की बस ने मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जिला मुख्यालय कुल्लू से लगभग 14 किलोमीटर दूर रायसन कैच फैक्ट्री के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। घटना में एचआरटीसी की बस और एक ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में ऑल्टो कार में सवार नग्गर छाक्की गांव के निवासी दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दूसरे व्यक्ति विजय वर्मा को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सिरमौर के बैराज वेटलैंड में प्रवासी परिंदों ने दी दस्तक:हर साल यूरोप-साईबेरिया जैसे कई देशों से आते हैं, सर्दियों में बनाते हैं नया ठिकाना
सिरमौर के बैराज वेटलैंड में प्रवासी परिंदों ने दी दस्तक:हर साल यूरोप-साईबेरिया जैसे कई देशों से आते हैं, सर्दियों में बनाते हैं नया ठिकाना हिमाचल-उतराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज वेटलैंड में प्रवासी परिंदों ने दस्तक दे दी है। देहरादून और हिमाचल प्रदेश के पावंटा साहिब के बीच वेटलैंड में यह प्रवासी पक्षी यूरोप, मध्य एशिया व साईबेरिया आदि देशों के क्षेत्रों से आते हैं। विदेशों में सर्दियों के मौसम में झीलें व समुद्र जम जाते हैं। जिस कारण हजारों मील दूर से प्रवासी परिंदे हर साल अक्टूबर और नवंबर में आसन झील में पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इस आसन वेटलैंड झील की पटेरा नामक घास इनके आवास व प्रजनन के लिए बहुत ही अनुकूल है। जिस कारण यहां पर प्रवासी परिंदे पहुंचते हैं। इसके अलावा विदेशी परिंदों को यहां पर उनके पसंद का भोजन, फलौरा व फोना आदि इस झील में मौजूद है। इस बार परिंदों की प्रजातियों की संख्या कम
इसी कारण हर साल बड़ी संख्या में यह पक्षी आसन झील का रूख करते हैं। अभी तो प्रवासी परिंदों का यहां पहुंचना जारी है। यह प्रवासी परिंदे हर साल आते हैं। यहां पर हर साल 61 प्रजातियों के परिंदे आते हैं और इस बार भी करीब 6000 परिदें हजारों मील दूर से यहां पहुंचने की उम्मीद है। यह प्रवासी परिदें नवंबर में सर्दी शुरू होते ही यहां पहुंचना शुरू करते है। जबकि मार्च में गर्मी आने से पहले ही यह प्रवासी परिदें आसन वेटलैंड को छोड़कर अपनी धरती की ओर रवाना हो जाते हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार विदेशी परिंदों की प्रजातियों की संख्या अभी कम है। दिसंबर तक पहुंच सकते हैं 4 हजार से अधिक विदेशी पक्षी
यहां पर हर साल विदेशों से पहुंचने वाले मेहमानों में शेलडक, पिनटेल्स, रूडी, यूरेषियन, शावलर, रेड ग्रेस्टर, पोचार्ड, डक, टफ्ड, स्पाट बिल, मोरगेन, टील, डकएकामन व पांड आदि पक्षी पहुंचते है। विभाग के मुताबिक दिसंबर तक 4 हजार से अधिक विदेशी पक्षी यहां पहुंच सकते है। जबकि फरवरी आते आते इनकी संख्या 6 हजार से ज्यादा हो जाती है। 440.44 हेक्टेयर पर फैला है वेटलैंड कंजर्वेशन
इस आसन रिर्जव कंजर्वेशन को वर्ष 2005 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने राष्ट्र को समर्पित किया था। यह कंजर्वेशन भारत का पहला वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व है। यह 440.44 हेक्टेयर पर फैला हुआ है। यहां पर हर साल सर्दियों में विदेशी परिदें 2000 किमी से भी अधिक की दूरी तय कर पहुंचते हैं। जिन ठंडे देशों से यह परिंदे पहुंचते हैं वहां पर सर्दियों मे झीलें जम जाती है। अक्तूबर से मार्च तक आसन झील ही इन परिदों का आशियाना होता है। मीलों दूर का सफर तय करने के बाद पांवटा समीप आसन बैराज में पहुंचे परिदों से इन दिनों आसन झील गुलजार हो गई है।
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में समलैंगिक शादी वाली महिलाएं बोलीं- हमें गंदगी कह रहे; कनाडा में पंजाबी युवक का सुसाइड; एयरटेल का रिचार्ज भी महंगा
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में समलैंगिक शादी वाली महिलाएं बोलीं- हमें गंदगी कह रहे; कनाडा में पंजाबी युवक का सुसाइड; एयरटेल का रिचार्ज भी महंगा नमस्कार, आइए जानते हैं सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ सहित देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में आपस में शादी करने वाली महिलाएं सामने आईं, बोलीं- लोग गंदा बोल रहे
हरियाणा के गुरुग्राम में आपस में शादी रचाने वाली 2 महिलाएं वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया के सामने आई हैं। उनका कहना है कि लोग उन्हें इतना बुरा बोल रहे हैं कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स ऑफ करने पड़ते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि गंदगी कर दी। मगर, हम दोनों खुश हैं। जल्द ही हम अनाथ आश्रम से बेबी अडॉप्ट करेंगे। यह शादी टीवी एक्ट्रेस अंजू और मेकअप आर्टिस्ट कविता ने रचाई थी।
पढ़ें पूरी खबर… 2. दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत गिरी; 1 की मौत, 5 घायल, फ्लाइट्स रोकी गईं
दिल्ली में बारिश के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजे टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई टैक्सियां और कारें आ गईं। इनमें बैठे 6 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। छत गिरने की घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स अगले आदेश तक सस्पेंड कर दी गई हैं। शुक्रवार को भी बारिश के चलते दिल्ली-NCR के कई इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 3. हिमाचल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीती शाम 10वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले छात्रा ने अंग्रेजी में एक कागज पर लिखा, ‘कैन आई डाई? ऑफकोर्स और टूवार्ड टू डेथ’। फिर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शिमला के बालूगंज थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार, छात्रा घर पर अकेली थी। उसकी मां बाजार गई थी। बाजार से मां ने बेटी को कई कॉल किए, लेकिन लड़की ने उठाया नहीं। इसके बाद उसने पड़ोसियों को फोन कर अंदर भेजा।
पढ़ें पूरी खबर… 4. जियो के बाद एयरटेल के मोबाइल प्लान 21% तक महंगे: ₹179 का प्लान ₹199 में मिलेगा
भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा मिलता है। वहीं 265 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। एक दिन पहले रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें 15% से 25% बढ़ा दी थीं। नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे। जियो का 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा में दोस्त की हत्या, ईंट मारकर सिर फोड़ा
हरियाणा के हिसार में आपसी कहासुनी के बाद एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार को सेक्टर-15 मोड पर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब लोग सैर पर निकले तो उन्होंने युवक का शव सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को देखकर बताया है कि ईंटों से व्यक्ति का सिर फोड़ा गया है।
पढ़ें पूरी खबर.. 6. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज चर्चा, राहुल गांधी भी भाषण देंगे
18वीं लोकसभा के पहले सत्र का पांचवां दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा की शुरुआत होगी। लोकसभा में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को जवाब देंगे। इस सत्र में पहली बार राहुल गांधी विपक्ष के नेता (LoP) के तौर पर भाषण देंगे। सत्र में विपक्ष पेपर लीक, अग्निवीर और एग्जिट पोल से शेयर बाजार में उथल-पुथल जैसे मुद्दे उठाकर सरकार को घेर सकता है। 24 जून से शुरू हुआ सत्र 3 जुलाई तक चलेगा।
पढ़ें पूरी खबर… 7. व्यापारियों ने हिसार बंद किया, फिरौती की धमकियों के बीच ऐलान
हरियाणा में व्यापारियों को लगातार मिल रहीं फिरौती की धमकियों के बीच आज व्यापार मंडल ने हिसार की ऑटो मार्केट और अनाज मंडी को बंद रखा है। इसके लिए गुरुवार शाम को मुनादी करवाई गई थी। व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग ने अन्य व्यापारियों से सहयोग मांगा। बता दें कि 4 दिन के अंदर करीब 10 व्यापारियों को फिरौती और रंगदारी के लिए कॉल आ चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर… 8. अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट: बाइडेन बोले- पत्नी प्रेग्नेंट थीं, ट्रंप पोर्न स्टार से संबंध बना रहे थे
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले आज जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प और डेमोक्रेट्स की तरफ से बाइडेन के बीच ये मुकाबला 4 साल में दूसरी बार हुआ। इस दौरान दोनों नेताओं ने 75 मिनट तक अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। बाइडेन ने ट्रंप के पोर्न स्टार से संबंध बनाने का मुद्दा उठाया। तो ट्रंप ने बाइडेन को मंचूरियन कहा।
पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाब के युवक ने कनाडा में सुसाइड किया, नियाग्रा फॉल्स में छलांग लगाई
पंजाब के लुधियाना के निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने कनाडा में आत्महत्या कर ली है। उसने नियाग्रा फॉल्स में छलांग लगा दी। पुलिस को करीब 1 हफ्ते बाद उसका शव मिला है। युवक की पहचान उसके DNA से की गई। मृतक का नाम चरणदीप सिंह है। वह गांव अबुवाल निवासी जोरा सिंह का बेटा है। उसने मरने से पहले अपना मोबाइल नियाग्रा फॉल्स के पास ही रख दिया था। करीब 10 महीने पहले वह पढ़ाई के लिए कनाडा गया था।
पढ़ें पूरी खबर… 10. 10 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया; साउथ अफ्रीका से खिताबी मुकाबला
इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत 29 जून को रात 8 बजे खिताबी मुकाबले में द. अफ्रीका से भिड़ेगा। अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। वहीं इंडिया 2007 में खिताब जीत चुकी है और 2014 का फाइनल हारी थी। रोहित शर्मा सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के बाद (49 जीत) दुनिया के सबसे सफल टी-20 कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम (48 जीत) को पीछे छोड़ा।
पढ़ें पूरी खबर…